सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Shubman Gill Set To Be Named BCCI Cricketer of the Year at Annual Awards, Rahul Dravid to be awarded as well

बीसीसीआई ने गिल को चुना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर?: सचिन-अश्विन की इस मामले में करेंगे बराबरी; द्रविड़ को भी सम्मान

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Swapnil Shashank Updated Thu, 12 Mar 2026 12:57 PM IST
विज्ञापन
सार

बीसीसीआई के वार्षिक सम्मान समारोह में शुभमन गिल को 'क्रिकेटर ऑफ द ईयर' चुने जाने की संभावना है। टेस्ट और वनडे में शानदार प्रदर्शन करने वाले गिल ने साल भर में 1,764 रन बनाए। वहीं राहुल द्रविड़ को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड और मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को सर्वश्रेष्ठ संघ का सम्मान मिल सकता है।

Shubman Gill Set To Be Named BCCI Cricketer of the Year at Annual Awards, Rahul Dravid to be awarded as well
शुभमन गिल और राहुल द्रविड़ - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल को साल 2025 के लिए बीसीसीआई के प्रतिष्ठित 'क्रिकेटर ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकता है। 'क्रिकेटर ऑफ द ईयर' पुरस्कार को 'पॉली उमरीगर क्रिकेट ऑफ द ईयर' अवॉर्ड भी कहा जाता है। वहीं, राहुल द्रविड़ भी लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजे जा सकते हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का वार्षिक सम्मान समारोह 'नमन' 15 मार्च को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में कई खिलाड़ियों और क्रिकेट हस्तियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाएगा।
Trending Videos

सचिन-अश्विन की बराबरी करेंगे
शुभमन दूसरी बार यह पुरस्कार जीतेंगे। इससे पहले साल 2023 में भी उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। दूसरी बार यह अवॉर्ड जीतने के साथ ही शुभमन सचिन तेंदुलकर और रविचंद्रन अश्विन की बराबरी कर लेंगे। इन दोनों ने भी यह अवॉर्ड दो-दो बार जीता था। इन तीनों से ज्यादा बार इस अवॉर्ड से विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह ही सम्मानित हुए हैं। कोहली पांच बार बीसीसीआई के साल के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर रहे हैं, वहीं बुमराह ने तीन बार यह अवॉर्ड जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन
26 वर्षीय शुभमन ने पिछले साल यानी 2025 टेस्ट और वनडे क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि, उन्हें हाल ही में टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम में जगह नहीं मिली थी, लेकिन बाकी दो फॉर्मेट में उनका प्रदर्शन बेहद दमदार रहा। शुभमन ने 2025 में टेस्ट क्रिकेट में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 983 रन बनाए। इसमें इंग्लैंड के खिलाफ उसकी सरजमीं पर खेली गई सीरीज में 754 रन शामिल रहे, जो उनकी बेहतरीन फॉर्म को दर्शाता है। इंग्लैंड से टेस्ट सीरीज में उनका औसत 70 से अधिक रहा और उन्होंने कई महत्वपूर्ण पारियां खेलीं।

वनडे और आईपीएल में भी दमदार फॉर्म
वनडे क्रिकेट में भी गिल ने अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने कुल 490 रन बनाए, जिसमें भारत की चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली मुहिम में बनाए गए 188 रन भी शामिल हैं। अगर सभी फॉर्मेट को मिलाकर देखा जाए तो गिल ने पिछले साल कुल 1,764 रन बनाए, जिनमें सात शतक और तीन अर्धशतक शामिल रहे। उनका औसत करीब 49 का रहा। इसके अलावा आईपीएल में भी गिल का बल्ला खूब चला। गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए और टीम की कप्तानी करते हुए उन्होंने 650 रन बनाए और लगभग 50 के औसत से बल्लेबाजी की।

द्रविड़ को मिलेगा लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
इस समारोह में भारत के पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को भारतीय क्रिकेट में उनके शानदार योगदान के लिए 'कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' से सम्मानित किया जा सकता है। द्रविड़ के मार्गदर्शन में भारत ने 2024 में टी20 विश्व कप भी जीता था, जो भारतीय क्रिकेट के लिए बड़ी उपलब्धि रही। घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन योगदान के लिए मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को 'सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट संघ' के पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकता है।
 

जीत का जश्न मनाया जाएगा
बीसीसीआई के 'नमन' कार्यक्रम में पिछले लगभग एक साल के दौरान आईसीसी टूर्नामेंट जीतने वाली पांच भारतीय टीमों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली भारतीय पुरुष टीम भी शामिल है। इसके अलावा 2025 वनडे विश्वकप चैंपियन सीनियर महिला टीम, 2026 अंडर-19 विश्वकप चैंपियन आयुष म्हात्रे की टीम, 2025 अंडर-19 महिला टी20 विश्वकप जीतने वाली भारतीय बेटियों की टीम और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली पुरुष सीनियर टीम शामिल हैं। टीम के साथ कोचिंग स्टाफ को भी इस समारोह में बुलाया जाएगा। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने मंगलवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया था कि इस समारोह में भारतीय क्रिकेट की हालिया अंतरराष्ट्रीय सफलताओं का जश्न मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed