सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Suryakumar Yadav shares t20 world cup trophy image on social media see

T20 WC: जब एक मिनट को भी खुद से दूर रखना हुआ मुश्किल! विश्वकप ट्रॉफी के साथ सुकून की नींद लेते दिखे कप्तान SKY

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 09 Mar 2026 08:27 PM IST
विज्ञापन
सार

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर टी20 विश्व कप ट्रॉफी के साथ तस्वीर साझा की है। बता दें कि, भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार इस प्रारूप में विश्व कप का खिताब जीता।

Suryakumar Yadav shares t20 world cup trophy image on social media see
सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा की - फोटो : Suryakumar Yadav (instagram)
विज्ञापन

विस्तार

भारत ने रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला 96 रनों से जीतकर इतिहास रच दिया। टीम इंडिया सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में तीसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीतने में कामयाब रही। इससे पहले टीम 2007 और 2024 में विजेता बनी थी। अब भारतीय कप्तान और स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार ने सोशल मीडिया पर टी20 विश्व कप ट्रॉफी के साथ एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में वह अपनी पत्नी के साथ लेटे हुए हैं और दोनों के बीच में ट्रॉफी रखी है। 
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

Suryakumar Yadav shares t20 world cup trophy image on social media see
सूर्यकुमार यादव - फोटो : BCCI
सूर्यकुमार का विश्व कप ट्रॉफी के साथ अडालज बावड़ी में फोटोशूट
इससे पहले विश्व विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव सोमवार को अडालज बावड़ी में विशेष फोटोशूट के लिए पहुंचे थे। उनके पहुंचते ही इस ऐतिहासिक स्मारक परिसर और आसपास की सड़कों पर बड़ी संख्या में प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी। कई प्रशंसक सूर्यकुमार की एक झलक पाने के लिए आसपास की दीवारों और छतों पर भी चढ़ गए। जैसे ही कप्तान ट्रॉफी के साथ पहुंचे, प्रशंसकों ने 'इंडिया… इंडिया' के नारों से माहौल को और भी जोशीला बना दिया।

Suryakumar Yadav shares t20 world cup trophy image on social media see
सूर्यकुमार यादव - फोटो : BCCI
‘अडालज नी वाव’ के नाम से प्रसिद्ध यह बावड़ी गुजरात के प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों में से एक है और देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को आकर्षित करती है। अहमदाबाद से लगभग 18 किलोमीटर दूर स्थित इस बावड़ी का निर्माण वर्ष 1499 में वाघेला शासक राणा वीर सिंह की पत्नी रानी रुदाबाई ने करवाया था। पांच मंजिला यह संरचना अपनी बारीक नक्काशी और विशिष्ट भारतीय-इस्लामिक वास्तुकला शैली के लिए प्रसिद्ध है। अष्टकोणीय आकार की यह बावड़ी मध्यकालीन दौर में पानी के स्रोत के साथ-साथ यात्रियों के विश्राम स्थल के रूप में भी उपयोग में लाई जाती थी। आज इसके अलंकृत स्तंभ, गलियारे और खूबसूरती से तराशी गई दीवारें इसे गुजरात के सबसे आकर्षक विरासत स्थलों में शामिल करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed