सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC has charged two team officials and Javon Searles with various breaches of Anti-Corruption Codes

ICC: KKR के इस पूर्व खिलाड़ी को आईसीसी ने क्यों किया निलंबित? दो अधिकारियों पर भी वैश्विक संस्था का चला चाबुक

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sovit Chaturvedi Updated Thu, 12 Mar 2026 04:10 PM IST
विज्ञापन
सार

आईसीसी ने केकेआर और वेस्टइंडीज के लिए खेल चुके तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर जेवॉन सियरल्स सहित दो अधिकारियों पर भ्रष्टाचार रोधी संहिता के तहत कड़ी कार्रवाई की है। आइए जानते हैं इन तीनों पर क्या आरोप लगाए गए हैं...

ICC has charged two team officials and Javon Searles with various breaches of Anti-Corruption Codes
जेवॉन सियरल्स - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने क्रिकेट वेस्टइंडीज और आईसीसी के भ्रष्टाचार रोधी संहिता के तहत वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर जेवॉन सियरल्स, टाइटंस टीम के मालिक चितरंजन राठौड़ और टीम अधिकारी ग्रिफिथ पर सख्त कार्रवाई की है। इन तीनों पर बिम10 टूर्नामेंट 2023-24 सीजन के दौरान भ्रष्टाचार रोधी नीति के आरोपों के तहत कार्रवाई की गई है।
Trending Videos

बिम10 टूर्नामेंट से जुड़ा है मामला
आईसीसी ने एक बयान में कहा कि तीनों लोगों पर 'बिम10' टूर्नामेंट 2023/24 से जुड़े आरोप हैं, जो क्रिकेट वेस्टइंडीज के भ्रष्टाचार निरोधी संहिता के दायरे में आता है। इसके अलावा, ग्रिफिथ पर अंतरराष्ट्रीय मैचों से जुड़ा एक आरोप है जो आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधी संहिता के दायरे में आता है। आईसीसी ने कहा कि तीनों को तुरंत प्रभाव से क्रिकेट से कुछ समय के लिए निलंबित कर दिया गया है। हालांकि, शीर्ष परिषद ने आरोपों का जवाब देने के लिए 14 दिन का समय दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राठौड़ पर क्रिकेट वेस्टइंडीज कोड के तहत तीन और सियरल्स पर चार आरोप लगे हैं, जबकि ग्रिफिथ पर कुल पांच आरोप लगे हैं जिसमें आईसीसी की भ्रष्टाचार संहिता से जुड़ा एक मामला शामिल है। क्रिकेट वेस्टइंडीज कोड के आर्टिकल 2.1.1 का उल्लंघन जिसमें 'बिम10' टूर्नामेंट के मैचों के नतीजे, कंडक्ट या किसी और पहलू को फिक्स करना, फिक्स करने की कोशिश करना या गलत तरीके से प्रभावित करना, या किसी सहमति या कोशिश में शामिल होना है। इसके अलावा क्रिकेट वेस्टइंडीज कोड के आर्टिकल 2.1.4 और 2.4.4 का उल्लंघन करना शामिल है।

2018 में केकेआर के लिए खेल चुके हैं सियरल्स
सियरल्स और ग्रिफिथ पर क्रिकेट वेस्टइंडीज कोड के आर्टिकल 2.4.2 के उल्लंघन का भी आरोप लगाया गया है। इसके अलावा, ग्रिफिथ पर आईसीसी कोड के आर्टिकल 2.4.7 के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है। सियरल्स वेस्टइंडीज अंडर-19 टीम की तरफ से खेल चुके हैं। वह 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आईपीएल में भी खेले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed