{"_id":"69b01fb8d69dcb155a097de9","slug":"west-asia-crisis-impact-on-ipl-2026-lpg-shortage-requirement-bcci-update-2026-03-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: पश्चिम एशिया संकट बनेगा आईपीएल में बाधा? LPG की आपूर्ति और खिलाड़ियों की आवाजाही पर BCCI रख रहा नजर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2026: पश्चिम एशिया संकट बनेगा आईपीएल में बाधा? LPG की आपूर्ति और खिलाड़ियों की आवाजाही पर BCCI रख रहा नजर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Tue, 10 Mar 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
सार
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण आईपीएल 2026 की तैयारियों पर असर पड़ने की आशंका है।बीसीसीआई एलपीजी सप्लाई और विदेशी खिलाड़ियों की यात्रा व्यवस्था पर लगातार नजर रख रहा है।
पश्चिम एशिया संकट का असर आईपीएल पर पड़ सकता है
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
आईपीएल के 19वें संस्करण की शुरुआत 28 मार्च से होनी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अब तक टूर्नामेंट के कार्यक्रम का एलान नहीं किया है। बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि 12 मार्च तक टूर्नामेंट के शुरुआती 20 दिनों का कार्यक्रम जारी हो सकता है। वहीं, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच बीसीसीआई टूर्नामेंट की तैयारियों पर कड़ी नजर रखे हुए है। खासतौर पर एलपीजी (रसोई गैस) की आपूर्ति और विदेशी खिलाड़ियों की यात्रा व्यवस्था को लेकर स्थिति की समीक्षा की जा रही है।
ये भी पढ़ें: IPL 2026 Schedule: कब जारी होगा आईपीएल के 19वें संस्करण का कार्यक्रम, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने क्या कहा?
Trending Videos
ये भी पढ़ें: IPL 2026 Schedule: कब जारी होगा आईपीएल के 19वें संस्करण का कार्यक्रम, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने क्या कहा?
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसीसीआई कर रहा हालातों की समीक्षा: धूमल
आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने कहा कि अभी तक होटलों या अन्य हितधारकों की ओर से किसी तरह की औपचारिक शिकायत नहीं आई है, लेकिन स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर होटलों को एलपीजी की कमी से कोई दिक्कत होती है और वे बोर्ड को इसकी जानकारी देते हैं, तो उस आधार पर आगे फैसला लिया जाएगा।
दरअसल, अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष के कारण पश्चिम एशिया में हालात तनावपूर्ण हैं, जिससे एलपीजी की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए रसोई गैस की आपूर्ति को प्राथमिकता देने की बात कही है। इसके चलते होटलों और रेस्तरां के लिए मिलने वाली कमर्शियल एलपीजी में कमी की स्थिति बन सकती है। मुंबई, बंगलूरू और चेन्नई जैसे शहरों में कई रेस्तरां पहले ही गैस की कमी की आशंका जता चुके हैं। ऐसे में अगर कमर्शियल गैस की आपूर्ति प्रभावित होती है, तो इसका असर आईपीएल के दौरान होटल और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर पर पड़ सकता है।

विदेशी खिलाड़ियों की आवाजाही भी चिंता का विषय, दुबई रूट पर असर
आईपीएल 2026 से पहले विदेशी खिलाड़ियों और प्रसारण टीमों की यात्रा व्यवस्था भी एक बड़ी चुनौती बन सकती है। आम तौर पर वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाड़ी भारत आने के लिए दुबई में ट्रांजिट लेते हैं, लेकिन पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण कुछ उड़ानों के रूट प्रभावित हो सकते हैं।
हाल ही में हुए टी20 विश्व कप के दौरान भी यात्रा संबंधी दिक्कतें सामने आई थीं। संघर्ष के कारण दुबई रूट प्रभावित होने से जिम्बाब्वे टीम को तीन अलग-अलग समूहों में इथियोपियन एयरलाइंस से अदीस अबाबा होते हुए अपने देश लौटना पड़ा था। वहीं, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीम को कोलकाता में फंसे रहने के बाद कमर्शियल फ्लाइट से भेजने की व्यवस्था की थी। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के हवाई क्षेत्र पर फिलहाल कोई असर नहीं है, लेकिन यह देखना बाकी है कि वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के सभी खिलाड़ी, कोच और ब्रॉडकास्टर आईपीएल 2026 के लिए भारत पहुंच पाते हैं या नहीं। आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने कहा कि टूर्नामेंट अभी कुछ हफ्ते दूर है और बोर्ड लगातार हालात की समीक्षा कर रहा है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर यात्रा और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर उचित फैसला लिया जाएगा।