सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ: Arshdeep Singh fined 15 percent of his match fee for throwing ball back to Daryl Mitchell

T20 WC: जीत के जोश में कीवी खिलाड़ी पर गेंद फेंकना अर्शदीप को पड़ा महंगा, ICC ने दी सजा; क्या है पूरा मामला?

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 10 Mar 2026 04:06 PM IST
विज्ञापन
सार

आईसीसी ने अर्शदीप सिंह पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। इसके अलावा उनके खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है। खेल की वैश्विक संस्था ने उन पर यह कार्रवाई फाइनल मैच के दौरान डेरिल मिचेल पर गेंद फेंकने के लिए की।

IND vs NZ: Arshdeep Singh fined 15 percent of his match fee for throwing ball back to Daryl Mitchell
डेरिल मिचेल और अर्शदीप सिंह - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को फाइनल मैच में डेरिल मिचेल पर गेंद फेंकने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सजा दी है। उन पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। बता दें कि, भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला गया था। इस मैच में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज करते हुए खिताब अपने नाम किया।
Trending Videos

जोश में होश खो बैठे अर्शदीप!
  • अर्शदीप और मिचेल के बीच विवाद उस वक्त हुआ जब भारतीय तेज गेंदबाज न्यूजीलैंड की पारी का 11वीं ओवर डालने आए।
  • ओवर की पांचवीं गेंद पर मिचेल डिफेंसिव शॉट खेला और गेंद बाउंस करते हुए अर्शदीप के पास पहुंची। 
  • अर्शदीप ने फॉलो थ्रू में गेंद मिचेल के जांघ पर मार दी। इससे मैदान में थोड़ी देर के लिए तनाव का माहौल बन गया।
  • अर्शदीप सिंह ने ऑफ स्टंप के बाहर वाइड यॉर्कर डाली, जिसे डेरिल मिचेल ने सीधे पिच की तरफ खेल दिया। इसके बाद अर्शदीप ने विकेट की ओर थ्रो मारने की कोशिश की, लेकिन गेंद मिचेल की जांघ पर जा लगी।
  • इससे मिचेल काफी नाराज हो गए और वह आक्रामक अंदाज में अर्शदीप की ओर बढ़ते हुए हाथों से इशारे करते नजर आए।
  • स्थिति थोड़ी गरम होती दिखी, तभी सूर्यकुमार यादव बीच में आए और मिचेल के कंधे पर हाथ रखकर उनसे बात करते हुए माहौल को शांत करने की कोशिश की।
  • उधर अंपायर ने भी अर्शदीप सिंह से बात की। दरअसल, वह थ्रो बिल्कुल जरूरी नहीं था, इसलिए इस पर मैदान पर थोड़ी बहस देखने को मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईसीसी ने दी सजा
अर्शदीप सिंह की इस हरकत के लिए खेल की वैश्विक संस्था ने उन पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। उन्हें आईसीसी की आचार संहिता के लेवल-1 के उल्लंघन के लिए यह सजा मिली है। अर्शदीप को आईसीसी के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.9 को तोड़ने का दोषी पाया गया, जो अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान किसी खिलाड़ी पर या उसके पास गलत और/या खतरनाक तरीके से बॉल (या क्रिकेट का कोई और सामान) फेंकने से जुड़ा है। जुर्माने के अलावा अर्शदीप के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक जोड़ा गया।

अर्शदीप को हुआ था गलती का अहसास
इस विवाद को लेकर अर्शदीप ने भी मैच के बाद चुप्पी तोड़ी थी। उन्होंने अपनी गलती स्वीकार की थी। अर्शदीप ने कहा था, मैं तुरंत भागकर मिचेल से माफी मांगने गया था। जब मैंने गेंद फेंकी तो वह रिवर्स स्विंग हो गई और थ्रो में उन्हें लग गई। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by BLACKCAPS (@blackcapsnz)


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed