सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Devajit Saikia says BCCI to announce IPL 2026 schedule for first 20 days by 12 March

IPL 2026 Schedule: कब जारी होगा आईपीएल के 19वें संस्करण का कार्यक्रम, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने क्या कहा?

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 10 Mar 2026 03:34 PM IST
विज्ञापन
सार

आईपीएल 2026 का कार्यक्रम 12 मार्च तक आ सकता है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने मंगलवार को कहा कि आगामी सत्र के शुरुआती 20 दिनों का कार्यक्रम पहले जारी किया जाएगा।

Devajit Saikia says BCCI to announce IPL 2026 schedule for first 20 days by 12 March
आरसीबी ने आईपीएल 2025 का खिताब जीता - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होनी है, लेकिन अभी तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टूर्नामेंट के कार्यक्रम का एलान नहीं किया है। हालांकि, अब बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने आईपीएल के आगामी सत्र के कार्यक्रम को लेकर बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि 12 मार्च तक टूर्नामेंट के शुरुआती 20 दिनों का कार्यक्रम जारी किया जाएगा। 
Trending Videos

Devajit Saikia says BCCI to announce IPL 2026 schedule for first 20 days by 12 March
देवजीत सैकिया - फोटो : ANI
दो भागों में जारी होगा कार्यक्रम
सचिव सैकिया ने बताया कि आईपीएल के 19वें संस्करण का आयोजन 28 मार्च से 31 मई तक होगा। पहले इसकी विंडो 26 मार्च से 30 मई तय की गई थी, लेकिन अब तारीखों में थोड़ा बदलाव किया गया है। उन्होंने कहा, 'हम 12 मार्च तक आईपीएल 2026 का शेड्यूल घोषित करने की योजना बना रहे हैं। फिलहाल पहले 20 दिनों के मैचों का कार्यक्रम जारी किया जाएगा।' दरअसल, बीसीसीआई शेष मैचों का कार्यक्रम बाद में जारी करेगा ताकि पश्चिम बंगाल, असम और तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनावों से मैचों का टकराव न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

Devajit Saikia says BCCI to announce IPL 2026 schedule for first 20 days by 12 March
रोहित शर्मा, विराट कोहली और एमएस धोनी - फोटो : IPL/BCCI
कार्यक्रम की घोषणा में क्यों हो रही देरी?
पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने हैं जिस कारण आईपीएल के कार्यक्रम की घोषणा में देरी हुई। दरअसल, जिन तीन राज्यों में आईपीएल के मुकाबले खेले जाने हैं उनके विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान अब तक नहीं हुआ है। इनमें अमस, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु शामिल हैं। कोलकाता (पश्चिम बंगाल में) और चेन्नई (तमिलनाडु में) क्रमशः कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के घरेलू मैदान हैं, जबकि गुवाहाटी राजस्थान रॉयल्स का दूसरा वेन्यू है। 

Devajit Saikia says BCCI to announce IPL 2026 schedule for first 20 days by 12 March
आरसीबी की टीम - फोटो : ANI
खिताब बचाने उतरेगी आरसीबी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने 2025 में पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था। आरसीबी की टीम इस बार खिताब का बचाव करने उतरेगी। आरसीबी के फैंस के लिए राहत की बात यह है कि टीम ग्रुप चरण में अपने पांच मुकाबले घरेलू स्टेडियम चिन्नास्वामी में ही खेलेगी। इसके लिए कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ से मंजूरी मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed