सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IPL 2026: At What Position Will MS Dhoni Bat for Chennai Super Kings? Cheteshwar Pujara Raises Questions

IPL 2026: सीएसके के लिए इस सीजन किस स्थान पर बैटिंग करेंगे धोनी? चेतेश्वर पुजारा ने उठाए सवाल, जानें क्या कहा

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Swapnil Shashank Updated Thu, 12 Mar 2026 12:08 PM IST
विज्ञापन
सार

चेतेश्वर पुजारा ने एमएस धोनी की बल्लेबाजी पोजिशन को लेकर बड़ा बयान दिया है। 38 वर्षीय पुजारा का मानना है कि धोनी को नंबर आठ या नौ नंबर पर भेजने का ज्यादा फायदा नहीं है, क्योंकि वह अभी भी अकेले दम पर मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं।

IPL 2026: At What Position Will MS Dhoni Bat for Chennai Super Kings? Cheteshwar Pujara Raises Questions
धोनी और पुजारा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

आईपीएल के 19वें सत्र की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है। टीमें इसकी तैयारियों में जुट गई हैं। धोनी से लेकर विराट कोहली तक अपनी-अपनी टीमों से जुड़ चुके हैं। पिछले साल हुए मिनी ऑक्शन में टीमों ने खुद को मजबूत किया। चेन्नई सुपर किंग्स ने भी कुछ अहम खिलाड़ियों को टीम से जोड़ा। संजू सैमसन को राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड कर लाना सबसे बड़ा फैसला रहा। हालांकि, अब सवाल यह उठ रहा है कि धोनी अब किस नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे।
Trending Videos


पिछले सीजन भी वह सातवें या आठवें नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे थे। इम्पैक्ट प्लेयर के नियम के रहते हुए ऐसा माना जा रहा है कि वह आठवें नौवें नंबर पर बल्लेबाजी उतरेंगे। इस पर चेतेश्वर पुजारा ने कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने कहा है कि आठवें-नौवें स्थान पर बल्लेबाजी करने का कोई तर्क नहीं बनता। ऐसे में माही को बल्लेबाजी क्रम में और ऊपर आना चाहिए और इम्पैक्ट बनाना चाहिए, तभी सीएसके की टीम छठा खिताब जीत सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुजारा ने रखी अपनी राय
जियोस्टार पर बात करते हुए चेतेश्वर पुजारा ने धोनी की बैटिंग पोजिशन को लेकर अपने विचार रखे। पिछले सीजन धोनी के सातवें आठवें नंबर पर आने का खामियाजा सीएसके को भुगतना पड़ा था और टीम सबसे आखिरी यानी 10वें स्थान पर रही थी। वहीं, 2024 में सीएसके पांचवें स्थान पर थी। 38 साल के पुजारा ने कहा, 'मुझे समझ नहीं आता कि एमएस धोनी को नंबर आठ या नौ पर बल्लेबाजी के लिए क्यों भेजा जाता है। उनमें अकेले दम पर मैच का रुख पलटने की क्षमता है, जो सीएसके के किसी और बल्लेबाज में नहीं है। अगर वह सिर्फ पांच या 10 गेंद ही खेलेंगे तो ज्यादा असर नहीं पड़ेगा, लेकिन सोचिए अगर माही भाई 25-30 गेंद खेल लें तो क्या कर सकते हैं।'

'CSK का माहौल परिवार जैसा'
पुजारा 2021 के उस सीजन में भी चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे थे, जब टीम ने खिताब जीता था। उनका कहना है कि सीएसके का माहौल खिलाड़ियों के लिए बेहद आरामदायक होता है। पुजारा ने कहा, 'मैं CSK के सेटअप में रहा हूं। वहां का माहौल ऐसा होता है कि खिलाड़ी बहुत सहज महसूस करते हैं, बिल्कुल परिवार जैसा। जब आप उस माहौल का हिस्सा होते हैं तो आपको साफ पता होता है कि एक खिलाड़ी के तौर पर आपसे क्या उम्मीद की जा रही है।'

युवा खिलाड़ियों को मिल रही प्राथमिकता
पुजारा का मानना है कि सीएसके की खासियत खिलाड़ियों पर लंबे समय तक भरोसा करना रही है, लेकिन अब टीम में बदलाव का दौर चल रहा है। उन्होंने कहा, 'वफादारी भी इसमें अहम भूमिका निभाती है, क्योंकि अगर आप CSK के इतिहास को देखें तो एक बार खिलाड़ी टीम का हिस्सा बन जाता है तो लंबे समय तक वहीं रहता है। फिलहाल टीम में बदलाव का दौर चल रहा है, इसलिए युवा खिलाड़ियों को थोड़ा ज्यादा मौका दिया जा रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed