सब्सक्राइब करें

T20 विश्वकप 2026 के 21 बड़े रिकॉर्ड्स: भारत से सबसे ज्यादा कैच छूटे; सर्वाधिक छक्के-शतक लगे, बुमराह क्यों छाए?

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Swapnil Shashank Updated Tue, 10 Mar 2026 01:02 PM IST
सार

टी20 वर्ल्ड कप 2026 क्रिकेट इतिहास के सबसे विस्फोटक और रिकॉर्ड भरे टूर्नामेंटों में से एक बन गया। इस विश्व कप में छक्कों की बारिश, तेज अर्धशतक, बड़े स्कोर और कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड देखने को मिले। भारत की ऐतिहासिक तीसरी खिताबी जीत के साथ यह टूर्नामेंट आधुनिक टी20 क्रिकेट के बदलते स्वरूप का प्रतीक बन गया।

विज्ञापन
T20 World Cup 2026: The Tournament Of Records, Sixes And Historic Feats
टी20 विश्वकप रिकॉर्ड्स - फोटो : अमर उजाला
टी20 क्रिकेट हमेशा से तेज और रोमांचक रहा है, लेकिन टी20 विश्वकप 2026 ने इस फॉर्मेट को एक नए स्तर पर पहुंचा दिया। इस टूर्नामेंट में बल्लेबाजों का दबदबा साफ दिखाई दिया। छक्कों की झड़ी, बड़े-बड़े स्कोर और रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन ने इसे टी20 इतिहास के सबसे यादगार टूर्नामेंटों में शामिल कर दिया।


इस विश्व कप में कई ऐसे आंकड़े सामने आए जो बताते हैं कि आधुनिक टी20 क्रिकेट कितनी तेजी से बदल रहा है। बल्लेबाजों की आक्रामकता, बड़े स्कोर और लगातार टूटते रिकॉर्ड इस बात का संकेत हैं कि अब टी20 क्रिकेट पहले से कहीं ज्यादा विस्फोटक हो चुका है। आइए जानते हैं इस टूर्नामेंट के सबसे बड़े 21 रिकॉर्ड।
Trending Videos
T20 World Cup 2026: The Tournament Of Records, Sixes And Historic Feats
संजू सैमसन - फोटो : PTI
पहला रिकॉर्ड: छक्कों की रिकॉर्ड बारिश
टी20 विश्वकप 2026 में कुल 780 छक्के लगे, जो किसी भी टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा हैं। इससे पहले 2024 के टूर्नामेंट में कुल 517 छक्के लगे थे। यानी इस बार छक्कों की संख्या में लगभग 50.87 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी देखने को मिली। इससे साफ संकेत मिलता है कि बल्लेबाज अब पहले से ज्यादा आक्रामक अंदाज में खेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
T20 World Cup 2026: The Tournament Of Records, Sixes And Historic Feats
साहिबजादा फरहान - फोटो : IANS
दूसरा रिकॉर्ड: हर 15 गेंद पर एक छक्का
इस संस्करण में औसतन हर 15.52 गेंद पर एक छक्का देखने को मिला, जो टी20 विश्व कप इतिहास का सबसे बेहतर अनुपात है। भारत में खेले गए मैचों में कुल 600 छक्के लगे, जबकि श्रीलंका में खेले गए मुकाबलों में 180 छक्के देखने को मिले।


संजू सैमसन का अनोखा कारनामा
आईसीसी टूर्नामेंट में सभी मैच खेले बिना 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट'

खिलाड़ी टीम टूर्नामेंट साल खेले मैच कुल मैच मिस
किए मैच
संजू सैमसन भारत पुरुष टी20 विश्व कप 2026 5 9 4
लिसा केइटली ऑस्ट्रेलिया महिला वनडे विश्व कप 2000 8 9 1
कैरन रोल्टन ऑस्ट्रेलिया महिला वनडे विश्व कप 2005 7 8 1
केविन पीटरसन इंग्लैंड पुरुष टी20 विश्व कप 2010 6 7 1
रचिन रवींद्र न्यूजीलैंड चैंपियंस ट्रॉफी 2025 4 5 1
T20 World Cup 2026: The Tournament Of Records, Sixes And Historic Feats
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड के साथ सैमसन और उनकी पत्नी - फोटो : Sanju Samson (instagram)
तीसरा रिकॉर्ड: संजू सैमसन का अनोखा कारनामा
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने इस टूर्नामेंट में एक बेहद खास उपलब्धि हासिल की। वह चार मैच नहीं खेलने के बावजूद ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुने गए। सैमसन ने भारत के आखिरी सुपर-8 मुकाबले, सेमीफाइनल और फाइनल में 80 से ज्यादा रन की तीन शानदार पारियां खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। आईसीसी टूर्नामेंट के इतिहास में पहले भी कुछ खिलाड़ियों ने सभी मैच खेले बिना यह पुरस्कार जीता है, लेकिन उन्होंने अधिकतम एक मैच ही मिस किया था। इस लिहाज से सैमसन का यह कारनामा बेहद खास माना जा रहा है।
विज्ञापन
T20 World Cup 2026: The Tournament Of Records, Sixes And Historic Feats
भारतीय टीम - फोटो : PTI
चौथा रिकॉर्ड: टीमों ने बनाए विशाल स्कोर
टी20 विश्व कप इतिहास का सबसे बड़ा टीम स्कोर अभी भी 2007 में श्रीलंका द्वारा केन्या के खिलाफ बनाया गया 260/6 ही है। हालांकि 2026 के संस्करण में कई टीमें इस रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंच गईं। दरअसल टी20 विश्व कप इतिहास के सात सबसे बड़े स्कोरों में से छह इसी संस्करण में बने। इतना ही नहीं, चार बार टीमें श्रीलंका के उस रिकॉर्ड से महज दस रन के अंदर पहुंच गईं, जिनमें से तीन बार भारत की टीम शामिल रही।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed