सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Why Virat Kohli Didn’t Attend T20 World Cup 2026 Final Despite Dhoni and Rohit Being Present

T20 World Cup 2026: धोनी-रोहित फाइनल देखने अहमदाबाद पहुंचे, विराट कोहली क्यों नहीं गए नरेंद्र मोदी स्टेडियम?

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Swapnil Shashank Updated Tue, 10 Mar 2026 04:24 PM IST
विज्ञापन
सार

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में जहां महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा वीआईपी बॉक्स में मौजूद रहे, वहीं विराट कोहली नजर नहीं आए। इसकी दो वजहें सामने आईं। पहली, उनके पास कोई आधिकारिक भूमिका नहीं थी और दूसरी, कोहली ने संभवतः मैच परिवार के साथ घर पर देखकर टीम की जीत का जश्न मनाया।

Why Virat Kohli Didn’t Attend T20 World Cup 2026 Final Despite Dhoni and Rohit Being Present
विराट कोहली, रोहित शर्मा और धोनी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कई मायनों में यादगार बन गया। भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर न सिर्फ खिताब अपने नाम किया, बल्कि टूर्नामेंट में लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने वाली पहली टीम भी बन गई।
Trending Videos


इस ऐतिहासिक मुकाबले में भारतीय क्रिकेट के दो पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा वीआईपी बॉक्स में बैठकर मैच का आनंद लेते नजर आए। दोनों को स्टेडियम में देखकर फैंस बेहद खुश हुए। हालांकि इसी दौरान एक सवाल भी चर्चा में रहा, और वह है भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इस फाइनल में क्यों नहीं पहुंचे?
विज्ञापन
विज्ञापन

धोनी और रोहित की मौजूदगी बनी चर्चा का विषय
फाइनल मुकाबले में जब कैमरा वीआईपी बॉक्स की ओर गया और वहां महेंद्र सिंह धोनी तथा रोहित शर्मा दिखाई दिए तो स्टेडियम में मौजूद फैंस के साथ-साथ टीवी दर्शकों में भी उत्साह बढ़ गया। धोनी ने 2007 में भारत को पहला टी20 वर्ल्ड कप जिताया था, जबकि रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने 2024 में बारबाडोस में दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताब जीता था। ऐसे में दोनों पूर्व विजेता कप्तानों का फाइनल में मौजूद रहना एक खास पल बन गया, लेकिन इसी बीच फैंस को यह भी महसूस हुआ कि भारतीय क्रिकेट का एक और बड़ा नाम, विराट कोहली स्टेडियम में नजर नहीं आया।

पहला कारण: आधिकारिक भूमिका का अभाव
कोहली की गैरमौजूदगी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि इसके पीछे एक अहम कारण आधिकारिक भूमिका से जुड़ा माना जा रहा है। दरअसल, धोनी और रोहित शर्मा दोनों टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले कप्तान रहे हैं। इसी वजह से उन्हें आयोजन से जुड़े आधिकारिक कार्यक्रम के तहत फाइनल में आमंत्रित किया गया था। विराट कोहली हालांकि भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े बल्लेबाजों में गिने जाते हैं, लेकिन उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप बतौर कप्तान नहीं जीता। इसलिए इस कार्यक्रम में उनकी कोई आधिकारिक भूमिका नहीं थी।
 

दूसरा कारण: परिवार के साथ समय
दूसरा संभावित कारण विराट कोहली का पारिवारिक जीवन भी माना जा रहा है। कोहली अब अंतरराष्ट्रीय टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और केवल वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं। ऐसे में उन्हें अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलता है। माना जा रहा है कि उन्होंने फाइनल मुकाबला अपने परिवार और दोस्तों के साथ घर पर बैठकर देखा।

कोहली ने पहले ही कही थी यह बात
विराट कोहली ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में अपने भविष्य को लेकर दिलचस्प बात कही थी। उन्होंने कहा था कि जब वह क्रिकेट से पूरी तरह संन्यास ले लेंगे तो कुछ समय तक सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आएंगे। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा था, 'जब मैं पूरी तरह क्रिकेट से हट जाऊंगा तो मैं गायब हो जाऊंगा, कुछ समय तक आप मुझे नहीं देख पाएंगे। इसलिए जब तक खेल रहा हूं, मैं अपना सब कुछ देना चाहता हूं और यही मुझे आगे बढ़ाता है।'

फैंस को फिर भी रही कमी
हालांकि धोनी और रोहित की मौजूदगी ने फाइनल का रोमांच बढ़ा दिया, लेकिन विराट कोहली की गैरमौजूदगी को लेकर कई फैंस को थोड़ी निराशा भी हुई। भारतीय क्रिकेट के तीन सबसे बड़े सितारों, धोनी, रोहित और कोहली को एक साथ स्टेडियम में देखना फैंस के लिए एक खास पल होता। फिर भी भारत की ऐतिहासिक जीत और खिताब बचाने की उपलब्धि ने इस रात को भारतीय क्रिकेट के लिए यादगार बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed