Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
T20 World Cup Hero Shivam Dube Took Train’s Upper Berth To Reach Mumbai After Final
{"_id":"69b102c929edc1967909c897","slug":"t20-world-cup-hero-shivam-dube-took-train-s-upper-berth-to-reach-mumbai-after-final-2026-03-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शिवम दुबे का अनोखा सफर: फ्लाइट नहीं मिली तो ट्रेन की अपर बर्थ पर मुंबई पहुंचे; पहचान छिपाने के लिए ओढ़ी कंबल","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
शिवम दुबे का अनोखा सफर: फ्लाइट नहीं मिली तो ट्रेन की अपर बर्थ पर मुंबई पहुंचे; पहचान छिपाने के लिए ओढ़ी कंबल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Swapnil Shashank
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:21 AM IST
सार
टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में अहम भूमिका निभाने वाले भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे का घर लौटने का सफर काफी अनोखा रहा। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल के कुछ घंटों बाद ही वह मुंबई जाने के लिए फ्लाइट न मिलने पर ट्रेन से रवाना हो गए। पहचान छिपाने के लिए उन्होंने कैप, मास्क और फुल स्लीव टी-शर्ट पहनी और एसी-3 टियर कोच की अपर बर्थ पर रेलवे के कंबल के नीचे सफर किया।
भारतीय टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी20 विश्व कप फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब अपने नाम किया। इस मुकाबले में भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे ने आखिरी ओवर में शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम का स्कोर 250 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। लंबे कद के इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 20वें ओवर में तीन चौके और दो छक्के जड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शक 'दुबे-दुबे' के नारों से गूंज उठे, लेकिन मैच खत्म होने के कुछ ही घंटों बाद दुबे का सफर बिल्कुल अलग अंदाज में शुरू हुआ।
Trending Videos
2 of 8
शिवम दुबे
- फोटो : Instagram/PTI
फ्लाइट नहीं मिली तो ट्रेन से निकल पड़े मुंबई
फाइनल के बाद अधिकतर खिलाड़ी और स्टाफ फ्लाइट से अपने-अपने शहरों के लिए रवाना हुए, लेकिन दुबे को मुंबई के लिए कोई फ्लाइट नहीं मिल पाई। ऐसे में उन्होंने ट्रेन से यात्रा करने का फैसला किया। दुबे ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कहा, 'मुंबई के लिए कोई फ्लाइट उपलब्ध नहीं थी, इसलिए मैंने सुबह जल्दी अहमदाबाद से ट्रेन पकड़ने का फैसला किया। हम सड़क से भी जा सकते थे, लेकिन ट्रेन ज्यादा तेज विकल्प था।' दुबे अपनी पत्नी अंजुम और एक दोस्त के साथ अहमदाबाद-मुंबई सायाजी एक्सप्रेस की एसी 3-टियर बोगी में सवार हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 8
शिवम दुबे
- फोटो : Instagram/PTI
पहचान छिपाने के लिए अपनाया खास प्लान
दुबे जानते थे कि वर्ल्ड कप जीतने के तुरंत बाद अगर लोग उन्हें पहचान लेते तो स्टेशन या ट्रेन में भारी भीड़ जुट सकती थी। इसलिए उन्होंने पहचान छिपाने के लिए खास योजना बनाई। उन्होंने बताया, 'मैं, मेरी पत्नी और एक दोस्त ट्रेन से जाने का फैसला किया। एसी 3-टियर की टिकट मिली, तो हमने वही बुक कर ली। परिवार और दोस्तों को चिंता थी कि कहीं स्टेशन या ट्रेन में किसी ने पहचान लिया तो क्या होगा।' इस दौरान उन्होंने कैप, मास्क और फुल स्लीव टी-शर्ट पहनकर खुद को छिपाने की कोशिश की।
4 of 8
शिवम दुबे
- फोटो : Instagram/PTI
ट्रेन की अपर बर्थ पर छिपे रहे वर्ल्ड कप हीरो
सुबह 5:10 बजे ट्रेन रवाना होने वाली थी। दुबे को उम्मीद थी कि प्लेटफॉर्म पर ज्यादा भीड़ नहीं होगी, लेकिन वहां कई क्रिकेट फैंस मौजूद थे, जिनमें कुछ भारत की जर्सी पहने हुए भी थे। इस स्थिति को देखते हुए उन्होंने अपनी योजना थोड़ी बदल दी। दुबे ने कहा, 'मैंने पत्नी से कहा कि मैं ट्रेन छूटने से पांच मिनट पहले तक कार में ही इंतजार करूंगा। फिर अचानक दौड़कर ट्रेन में चढ़ जाऊंगा।' ट्रेन में चढ़ते ही दुबे सीधे अपनी सीट की अपर बर्थ पर पहुंच गए और रेलवे के भूरे कंबल में खुद को ढक लिया।
विज्ञापन
5 of 8
शिवम दुबे
- फोटो : Instagram/PTI
टिकट चेकर से भी बाल-बाल बचे
सफर के दौरान एक दिलचस्प पल तब आया जब टिकट चेकर टिकट जांचने पहुंचा। दुबे ने बताया, 'टीसी ने पूछा, शिवम दुबे? वो कौन है, क्रिकेटर? मेरी पत्नी अंजुम ने तुरंत जवाब दिया- नहीं-नहीं, वो यहां कहां से आएगा। इसके बाद टीसी आगे बढ़ गया।ट इस घटना के बाद दुबे ने राहत की सांस ली और करीब आठ घंटे के सफर में ज्यादा समय सोकर ही बिताया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।