सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Gautam Gambhir Hits Back At Kirti Azad Over Temple Visit Remark After India’s T20 World Cup Win

ट्रॉफी को मंदिर ले जाने पर विवाद: कीर्ति आजाद पर गंभीर का पलटवार, कहा- ऐसे बयान उपलब्धियों का महत्व घटाते हैं

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Swapnil Shashank Updated Wed, 11 Mar 2026 11:47 AM IST
विज्ञापन
सार

टी20 विश्व कप 2026 जीतने के बाद ट्रॉफी को हनुमान मंदिर ले जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पूर्व क्रिकेटर और टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि ट्रॉफी किसी एक धार्मिक स्थल पर नहीं जानी चाहिए थी। उनके इस बयान पर टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और कहा कि ऐसे बयान खिलाड़ियों की उपलब्धि को कम करते हैं। उन्होंने कहा कि यह पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है और खिलाड़ियों के प्रयासों का सम्मान होना चाहिए।

Gautam Gambhir Hits Back At Kirti Azad Over Temple Visit Remark After India’s T20 World Cup Win
कीर्ति आजाद और गौतम गंभीर - फोटो : PTI/ANI
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर टी20 विश्वकप 2026 का खिताब अपने नाम किया। कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुआई में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया और टी20 विश्व कप का खिताब तीसरी बार जीता। इस जीत के बाद देशभर में जश्न का माहौल देखने को मिला और खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत हुआ। विश्व कप जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट से जुड़े कुछ प्रमुख लोग ट्रॉफी लेकर अहमदाबाद के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर पहुंचे। हालांकि, इस घटनाक्रम के बाद पूर्व क्रिकेटर और तृणमूल कांग्रेस सांसद कीर्ति आजाद ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि विश्व कप की ट्रॉफी किसी एक धार्मिक स्थल पर ले जाना उचित नहीं है। इस बयान पर कीर्ति आजाद की खूब आलोचना हुई। अब भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने भी इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
Trending Videos

Gautam Gambhir Hits Back At Kirti Azad Over Temple Visit Remark After India’s T20 World Cup Win
भारतीय टीम - फोटो : ANI
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, विश्व कप जीतने के बाद सूर्यकुमार और कोच गौतम गंभीर ने मंदिर जाकर पूजा अर्चना की। गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार के साथ आईसीसी अध्यक्ष जय शाह भी दिखे। तीनों ने मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और भगवान हनुमान के समक्ष ट्रॉफी रखकर आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में मौजूद लोगों ने भी खिलाड़ियों का गर्मजोशी से तीनों का स्वागत किया और टीम इंडिया के समर्थन में नारे लगाए। तीनों ने भगवान हनुमान के चरणों में माथा टेककर देश की सफलता और टीम के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की।

इसके बाद ट्रॉफी के मंदिर ले जाने को लेकर कीर्ति आजाद ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाए। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि 1983 में जब भारत ने कपिल देव की कप्तानी में विश्व कप जीता था, तब टीम में हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी धर्मों के खिलाड़ी थे और उस जीत को भारत माता को समर्पित किया गया था। उन्होंने सवाल किया कि क्रिकेट ट्रॉफी को किसी एक धार्मिक स्थल पर क्यों ले जाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रॉफी 1.4 अरब भारतीयों की है, किसी एक धर्म की जीत का प्रतीक नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Gautam Gambhir Hits Back At Kirti Azad Over Temple Visit Remark After India’s T20 World Cup Win
भारतीय टीम - फोटो : ANI
गौतम गंभीर ने दिया करारा जवाब
कीर्ति आजाद के बयान की भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान खिलाड़ियों की उपलब्धि को कम करते हैं। गंभीर ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, 'यह सवाल तो जवाब देने लायक भी नहीं है। यह पूरे देश के लिए बहुत बड़ा क्षण है। हमें विश्वकप जीतने वाली टीम का जश्न मनाना चाहिए। ऐसे बयान सिर्फ उपलब्धि को कम करते हैं।' उन्होंने आगे कहा कि अगर हर किसी के बयान को गंभीरता से लिया जाए तो इससे खिलाड़ियों की मेहनत का सम्मान कम हो जाएगा।

'अपने ही खिलाड़ियों को गिराने जैसा'
गंभीर ने कहा कि खिलाड़ियों ने इस टूर्नामेंट में काफी दबाव झेला है और ऐसे समय में इस तरह की टिप्पणी करना सही नहीं है। उन्होंने कहा, 'जरा सोचिए कि इन खिलाड़ियों ने कितना दबाव झेला है। अगर आप ऐसे बयान देते हैं तो आप अपने ही खिलाड़ियों और अपनी ही टीम को गिरा रहे हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए।'

Gautam Gambhir Hits Back At Kirti Azad Over Temple Visit Remark After India’s T20 World Cup Win
भारतीय टीम - फोटो : ANI
हरभजन सिंह ने भी जताई नाराजगी
कीर्ति आजाद के बयान पर पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने भी हैरानी जताई। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के मंदिर जाने को लेकर राजनीति करना ठीक नहीं है। हरभजन ने कहा, 'यह अजीब बात है कि कोई खिलाड़ी ट्रॉफी मंदिर ले जाए और उस पर राजनीति होने लगे। कीर्ति खुद क्रिकेटर रह चुके हैं, इसलिए उनसे ऐसी उम्मीद नहीं थी।'



Gautam Gambhir Hits Back At Kirti Azad Over Temple Visit Remark After India’s T20 World Cup Win
कीर्ति आजाद - फोटो : @KirtiAzaad
कीर्ति आजाद का क्रिकेट से पुराना नाता
हालांकि आज कीर्ति आजाद राजनीति में सक्रिय हैं, लेकिन उनका क्रिकेट से गहरा संबंध रहा है। वह 1983 वनडे विश्वकप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। ऑलराउंडर के तौर पर उन्होंने भारत के लिए सात टेस्ट और 25 वनडे मैच खेले। इसके अलावा घरेलू क्रिकेट में भी उनका लंबा करियर रहा।

टी20 विश्व कप जीत के बाद जहां पूरे देश में जश्न का माहौल है, वहीं इस मुद्दे पर शुरू हुई बहस ने खेल और राजनीति के बीच संबंधों पर एक नई चर्चा छेड़ दी है। हालांकि टीम इंडिया के कोच और कई खिलाड़ियों का मानना है कि इस ऐतिहासिक जीत के मौके पर केवल खिलाड़ियों की मेहनत और उपलब्धि का सम्मान किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed