सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Abhishek Sharma, Ishan Kishan on Top As ICC T20I Rankings Varun Chakravarthy loses top bowler spot

T20 Rankings: साहिबजादा को पीछे छोड़ नंबर-2 बने ईशान किशन, सैमसन को 18 स्थानों का फायदा; वरुण से छिनी बादशाहत

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: Swapnil Shashank Updated Wed, 11 Mar 2026 02:10 PM IST
विज्ञापन
सार

टी20 विश्व कप 2026 जीत के बाद आईसीसी टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों को बड़ा फायदा मिला है। अभिषेक शर्मा नंबर-1 बल्लेबाज बने हुए हैं, जबकि शानदार प्रदर्शन के दम पर ईशान किशन दूसरे स्थान पर पहुंच गए। गेंदबाजी और ऑलराउंडर रैंकिंग में भी कई खिलाड़ियों की रैंकिंग सुधरी है।

Abhishek Sharma, Ishan Kishan on Top As ICC T20I Rankings Varun Chakravarthy loses top bowler spot
ईशान, सैमसन और अभिषेक - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

टी20 विश्वकप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद अब आईसीसी की ताजा रैंकिंग में भी दिखाई देने लगा है। कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवआई में भारत ने अहमदाबाद में फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर लगातार दूसरा और कुल तीसरा टी20 विश्व कप खिताब अपने नाम किया। इस शानदार अभियान के बाद आईसीसी की ताजा टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाज रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों को बड़ा फायदा हुआ है। खास तौर पर युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने बल्लेबाजों में शीर्ष स्थानों पर कब्जा जमा लिया है।
Trending Videos

अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर कायम
बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजों की रैंकिंग में पहले स्थान पर बरकरार हैं। उन्होंने टी20 विश्व कप फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ तेज अर्धशतक लगाकर अपनी बादशाहत कायम रखी। अभिषेक फाइनल में भारत के लिए बेहद अहम खिलाड़ी साबित हुए और उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी ने टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। वह पिछले काफी समय से नंबर-1 टी20 बल्लेबाज बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईशान किशन बने दुनिया के नंबर-2 बल्लेबाज
टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले ईशान किशन को भी बड़ा फायदा मिला है। बाएं हाथ के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने टूर्नामेंट में कुल 317 रन बनाकर शानदार छाप छोड़ी। इसी प्रदर्शन की बदौलत वह आईसीसी रैंकिंग में दो स्थान ऊपर चढ़कर दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। ईशान ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग हासिल की और अब वह अभिषेक शर्मा से सिर्फ चार रेटिंग अंक पीछे हैं। इस तरह भारतीय टीम के दो बल्लेबाज अब टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में पहले और दूसरे स्थान पर काबिज हैं, जो टीम की बल्लेबाजी ताकत को दर्शाता है।

सैमसन को 18 स्थानों का हुआ फायदा
टी20 बल्लेबाजों में शीर्ष 10 में अभिषेक और ईशान के अलावा तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव हैं। तिलक को एक स्थान का नुकसान हुआ और वह सातवें स्थान पर पहुंच गए। वहीं, सूर्यकुमार दो स्थान के नुकसान के साथ नौवें पायदान पर पहुंच गए। टी20 बल्लेबाजों में तीसरे स्थान पर पाकिस्तान साहिबजादा फरहान हैं, जबकि चौथे स्थान पर इंग्लैंड के फिल सॉल्ट हैं। पांचवें स्थान पर श्रीलंका के पथुम निसांका हैं।संजू सैमसन ने 18 स्थानों की छलांग लगाई और 18 पायदान ऊपर चढ़कर 22वें नंबर पर पहुंच गए, जबकि शिवम दुबे चार स्थान ऊपर चढ़कर 27वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

अन्य बल्लेबाजों को भी मिला फायदा
टी20 विश्व कप में दमदार प्रदर्शन करने वाले अन्य खिलाड़ियों की रैंकिंग में भी सुधार देखने को मिला है। न्यूजीलैंड के टिम साइफर्ट चार स्थान की छलांग लगाकर छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज जैकब बेथल ने 17 स्थान की बड़ी छलांग लगाते हुए 16वां स्थान हासिल किया। न्यूजीलैंड के आक्रामक ओपनर फिन एलेन भी सात स्थान ऊपर चढ़कर 20वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने टूर्नामेंट के दौरान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में 33 गेंदों में शतक लगाकर टी20 विश्व कप इतिहास का सबसे तेज शतक बनाया था। 

