सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Four Indians in Team of 2026 ICC T20 World Cup

T20 World Cup 2026: आईसीसी ने चुनी 'टीम ऑफ द टूर्नामेंट', चार भारतीय खिलाड़ी शामिल; देखें पूरी लिस्ट

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 09 Mar 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
सार

आईसीसी ने टी20 विश्व कप 2026 के लिए सर्वश्रेष्ठ टीम का चुनाव किया है। भारत के चार खिलाड़ियों को इस टीम में जगह मिली है। आइये जानते हैं...

Four Indians in Team of 2026 ICC T20 World Cup
टी20 विश्व कप चैंपियन भारतीय टीम - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार

आईसीसी ने टी20 विश्व कप 2026 के लिए सर्वश्रेष्ठ टीम का चुनाव किया है। भारत के चार खिलाड़ियों को इस टीम में जगह मिली है। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड जीतने वाले संजू सैमसन, जसप्रीत बुमराह, ईशान किशन और हार्दिक पांड्या आईसीसी की टीम में जगह बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी रहे हैं।  
Trending Videos


संजू के साथ पाकिस्तान के साहिबजादा भी शामिल
टी20 विश्व कप 2026 में सर्वाधिक 383 रन बनाने वाले पाकिस्तान के बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को संजू सैमसन का ओपनिंग जोड़ीदार चुना गया है। संजू का प्रदर्शन टूर्नामेंट में शानदार रहा और उन्होंने महज 5 मुकाबलों में 321 रन बनाए। सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले में संजू ने अर्धशतकीय पारी खेलते हुए टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। भारत की ओर से निरंतरता के साथ रन बनाने वाले ईशान किशन को भी आईसीसी ने सर्वश्रेष्ठ टीम में रखा है। ईशान ने टूर्नामेंट में खेले 9 मैचों में कुल 317 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्करम भी चुने गए
दक्षिण अफ्रीका को सेमीफाइनल तक पहुंचने वाले कप्तान एडेन मार्करम भी आईसीसी की टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं। मार्करम ने 8 मुकाबलों में 165 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 286 रन बनाए। मार्करम को कप्तान की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान देने वाले हार्दिक पांड्या को टीम में रखा गया है, जबकि इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स भी टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं। हार्दिक ने इस विश्व कप में दो अर्धशतक लगाए और गेंदबाजी में अहम स्पेल डाले।

बुमराह को मिली गेंदबाजी की कमान
आईसीसी की सर्वश्रेष्ठ टीम के गेंदबाजी अटैक की कमान जसप्रीत बुमराह के हाथों में सौंपी गई है। बुमराह टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। बुमराह ने 8 मैचों में कुल 14 विकेट चटकाए। बुमराह का साथ देने के लिए लुंगी एनगिडी, ब्लेसिंग मुजरबानी और जेसन होल्डर को चुना गया है। वहीं, इकलौते स्पिनर के तौर पर आदिल राशिद को चुना गया है। 12वें खिलाड़ी के तौर पर अमेरिका के तेज गेंदबाज शैडली वैन शल्कविक को चुना गया है। उन्होंने टूर्नामेंट में खेले सिर्फ 4 मुकाबलों में 13 विकेट चटकाए।

टी20 विश्व कप 2026 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट
साहिबजादा फरहान, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, एडेन मार्करम (कप्तान), हार्दिक पांड्या, विल जैक्स, जेसन होल्डर, जसप्रीत बुमराह, लुंगी एनगिडी, आदिल राशिद, ब्लेसिंग मुजरबानी।
12वां खिलाड़ी: शैडली वान शाल्कविक।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed