सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Qualification for WTC Final is next target of Team India says Head Coach Gautam Gambhir

Gautam Gambhir: टी20 विश्वकप के बाद अब किस खिताब पर कोच गंभीर की नजर? खेल के सबसे पुराने प्रारूप पर की चर्चा

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 11 Mar 2026 04:19 PM IST
विज्ञापन
सार

टी20 विश्व कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद मुख्य कोच गौतम गंभीर की नजर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल पर हैं। वह टीम को डब्ल्यूटीसी 2025-27 चक्र का विजेता बनाना चाहते हैं।

Qualification for WTC Final is next target of Team India says Head Coach Gautam Gambhir
गौतम गंभीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय टीम को अपने मार्गदर्शन (कोचिंग) में टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जिताने के बाद मुख्य कोच गौतम गंभीर आत्मविश्वास से लबरेज हैं। उन्होंने कहा कि भारत की जीत का अभियान यहीं रुकने वाला नहीं है। अब टीम की नजरें विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के खिताब पर हैं। 
Trending Videos


ये भी पढ़ें: 'विलेन' वाली छवि पर गंभीर का बड़ा बयान: कहा- एक दिन मेरी ईमानदारी मेरा बचाव करेगी; मीडिया और आलोचना पर भी बोले
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूजीलैंड को हराकर भारत बना विजेता
भारत ने हाल ही में न्यूजीलैंड को हराकर लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीता। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने 96 रनों से जीत दर्ज की थी और तीसरी बार इस प्रारूप का खिताब अपने नाम करने में कामयाब रही। अब कोच गंभीर की नजरें टेस्ट क्रिकेट में भी टीम इंडिया को विजेता बनाने पर हैं।

'टेस्ट क्रिकेट मेरे दिल के सबसे करीब है'
समाचार एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में गंभीर ने टीम इंडिया के अगले लक्ष्य पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि टेस्ट क्रिकेट उनके दिल के सबसे करीब है और उनका अगला लक्ष्य भारत को डब्ल्यूटीसी फाइनल का खिताब दिलाना है। बता दें कि, भारत पहले डब्ल्यूटीसी फाइनल में न्यूजीलैंड से हार गया था। इसके बाद टीम इंडिया 2021-23 के सत्र में फइनल में पहुंची, लेकिन ऑस्ट्रेलिया से उसे करारी शिकस्त मिली। वहीं, 2023-25 डब्ल्यूटीसी सत्र में टीम फाइनल के लिए क्वालिफाई करने में नाकाम रही थी।

बदलाव के दौर से गुजर रही टीम
इस दौरान गंभीर ने टेस्ट क्रिकेट की चुनौतियों को माना और कहा कि बदलाव के दौर में टीम युवा खिलाड़ियों का समर्थन करती रहेगी। गंभीर ने कहा, 'टेस्ट क्रिकेट मेरे दिल के बहुत करीब है।  मुझे उम्मीद है कि पहले हम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए क्वालिफाई कर सकें। वह मेरा अगला लक्ष्य है। और हमारे पास अभी भी, क्या, नौ टेस्ट मैच बाकी हैं? और फोकस वहीं रहेगा क्योंकि मुझे लगता है कि हां, हम रेड बॉल क्रिकेट में एक बदलाव से गुजरे हैं, और यह व्हाइट बॉल क्रिकेट की तुलना में हमेशा मुश्किल होता है।'

गंभीर ने आगे कहा, 'कुछ युवा खिलाड़ी हैं जिन्हें हम टेस्ट क्रिकेट में समर्थन करते रहेंगे क्योंकि टेस्ट क्रिकेट कभी आसान नहीं होता। इसलिए अगला टारगेट यह है कि उम्मीद है कि हम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई कर सकें।'

ये भी पढ़ें: Gambhir on Rinku: 'देश को ऐसे बलिदानों को कभी नहीं भूलना चाहिए', रिंकू सिंह के लिए ऐसा क्यों बोले गौतम गंभीर?

टेस्ट प्रारूप में असफलता के कारण निशाने पर आए कोच
गंभीर ने जुलाई 2024 में भारतीय टीम के मुख्य कोच पद को संभाला था। गंभीर ऐसे समय पद पर आए जब भारत ने द्रविड़ के कार्यकाल में टी20 विश्व कप का खिताब जीता था। गंभीर के नेतृत्व में वनडे और टी20 में तो टीम ने दमदार प्रदर्शन किया, लेकिन टेस्ट प्रारूप में भारत का प्रदर्शन लगातार गिरता जा रहा है। गंभीर के नेतृत्व में भारत ने पहली टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश को हराया था। इसके बाद भारत का मुकाबला 2024 में न्यूजीलैंड से हुआ था। तीन मैचों की इस सीरीज में भारतीय टीम का प्रदर्शन घरेलू मैदान पर काफी खराब रहा था और टीम इंडिया लंबे समय के बाद घर में कोई टेस्ट सीरीज हारी। कीवी टीम ने भारत को उसी के घर पर 0-3 से मात दी थी। फिर उसी साल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी गंवाई जिससे टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2023-2025 चक्र के फाइनल में जगह नहीं बना सकी। 

मौजूदा डब्ल्यूटीसी चक्र भी नहीं सुधरे हालात
गंभीर के नेतृत्व में भारत ने पिछले साल इंग्लैंड में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 2-2 से ड्रॉ कराई। इसके बाद घरेलू मैदान पर टीम ने वेस्टइंडीज को हराया, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में भारत 0-2 से हार गया। इससे पहले डब्ल्यूटीसी के मौजूदा चक्र में भी टीम की स्थिति खराब हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed