{"_id":"69b01394cc5e75e84e0c9765","slug":"suryakumar-yadav-speaks-on-los-angeles-olympics-after-t20-world-cup-2026-victory-2026-03-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Suryakumar Yadav: टी20 विश्वकप जीत के बाद क्या है भारतीय टीम का प्लान? कप्तान ने खोला राज; ओलंपिक पर भी की बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Suryakumar Yadav: टी20 विश्वकप जीत के बाद क्या है भारतीय टीम का प्लान? कप्तान ने खोला राज; ओलंपिक पर भी की बात
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Mayank Tripathi
Updated Tue, 10 Mar 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
सार
भारत को तीसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जिताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव मंगलवार को मुंबई पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रशंसकों का आभार जताया और टीम के अगले लक्ष्य को लेकर भी बात की।
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप को रिकॉर्ड तीसरी बार अपने नाम किया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया। भारतीय टीम को चैंपियन बनाने के बाद कप्तान सूर्यकुमार का कहना है कि वह अब अच्छा खाना खाएंगे और आराम करेंगे।
Trending Videos
धोनी-रोहित के क्लब में शामिल हुए सूर्यकुमार
सूर्यकुमार भारत को टी20 विश्व कप का खिताब दिलाने वाले महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा के बाद तीसरे कप्तान हैं। सूर्या ने कहा कि उनका अभी का फिलहाल प्लान यह है कि वह घर लौटेंगे, कुछ अच्छा खाएंगे, और आने वाली चुनौतियों पर ध्यान देने से पहले जरूरी आराम करेंगे। भारत घरेलू सरजमीं पर टी20 विश्व कप की ट्रॉफी जीतने वाला पहला देश बना।

- फोटो : BCCI
प्रशंसकों का जताया आभार
टीम की इस कामयाबी पर मुंबई में अपने घर के बाहर पत्रकारों के साथ बात करते हुए कप्तान ने कहा कि यह जीत जितनी खिलाड़ियों की है, उतनी प्रशंसकों की भी है। उन्होंने कहा, 'आप लोगों ने भी हमारे साथ बराबर जश्न मनाया। आप सभी को बधाई। भारत में विश्व कप जीतना बहुत खास है। मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। बहुत सारे लोगों का सपोर्ट और दुआएं थीं।'

भारत के कप्तान ने इस खास पल को अपने परिवार, खासकर अपने माता-पिता, के साथ साझा करने के बारे में भी बात की, जो सेलिब्रेशन का हिस्सा थे। उन्होंने आगे कहा, 'जब हम जीते तो वह मेरे साथ थे। वापस लौटने के बाद भी मैंने उनसे बात की। अब हम कुछ दिनों तक शांति से साथ बैठेंगे और आराम से बात करेंगे।'
भारतीय टीम
- फोटो : PTI
विश्व कप के बाद अब ओलंपिक पर नजरें
सूर्यकुमार ने बताया कि टीम पहले से ही 2028 के समर ओलंपिक में इस खेल के डेब्यू के बारे में सोच रही है। उन्होंने आगे कहा, '100 प्रतिशत। टीम का अगला मकसद 2028 में भारत के लिए ओलंपिक गोल्ड मेडल जीतना है। इसके साथ ही उसी साल फिर से टी20 विश्व कप होगा, इसलिए हम टी20 विश्व कप जीत की हैट्रिक भी लगाने की पूरी कोशिश करेंगे।'