आईसीसी टी20 रैंकिंग: बल्लेबाजों की रैंकिंग
रैंक टीम खिलाड़ी रेटिंग
1 भारत अभिषेक शर्मा 875
2 भारत ईशान किशन 871
3 पाकिस्तान साहिबजादा फरहान 848
4 इंग्लैंड फिल सॉल्ट 792
5 श्रीलंका पथुम निसांका 766
6 न्यूजीलैंड टिम साइफर्ट 749
7 भारत तिलक वर्मा 742
8 द. अफ्रीका डेवाल्ड ब्रेविस 738
9 भारत सूर्यकुमार यादव 722
10 इंग्लैंड जोस बटलर 716

गेंदबाजी रैंकिंग में बदलाव
गेंदबाजों की रैंकिंग में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला। भारत के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती नंबर-1 स्थान से खिसककर दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। अब टी20 अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान काबिज हैं। इसके अलावा इंग्लैंड के आदिल रशीद चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने भी छह स्थान की छलांग लगाकर 17वां स्थान हासिल किया।

अर्शदीप को हुआ नुकसान
शीर्ष-10 टी20 गेंदबाजों में भारत के दो हैं। राशिद के रेटिंग पॉइंट्स 753 हैं, जबकि वरुण के 740 हैं। तीसरे स्थान पर पाकिस्तान के अबरार अहमद हैं, जबकि चौथे स्थान पर इंग्लैंड के आदिल रशीद और पांचवें पर दक्षिण अफ्रीका कॉर्बिन बॉश हैं। अर्शदीप को तीन स्थान का नुकसान हुआ और वह 16वें स्थान पर लुढ़क गए। 

आईसीसी टी20 रैंकिंग: गेंदबाजों की रैंकिंग
रैंक टीम खिलाड़ी रेटिंग
1 अफगानिस्तान राशिद खान 753
2 भारत वरुण चक्रवर्ती 740
3 पाकिस्तान अबरार अहमद 736
4 इंग्लैंड आदिल राशिद 721
5 द. अफ्रीका कॉर्बिन बॉश 704
6 भारत जसप्रीत बुमराह 702
7 ऑस्ट्रेलिया एडम जाम्पा 682
8 वेस्टइंडीज मैथ्यू फोर्ड 667
9 बांग्लादेश मुस्तफिजुर रहमान 665
10 अफगानिस्तान मुजीब उर रहमान 663

ऑलराउंडर रैंकिंग में कड़ी टक्कर
टी20 अंतरराष्ट्रीय ऑलराउंडर रैंकिंग में भी मुकाबला काफी रोमांचक बना हुआ है। जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा पहले स्थान पर बने हुए हैं, जबकि भारत के स्टार खिलाड़ी हार्दिक पांड्या दूसरे स्थान पर हैं। दोनों खिलाड़ियों ने इस हफ्ते अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग हासिल की है। कुल मिलाकर टी20 विश्व कप के बाद जारी आईसीसी रैंकिंग ने यह साफ कर दिया है कि भारत की युवा बल्लेबाजी लाइन-अप इस समय विश्व क्रिकेट में सबसे मजबूत मानी जा रही है। अभिषेक शर्मा और ईशान किशन का शीर्ष दो स्थानों पर होना भारतीय क्रिकेट के लिए एक बड़ा संकेत माना जा रहा है।

आईसीसी टी20 रैंकिंग: ऑलराउंडर्स की रैंकिंग
रैंक टीम खिलाड़ी रेटिंग
1 जिम्बाब्वे सिकंदर रजा 328
2 भारत हार्दिक पांड्या 299
3 पाकिस्तान सैम अयूब 275
4 नेपाल दीपेंद्र सिंह ऐरी 244
5 अफगानिस्तान अजमतुल्लाह ओमरजई 241
6 वेस्टइंडीज रोस्टन चेस 239
7 अफगानिस्तान मोहम्मद नबी 209
8 पाकिस्तान मोहम्मद नवाज 203
9 न्यूजीलैंड मिचेल सैंटनर 201
10 वेस्टइंडीज रोमारियो शेफर्ड 197
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed