{"_id":"69b1554490f8d4bba40ac03a","slug":"world-cup-winning-india-receive-inr-25-crore-as-prize-money-know-details-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"T20 WC: विश्वकप विजेता भारत पर हुई नोटों की बारिश, ICC ने खोला खजाना; उपविजेता न्यूजीलैंड को भी मिली मोटी रकम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 WC: विश्वकप विजेता भारत पर हुई नोटों की बारिश, ICC ने खोला खजाना; उपविजेता न्यूजीलैंड को भी मिली मोटी रकम
Wed, 11 Mar 2026 05:13 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 11 Mar 2026 05:13 PM IST
सार
आईसीसी ने टूर्नामेंट की समाप्ति के बाद खिलाड़ियों के लिए घोषित रिकॉर्ड 11.25 मिलियन अमेरिकी डॉलर के कुल पुरस्कार फंड का वितरण किया। चैंपियन भारत को कुल 26,39,423 अमेरिकी डॉलर (लगभग 25 करोड़ रुपये) की इनामी राशि मिली।
विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम पर नोटों की बारिश हुई है। बुधवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने टूर्नामेंट की समाप्ति के बाद खिलाड़ियों के लिए घोषित रिकॉर्ड 11.25 मिलियन अमेरिकी डॉलर के कुल पुरस्कार फंड का वितरण किया। चैंपियन भारत को कुल 26,39,423 अमेरिकी डॉलर (लगभग 25 करोड़ रुपये) की इनामी राशि मिली।
न्यूजीलैंड को हराकर भारत बना विजेता
भारत ने हाल ही में न्यूजीलैंड को हराकर लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीता। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने 96 रनों से जीत दर्ज की थी और तीसरी बार इस प्रारूप का खिताब अपने नाम करने में कामयाब रही।
अन्य टीमों को भी मिली मोटी रकम
उपविजेता न्यूजीलैंड को 14,22,692 अमेरिकी डॉलर (करीब 13 करोड़ रुपये) की राशि दी गई। वहीं, सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड टीम को क्रमशः लगभग 9.24 करोड़ रुपये और 8.96 करोड़ रुपये मिले। अन्य टीमों में वेस्टइंडीज को 5,38,269 अमेरिकी डॉलर, जबकि पाकिस्तान को 5,22,692 अमेरिकी डॉलर मिले। पाकिस्तान ने अपने सभी मैच श्रीलंका में खेले थे। इसके अलावा जिम्बाब्वे को 4,91,538 अमेरिकी डॉलर और श्रीलंका को 4,75,962 अमेरिकी डॉलर दिए गए।
विज्ञापन
सुपर-8 चरण में बाहर होने वाली अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका को 3,09,808 अमेरिकी डॉलर-प्रत्येक मिले। वहीं, स्कॉटलैंड को 2,78,654 डॉलर और आयरलैंड को 2,71,731 डॉलर की राशि दी गई। अन्य चार टीमों में इटली, नीदरलैंड, यूएई और नेपाल को 2,56,154 डॉलर-प्रत्येक मिले। जबकि कनाडा, नामीबिया और ओमान को 2,25,000 डॉलर-प्रत्येक की इनामी राशि दी गई। आईसीसी के अनुसार, 2024 से टूर्नामेंटों की पुरस्कार राशि में बढ़ोतरी की गई है, ताकि खिलाड़ियों को अधिक आर्थिक प्रोत्साहन मिल सके और दुनिया भर में क्रिकेट के विकास को बढ़ावा दिया जा सके।