{"_id":"69aef62a089474a8d90ac43a","slug":"t20-world-cup-2026-ishan-aditi-to-hardik-mahieka-when-relationships-came-into-the-spotlight-2026-03-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट और ग्लैमर का कनेक्शन: ईशान-अदिति से हार्दिक-माहिका तक, जब चर्चा में आए रिश्ते; बढ़ी फैंस की दिलचस्पी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्रिकेट और ग्लैमर का कनेक्शन: ईशान-अदिति से हार्दिक-माहिका तक, जब चर्चा में आए रिश्ते; बढ़ी फैंस की दिलचस्पी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 09 Mar 2026 10:02 PM IST
सार
टी20 विश्व कप जीत के बाद टीम इंडिया के जश्न में क्रिकेट के साथ ग्लैमर की भी झलक देखने को मिली।ईशान किशन अदिति हुंडिया और हार्दिक पांड्या माहिका शर्मा के साथ मैदान पर नजर आए, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।
भारत की टी20 विश्व कप जीत के बाद मैदान पर सिर्फ ट्रॉफी ही नहीं, बल्कि क्रिकेट और ग्लैमर का दिलचस्प मेल भी देखने को मिला। फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर जैसे ही टीम इंडिया ने खिताब अपने नाम किया, खिलाड़ियों के साथ उनके परिवार और करीबी भी मैदान पर पहुंच गए। इसी जश्न के बीच दो ऐसे पल सामने आए, जिन्होंने सोशल मीडिया पर अलग ही चर्चा छेड़ दी, जब ईशान किशन अपनी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया के साथ और हार्दिक पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ जीत का जश्न मनाते नजर आए। मैदान पर दोनों खिलाड़ियों की अपने-अपने पार्टनर्स के साथ तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल होने लगे। क्रिकेट के इस ऐतिहासिक पल में ग्लैमर की झलक ने फैंस की दिलचस्पी और भी बढ़ा दी।
Trending Videos
2 of 8
ईशान किशन-अदिति हुंडिया
- फोटो : X
ईशान के साथ दिखीं अदिति हुंडिया
टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने जीत के बाद अपनी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया के साथ मैदान पर खास अंदाज में जश्न मनाया। दोनों ने साथ में तस्वीरें खिंचवाईं और यह पल सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया गया।अदिति हुंडिया जयपुर की रहने वाली एक मॉडल हैं और मिस इंडिया प्रतियोगिता की फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं। उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई इंटरनेशनल स्कूल ऑफ जयपुर से की और इसके बाद सेंट जेवियर्स कॉलेज, जयपुर से बीबीए की डिग्री हासिल की।
When the scoreboard says it all, but the eyes say something else! ❤️ Ishan Kishan and Aditi Hundia sharing a wholesome moment on the field. Just pure love! 🧿✨ pic.twitter.com/IqaMZtWpWB
2017 में फेमिना मिस इंडिया पेजेंट की फाइनलिस्ट बनने के बाद अदिति को देशभर में पहचान मिली। इसके बाद 2018 में मिस दिवा से जुड़ने के बाद भी वह सुर्खियों में रहीं। मॉडलिंग के साथ-साथ उन्होंने अपना देसी फैशन ब्रांड ‘लेबल अदिति हुंडिया’ भी शुरू किया, जो उनके एंटरप्रेन्योर बनने की दिशा में बड़ा कदम माना जाता है।
4 of 8
अदिति हुंडिया
- फोटो : Aditi Hundia (instagram)
सोशल मीडिया पर भी अदिति की अच्छी खासी लोकप्रियता है। वह कई फैशन ब्रांड्स के साथ डिजिटल कैंपेन में काम कर चुकी हैं। आईपीएल मैचों के दौरान भी उन्हें कई बार स्टेडियम में देखा गया है, जहां उनकी मौजूदगी अक्सर चर्चा का विषय बन जाती है।
विज्ञापन
5 of 8
हार्दिक-माहिका
- फोटो : IANS
हार्दिक के साथ नजर आईं माहिका शर्मा
वहीं स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी इस जश्न के दौरान अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ नजर आए। दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए और फैंस के बीच खूब चर्चा में रहे। माहिका शर्मा मॉडल और अभिनेत्री हैं, जो सोशल मीडिया पर फैशन और फिटनेस से जुड़ा कंटेंट भी शेयर करती हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा नई दिल्ली के नेवी चिल्ड्रन स्कूल से पूरी की और बाद में इकोनॉमिक्स और फाइनेंस की पढ़ाई की।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।