सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Final Batch of South Africa and West Indies Players Leave for Home After T20 World Cup, Confirms ICC

T20 World Cup: दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों का आखिरी जत्था भी स्वदेश रवाना, आईसीसी ने दी जानकारी

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Swapnil Shashank Updated Thu, 12 Mar 2026 03:05 PM IST
विज्ञापन
सार

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के समापन के बाद दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज टीम के खिलाड़ियों का आखिरी जत्था भी अपने देश के लिए रवाना हो गया है। आईसीसी ने इसकी आधिकारिक जानकारी दी। 

Final Batch of South Africa and West Indies Players Leave for Home After T20 World Cup, Confirms ICC
वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने गुरुवार को बताया कि टी20 विश्व कप के बाद भारत में फंसे दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों का आखिरी जत्था भी स्वदेश रवाना हो गया है, जिससे पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण खाड़ी देशों के हवाई क्षेत्र के बंद होने से पैदा हुई परेशानी खत्म हो गई।
Trending Videos


खाड़ी क्षेत्र में चल रहे युद्ध के कारण भारत में टी20 विश्व कप खेलने के लिए आई टीमों का कार्यक्रम अस्त-व्यस्त हो गया। इससे दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीम कोलकाता में फंस गई क्योंकि दुबई जैसे प्रमुख हवाई अड्डे और हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

वेस्टइंडीज के 16 और द. अफ्रीका के 29 खिलाड़ी रवाना
वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका ने टी20 विश्व कप के अपने अंतिम मैच क्रमशः एक मार्च और चार मार्च को कोलकाता में खेले थे। वेस्टइंडीज के नौ खिलाड़ी इस सप्ताह की शुरुआत में ही स्वदेश रवाना हो गए थे, जबकि बाकी बचे 16 खिलाड़ियों के लिए वाणिज्यिक उड़ानों की बुकिंग हो चुकी थी। दक्षिण अफ्रीका की टीम के 29 सदस्य भी स्वदेश रवाना हो गए हैं। आईसीसी ने बयान में कहा, 'पिछले 24 घंटों के अंदर दक्षिण अफ्रीका की टीम के बाकी बचे 29 सदस्य और वेस्टइंडीज की टीम के अंतिम 16 सदस्य अपने-अपने देशों के लिए रवाना हो गए हैं, जिससे असाधारण रूप से चुनौतीपूर्ण वैश्विक यात्रा परिस्थितियों के कारण पैदा हुए एक जटिल अभियान का अंत हो गया है।'

'हमारा लक्ष्य सदस्यों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना'
विश्व क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था ने कहा, 'हमारा एकमात्र लक्ष्य सभी खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के सदस्यों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना था। इस दौरान परिस्थितियों के अनुसार कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ा लेकिन आईसीसी ने परिचालन संबंधी बाधाओं से निपटने के लिए सरकारों, एयरलाइनों, चार्टड विमान प्रदाताओं, हवाई अड्डा प्राधिकरणों और सदस्य बोर्डों के साथ मिलकर लगातार काम किया।'

कोच डैरेन सैमी ने भी आईसीसी से जताई थी निराशा
आईसीसी को इससे पहले खिलाड़ियों के लिए यात्रा व्यवस्था नहीं करने के कारण इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन और दक्षिण अफ्रीका के स्टार खिलाड़ी क्विंटन डिकॉक और डेविड मिलर की आलोचना का सामना करना पड़ा था। मिलर ने संकेत दिया था कि इंग्लैंड के खिलाड़ियों को बेहतर यात्रा व्यवस्था दी गई थी क्योंकि वे सेमीफाइनल से बाहर होने के एक दिन के अंदर ही स्वदेश रवाना हो गए थे। इससे पहले वेस्टइंडीज के मुख्य कोच डैरेन सैमी ने भी आईसीसी से किसी तरह का अपडेट नहीं मिलने पर निराशा व्यक्त की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed