{"_id":"69b292682493bf56ef066fd7","slug":"ipl-2026-rcb-have-played-six-times-in-the-season-opener-winning-just-two-all-teams-record-in-opening-matches-2026-03-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: सत्र के ओपनिंग मैच में छह बार खेली आरसीबी, सिर्फ दो में मिली जीत; सनराइजर्स का 100% जीत का रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2026: सत्र के ओपनिंग मैच में छह बार खेली आरसीबी, सिर्फ दो में मिली जीत; सनराइजर्स का 100% जीत का रिकॉर्ड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Thu, 12 Mar 2026 03:46 PM IST
विज्ञापन
सार
आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत होने जा रही है। बीसीसीआई ने पहले 16 दिन का कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। आइए जानते हैं कि सीजन के शुरुआती मैच में टीमों का रिकॉर्ड कैसा रहा है...
आरसीबी बनाम सनराइजर्स
- फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन
विस्तार
आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल 2026 के पहले 16 दिनों का कार्यक्रम जारी कर दिया है। आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बंगलूरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
Trending Videos
सत्र के पहले मैच में कैसा रहा है आरसीबी का रिकॉर्ड
दिलचस्प बात यह है कि आरसीबी ने आईपीएल इतिहास में छह बार सत्र का ओपनिंग मैच खेला है, लेकिन उसे सिर्फ दो बार ही जीत मिली है। ओपनिंग मैच में आरसीबी को 2008 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से, 2017 में सनराइजर्स से, 2019 में सीएसके से और 2024 में फिर सीएसके से हार मिली थी। वहीं, 2021 के ओपनिंग मैच में आरसीबी ने मुंबई को और 2025 के ओपनिंग मैच में आरसीबी ने कोलकाता को हराया। वहीं, सनराइजर्स सिर्फ एक बार सत्र का पहला मुकाबला खेला है जब 2017 में टीम खिताब बचाने के अभियान में उतरी थी। टीम ने पहला मैच जीता था। इस रिकॉर्ड में डेक्कन चार्जर्स और सनराइजर्स को एक नहीं माना गया है क्योंकि दोनों अलग अलग फ्रेंचाइजी हैं।
दिलचस्प बात यह है कि आरसीबी ने आईपीएल इतिहास में छह बार सत्र का ओपनिंग मैच खेला है, लेकिन उसे सिर्फ दो बार ही जीत मिली है। ओपनिंग मैच में आरसीबी को 2008 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से, 2017 में सनराइजर्स से, 2019 में सीएसके से और 2024 में फिर सीएसके से हार मिली थी। वहीं, 2021 के ओपनिंग मैच में आरसीबी ने मुंबई को और 2025 के ओपनिंग मैच में आरसीबी ने कोलकाता को हराया। वहीं, सनराइजर्स सिर्फ एक बार सत्र का पहला मुकाबला खेला है जब 2017 में टीम खिताब बचाने के अभियान में उतरी थी। टीम ने पहला मैच जीता था। इस रिकॉर्ड में डेक्कन चार्जर्स और सनराइजर्स को एक नहीं माना गया है क्योंकि दोनों अलग अलग फ्रेंचाइजी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
दरअसल, डेक्कन चार्जर्स फ्रेंचाइजी की सदस्यता को 2012 के आईपीएल के बाद गंभीर आर्थिक समस्याओं के कारण समाप्त कर दिया गया था। टीम के मालिक डेक्कन क्रॉनिकल होल्डिंग्स पर भारी कर्ज था और वे खिलाड़ियों की सैलरी तक समय पर नहीं चुका पा रहे थे। इसी वजह से बीसीसीआई ने फ्रेंचाइजी का अनुबंध रद्द कर दिया। इसके बाद नई फ्रेंचाइजी के लिए बोली लगाई गई, जिसे सन टीवी नेटवर्क ने जीत लिया। इस तरह 2013 से टीम नए नाम सनराइजर्स हैदराबाद के रूप में आईपीएल में खेलने लगी, जिसने पुराने डेक्कन चार्जर्स की जगह ली।
आइए जानते हैं कि पिछले 18 सीजन के पहले मुकाबले किन दो टीमों के बीच खेले गए हैं...
- आईपीएल 2008 का पहला मुकाबला केकेआर और आरसीबी के बीच खेला गया था। इस मैच में केकेआर ने 140 रन से जीत दर्ज की थी।
- आईपीएल 2009 का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच खेला गया था। मुंबई ने 19 रन से मैच जीता था।
- आईपीएल 2010 का पहला मुकाबला केकेआर और डेक्कन चार्जेस के बीच खेला गया था। केकेआर 11 रन से जीती थी।
- आईपीएल 2011 का पहला मुकाबला सीएसके और केकेआर के बीच खेला गया था। सीएसके ने दो रन से मैच जीता था।
- आईपीएल 2012 का पहला मैच सीएसके और मुंबई के बीच खेला गया था। मुंबई आठ विकेट से यह मैच जीता था।
- आईपीएल 2013 का पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स और केकेआर के बीच खेला गया था। केकेआर छह विकेट से मैच जीतने में सफल रहा था।
- आईपीएल 2014 का पहला मैच केकेआर और मुंबई के बीच खेला गया था जिसमें केकेआर ने 41 रन से मुकाबला अपने नाम किया था।
- आईपीएल 2015 का पहला मैच मुंबई और केकेआर के बीच खेला गया था। केकेआर ने सात विकेट से जीत दर्ज की थी।
- आईपीएल 2016 का पहला मैच मुंबई और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के बीच खेला गया था। पुणे नौ विकेट से यह मैच जीती थी।
- आईपीएल 2017 का पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद और आरसीबी के बीच खेला गया था। सनराइजर्स 35 रन से विजयी रही थी।
- आईपीएल 2018 का पहला मैच मुंबई और सीएसके के बीच खेला गया था। सीएसके एक विकेट से मुकाबला जीता था।
- आईपीएल 2019 का पहला मैच आरसीबी और सीएसके के बीच खेला गया था, जिसमें सीएसके सात विकेट से विजयी रही थी।
- आईपीएल 2020 का पहला मैच मुंबई और सीएसके के बीच खेला गया था। सीएसके ने मुंबई को पांच विकेट से हराया था।
- आईपीएल 2021 का पहला मैच मुंबई और आरसीबी के बीच खेला गया था। आरसीबी दो विकेट से मुकाबला जीती थी।
- आईपीएल 2022 का पहला मैच सीएसके और केकेआर के बीच खेला गया था। केकेआर छह विकेट से विजयी रहा था।
- आईपीएल 2023 का पहला मैच सीएसके और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया था। गुजरात ने सीएसके को पांच विकेट से हराया था।
- आईपीएल 2024 का पहला मैच आरसीबी और सीएसके के बीच खेला गया था। सीएसके छह विकेट से जीती थी।
- आईपीएल 2025 का पहला मैच केकेआर और आरसीबी के बीच खेला गया था। आरसीबी ने सात विकेट से मैच जीता था।