सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   AB de Villiers Feels Jasprit Bumrah Deserved Player of the Tournament Over Sanju Samson in T20 World Cup 2026

T20 WC: सैमसन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनाए जाने पर डिविलियर्स ने जताई आपत्ति? बताया- इन्हें मिलना था अवॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Swapnil Shashank Updated Thu, 12 Mar 2026 03:20 PM IST
विज्ञापन
सार

टी20 विश्व कप 2026 में संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया, लेकिन एबी डिविलियर्स का मानना है कि जसप्रीत बुमराह भी इस सम्मान के बड़े दावेदार थे। बुमराह ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार गेंदबाजी की, जबकि सैमसन ने अहम मैचों में बेहतरीन पारियां खेलकर भारत को चैंपियन बनाया।

विज्ञापन

विस्तार

टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर ट्रॉफी जीती। टूर्नामेंट में दमदार बल्लेबाजी करने वाले संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स की राय इससे थोड़ी अलग है।
Trending Videos

बुमराह को मिलना चाहिए था अवॉर्ड: डिविलियर्स
डिविलियर्स का मानना है कि इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए सैमसन के साथ-साथ भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी मजबूत दावेदार थे। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए जसप्रीत बुमराह और संजू सैमसन के बीच करीबी मुकाबला था। कई ऐसे मौके आए जब बुमराह की गेंदबाजी देखकर लगा कि उन्हें यह अवॉर्ड मिलना चाहिए था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में शामिल
डिविलियर्स ने बुमराह के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि पूरे टूर्नामेंट में बुमराह की गेंदबाजी ने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा, 'बुमराह ने सबसे ज्यादा विकेट लिए और इसलिए वह इस अवॉर्ड के मजबूत दावेदार थे। अहम मौकों पर उनके ओवर और उनका प्रदर्शन भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहा।' बुमराह ने टूर्नामेंट में भारत के लिए आठ मैचों में 14 विकेट लिए और वह विकेटों के मामले में शीर्ष गेंदबाजों में शामिल रहे। उनकी इकॉनमी भी काफी प्रभावशाली रही।

दबाव के समय मैच पलट देते हैं बुमराह
डिविलियर्स ने आगे कहा कि भारतीय परिस्थितियों में तेज गेंदबाज के लिए सफलता हासिल करना आसान नहीं होता, लेकिन बुमराह अलग ही स्तर के खिलाड़ी हैं। उन्होंने कहा, 'भारत में तेज गेंदबाज के तौर पर गेंदबाजी करना आसान नहीं है, जब तक कि आप बुमराह न हों। वह अहम समय में एक अलग गियर में चले जाते हैं और मैच का रुख बदल देते हैं। वह टीम के लिए एक बड़ी संपत्ति हैं।'

सैमसन की बल्लेबाजी भी रही शानदार
हालांकि संजू सैमसन का प्रदर्शन भी टूर्नामेंट में बेहद शानदार रहा। उन्होंने सिर्फ पांच मैचों में लगभग 200 के स्ट्राइक रेट से 321 रन बनाए। क्वार्टर फाइनल में वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने नाबाद 97 रन की पारी खेली। इसके बाद सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 89 रन और फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी 89 रन की यादगार पारी खेलकर भारत को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उनकी इसी लगातार शानदार बल्लेबाजी के कारण उन्हें टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed