सब्सक्राइब करें

IPL 2026: क्या कभी टूट पाएंगे आईपीएल के ये 8 रिकॉर्ड्स? कोहली-डिविलियर्स से लेकर गेल-धोनी और KKR भी लिस्ट में

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Swapnil Shashank Updated Thu, 12 Mar 2026 10:49 AM IST
सार

आईपीएल के इतिहास में कई ऐसे रिकॉर्ड बने हैं जिन्हें आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है। विराट कोहली के 973 रन, कोहली-डिविलियर्स की बड़ी साझेदारी, क्रिस गेल की 175 रन की पारी, एमएस धोनी की कप्तानी और केकेआर की लगातार जीत जैसे रिकॉर्ड अब भी अटूट नजर आते हैं।

विज्ञापन
IPL 2026: Can These 8 Unbreakable Records Ever Be Broken? From Kohli-De Villiers to Gayle, Dhoni and KKR
कोहली, धोनी, गेल और डिविलियर्स - फोटो : ANI
टी20 विश्वकप 2026 खत्म होने के बाद अब 28 मार्च से आईपीएल का धूम-धड़ाका मचने वाला है। बीसीसीआई ने शुरुआती 16 दिनों का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस दौरान 20 मैच खेले जाएंगे और ये मुकाबले 10 स्थानों पर होंगे। बीसीसीआई आगे का कार्यक्रम एक और एलान में जारी करेगा। पहले फेज के मुकाबले 28 मार्च से 12 अप्रैल तक खेले जाएंगे। सभी टीमें 19वें संस्करण की तैयारियों में जुट गई हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु डिफेंडिंग चैंपियन है और यह टीम  19वें संस्करण का ओपनिंग मैच बंगलूरू में ही सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी। आईपीएल के कुछ ऐसे रिकॉर्ड्स हैं, जिन्हें फैंस टूटते हुए देखना चाहते हैं, हालांकि पिछले 18 संस्करण तक ऐसा नहीं हो सका है। इनमें से कुछ रिकॉर्ड तो अब अटूट दिखते हैं। इस लिस्ट में विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, क्रिस गेल और धोनी जैसे नाम हैं। आइए जानते हैं...
Trending Videos
IPL 2026: Can These 8 Unbreakable Records Ever Be Broken? From Kohli-De Villiers to Gayle, Dhoni and KKR
विराट कोहली और एबी डिविलियर्स - फोटो : IPL/BCCI
1. एक सीजन में सबसे ज्यादा कैच
आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा कैच का रिकॉर्ड एबी डिविलियर्स के नाम है। उन्होंने साल 2016 में आरसीबी के लिए खेलते हुए 19 कैच पकड़े थे। इसके बाद पिछले नौ सीजन से यह रिकॉर्ड नहीं टूटा है। ऋतुराज गायकवाड़ और रियान पराग करीब तो पहुंचे, लेकिन रिकॉर्ड तोड़ नहीं सके। ऋतुराज ने आईपीएल 2023 और रियान ने आईपीएल 2022 में 17-17 कैच पकड़े थे। 
 
खिलाड़ी टीम सीजन कैच
एबी डिविलियर्स RCB 2016 19
ऋतुराज गायकवाड़ CSK 2023 17
रियान पराग RR 2022 17
कीरोन पोलार्ड MI 2017 15
डेविड मिलर KXIP 2014 14
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2026: Can These 8 Unbreakable Records Ever Be Broken? From Kohli-De Villiers to Gayle, Dhoni and KKR
अल्जारी जोसेफ - फोटो : IPL
2. डेब्यू मैच में सबसे ज्यादा विकेट और सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग फिगर
वेस्टइंडीज के अल्जारी जोसेफ ने आईपीएल 2019 में डेब्यू किया था और उनके लिए यह मैच यादगार रहा था। मुंबई इंडियंस से खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अल्जारी ने शानदार डेब्यू किया था। अल्जारी ने 12 रन देकर छह विकेट झटके थे, जो कि डेब्यू पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। यह आईपीएल का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े भी हैं। पिछले छह सीजन से अल्जारी से बेहतर कोई नहीं कर पाया है। 
 
खिलाड़ी टीम खिलाफ बॉलिंग फिगर साल
अल्जारी जोसेफ MI SRH 12/6 2019
सोहेल तनवीर RR CSK 14/6 2008
एडम ज़म्पा RPS SRH 19/6 2016
अनिल कुंबले RCB RR 5/5 2009
आकाश मधवाल MI LSG 5/5 2023
IPL 2026: Can These 8 Unbreakable Records Ever Be Broken? From Kohli-De Villiers to Gayle, Dhoni and KKR
अमित मिश्रा - फोटो : ANI
3. आईपीएल में सबसे ज्यादा हैट्रिक
दिग्गज स्पिनर अमित मिश्रा के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा तीन बार हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड है। उन्होंने ऐसा 2007 में दिल्ली से खेलते हुए डेक्कन के खिलाफ, 2011 में पंजाब से खेलते हुए डेक्कन के खिलाफ और 2013 में सनराइजर्स से खेलते हुए पुणे के खिलाफ हैट्रिक ली थी। 2013 तक उनकी तीन हैट्रिक के बाद कोई भी गेंदबाज उनकी बराबरी नहीं कर सका है। युजवेंद्र चहल इस लिस्ट में उनके तुरंत बाद हैं और दो हैट्रिक ले चुके हैं। इसके अलावा युवराज सिंह ने भी दो हैट्रिक लीं। मौजूदा समय में चहल आईपीएल खेल रहे हैं और एक और हैट्रिक लेते वह अमित की बराबरी कर लेंगे। हालांकि, ऐसा हो पाता है या नहीं, यह वक्त ही बताएगा। चहल ने पिछले सीजन यानी 2025 में पंजाब से खेलते हुए चेन्नई के खिलाफ हैट्रिक ली थी।

आईपीएल में सबसे ज्यादा हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज
खिलाड़ी हैट्रिक (संख्या) टीम साल
अमित मिश्रा 3 दिल्ली डेयरडेविल्स
डेक्कन चार्जर्स
सनराइजर्स हैदराबाद
2008
2011
2013
युवराज सिंह 2 किंग्स इलेवन पंजाब 2009
2009
युजवेंद्र चहल 2 राजस्थान रॉयल्स
पंजाब किंग्स
2022
2025
विज्ञापन
IPL 2026: Can These 8 Unbreakable Records Ever Be Broken? From Kohli-De Villiers to Gayle, Dhoni and KKR
एबी डिविलियर्स-विराट कोहली - फोटो : twitter
4. आईपीएल की सबसे बड़ी साझेदारी
विराट कोहली और एबी डिविलियर्स ने आरसीबी के लिए खेलते हुए आईपीएल में एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया था। साल 2016 में दोनों बल्लेबाजों ने गुजरात लायंस के खिलाफ 229 रन की शानदार साझेदारी की थी। यह आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारियों में से एक है। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने यह रिकॉर्ड बनाते समय अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ा था। इससे लगभग एक साल पहले, मई 2015 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े में दोनों ने नाबाद 215 रन की साझेदारी की थी। पिछले कुछ वर्षों में आईपीएल में बल्लेबाजी का स्तर काफी ऊंचा हुआ है और बड़े स्कोर आम हो गए हैं। इसके बावजूद कोहली और डिविलियर्स की 229 रन की साझेदारी को तोड़ना अब भी बेहद मुश्किल माना जाता है। यह रिकॉर्ड आज भी आईपीएल के सबसे यादगार और ऐतिहासिक साझेदारी रिकॉर्ड्स में गिना जाता है।
 
पार्टनर्स रन टीम खिलाफ साल
विराट कोहली, एबी डी विलियर्स 229 RCB GL 2016
विराट कोहली, एबी डी विलियर्स 215* RCB MI 2015
केएल राहुल, क्विंटन डिकॉक 210* LSG KKR 2022
शुभमन गिल, साई सुदर्शन 210 GT CSK 2024
शॉन मार्श, एडम गिलक्रिस्ट 206 KXIP RCB 2011
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed