सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   'The country should never forget such sacrifices', why Gautam Gambhir on Rinku Singh Contribution

Gambhir on Rinku: 'देश को ऐसे बलिदानों को कभी नहीं भूलना चाहिए', रिंकू सिंह के लिए ऐसा क्यों बोले गौतम गंभीर?

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Swapnil Shashank Updated Wed, 11 Mar 2026 03:32 PM IST
विज्ञापन
सार

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रिंकू सिंह ने पांच मैच खेले। इन मुकाबलों में उन्होंने 24 रन बनाए। उनका औसत आठ और स्ट्राइक रेट 82.75 रहा। हालांकि आंकड़े भले ही बड़े न हों, लेकिन टीम के साथ इस ऐतिहासिक जीत का हिस्सा बनना उनके करियर का खास पल बन गया।

'The country should never forget such sacrifices', why Gautam Gambhir on Rinku Singh Contribution
रिंकू सिंह और गौतम गंभीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

भारत के टी20 विश्वकप जीतने के बाद कोच गौतम गंभीर ने न्यूज एजेंसी को इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में उन्होंने रिंकू सिंह को लेकर बात की है। दरअसल, टूर्नामेंट के दौरान रिंकू के पिता का निधन हो गया था। ऐसे में रिंकू अंतिम संस्कार में शामिल होने अलीगढ़ आए थे और फिर देश के सेवा के लिए वापस टीम इंडिया से जुड़ गए थे। इसकी गंभीर ने तारीफ की है और कहा है कि देश को ऐसे बलिदानों को नहीं भूलना चाहिए। 
Trending Videos

 

'The country should never forget such sacrifices', why Gautam Gambhir on Rinku Singh Contribution
रिंकू सिंह - फोटो : IANS
रिंकू को लेकर क्या बोले गंभीर?
इंटरव्यू में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा, 'ये त्याग कितने बड़े त्याग हैं। मान लो आप किसी विदेश यात्रा पर हो और परिवार को कुछ हो जाए और आप तुरंत नहीं पहुंच सकते। इतने त्याग का बावजूद हम अगर किसी को अंडर-वैल्यू करें और उसे अंडर-रेटेड बोलें तो ये कितनी खराब चीज है। रिंकू ने पिता के निधन के बाद टीम को जॉइन किया। इसमें काफी हिम्मत की जरूरत होती है कि आप वापस टीम से जुड़ें और वो करें जिसकी टीम को सबसे ज्यादा जरूरत है चाहे वो फील्डिंग करना हो या हर तरीके से सपोर्ट करना हो। मेरी नजर में कोई भी इंसान कभी कम नहीं समझा जाएगा। देश को ऐसे बलिदानों को कभी नहीं भूलना चाहिए और इसलिए मैं कहता हूं खिलाड़ियों को गलतियां करने की इजाजत होनी चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन

'The country should never forget such sacrifices', why Gautam Gambhir on Rinku Singh Contribution
पिता के साथ रिंकू सिंह - फोटो : Instagram
भारत ने 96 रन से जीता फाइनल
भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया। यह जीत भारतीय क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक पल थी, लेकिन टीम इंडिया के बल्लेबाज रिंकू सिंह के लिए यह खुशी पूरी तरह से अधूरी रह गई। वर्ल्ड कप जीतने के बाद रिंकू सिंह ने अपने दिवंगत पिता खानचंद्र सिंह को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक संदेश लिखा, जिसने फैंस को भी भावुक कर दिया।

पिता के बिना पहली बड़ी जीत
रिंकू सिंह के पिता खानचंद्र सिंह का 27 फरवरी को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। वे स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे और ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। पिता के निधन की खबर रिंकू सिंह को तब मिली थी जब वह भारतीय टीम के साथ टी20 वर्ल्ड कप के लिए तैयारी कर रहे थे। यह खबर उनके लिए बेहद बड़ा झटका थी।

'The country should never forget such sacrifices', why Gautam Gambhir on Rinku Singh Contribution
रिंकू सिंह के पिता खानचंद्र की फाइल फोटो और मोक्षधाम में रिंकू सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'आपसे बात किए बिना इतने दिन कभी नहीं निकले'
वर्ल्ड कप जीत के बाद रिंकू सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपने पिता को याद करते हुए लिखा कि उनके बिना जीवन की कल्पना करना भी मुश्किल है। उन्होंने भावुक शब्दों में लिखा, 'आपसे बात किए बिना इतने दिन कभी नहीं निकले। मुझे नहीं पता आगे की जिंदगी आपके बिना कैसे चलेगी, लेकिन मुझे हर कदम पर आपकी जरूरत पड़ेगी।' रिंकू के इस संदेश ने यह दिखाया कि उनके जीवन में उनके पिता का कितना बड़ा स्थान था।

पिता के सपने को पूरा करने की कोशिश
रिंकू सिंह ने अपने पोस्ट में यह भी बताया कि उनके पिता ने उन्हें हमेशा सिखाया था कि कर्तव्य सबसे पहले आता है। यही सीख उन्हें मैदान पर मजबूती से खड़े रहने की प्रेरणा देती रही। उन्होंने लिखा, 'आपने सिखाया था कि फर्ज सबसे आगे है, इसलिए मैदान पर बस आपका सपना पूरा करने की कोशिश कर रहा था। अब आपका सपना पूरा हो गया है, तो बस यही लगता है कि काश आप मेरे पास होते।'

View this post on Instagram

A post shared by Rinku 🧿🇮🇳 (@rinkukumar12)


'The country should never forget such sacrifices', why Gautam Gambhir on Rinku Singh Contribution
रिंकू सिंह और उनके माता-पिता - फोटो : Rinku Singh (instagram)
'हर खुशी में आपकी कमी खलेगी'
रिंकू सिंह ने अपने संदेश में आगे लिखा कि जीवन की हर छोटी-बड़ी खुशी में उन्हें अपने पिता की कमी महसूस होगी। उन्होंने लिखा, 'हर छोटी-बड़ी खुशी में आपकी कमी खलेगी। बहुत मिस करूंगा आपको पापा… बहुत ज्यादा।' यह संदेश पढ़कर कई क्रिकेट फैंस और साथी खिलाड़ियों ने भी रिंकू के प्रति संवेदना जताई।

पिछले वर्ल्ड कप से छूटे, इस बार बने टीम का हिस्सा
दिलचस्प बात यह है कि 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में रिंकू सिंह भारतीय टीम के मुख्य स्क्वॉड का हिस्सा नहीं बन पाए थे। उन्हें ट्रैवलिंग रिजर्व के रूप में रखा गया था, लेकिन 2026 में उन्हें टीम में जगह मिली और उन्होंने अपने करियर का पहला टी20 वर्ल्ड कप खेला।

'The country should never forget such sacrifices', why Gautam Gambhir on Rinku Singh Contribution
शाहरुख खान, रिंकू सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
अब IPL में दिखेंगे एक्शन में
टी20 वर्ल्ड कप के बाद अब रिंकू सिंह की नजर इंडियन प्रीमियर लीग 2026 पर है। वह एक बार फिर कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलते नजर आएंगे। आईपीएल 2026 का सीजन 28 मार्च से शुरू होने वाला है और फैंस को उम्मीद है कि रिंकू अपने आक्रामक अंदाज से टीम के लिए अहम भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed