{"_id":"69b1629729af0e35aa0ca6d9","slug":"pak-vs-ban-pakistan-team-flops-in-odis-after-t20is-bangladesh-thrashes-them-by-eight-wickets-in-first-match-2026-03-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PAK vs BAN: टी20 के बाद वनडे में भी पाकिस्तान टीम फुस्स, पहले मुकाबले में बांग्लादेश ने आठ विकेट से रौंदा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PAK vs BAN: टी20 के बाद वनडे में भी पाकिस्तान टीम फुस्स, पहले मुकाबले में बांग्लादेश ने आठ विकेट से रौंदा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मीरपुर
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 11 Mar 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
सार
पाकिस्तान टीम को बांग्लादेश दौरे पर पहले वनडे मैच में करारी शिकस्त मिली है। बांग्लादेश ने उन्हें आठ विकेट से रौंदकर तीन वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराया
- फोटो : @BCBtigers
विज्ञापन
विस्तार
पाकिस्तान का टी20 विश्व कप में सुपर-8 चरण से बाहर होने का दुख अभी खत्म नहीं हो पाया था कि अब वनडे में भी उन्हें करारी शिकस्त मिली है। दरअसल, पाकिस्तान को बांग्लादेश ने पहले वनडे में आठ विकेट से रौंद दिया। तीन मैचों की वनडे सीरीज का यह मुकाबला मीरपुर में खेला गया, जहां पाकिस्तान 30.4 ओवर में महज 114 रन ही बना सकी। वहीं, बांग्लादेश ने 15.1 ओवर में दो विकेट पर 115 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ मेजबान बांग्लादेश सीरीज में 1-0 से आगे हो गया है।
Trending Videos
नाहिद राणा ने ली पाकिस्तान की क्लास
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी पाकिस्तानी टीम ने 23 वर्षीय नाहिद राणा की धारदार गेंदबाजी के सामने घुटने टेक दिए। मेहमान टीम 30.4 ओवरों में सिर्फ 114 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान को साहिबजादा फरहान और माज सदाकत की सलामी जोड़ी ने संभली हुई शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 10 ओवरों में 41 रन जोड़े। साहिबजादा फरहान 38 गेंदों में 4 चौकों के साथ 27 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद विकेटों का सिलसिला शुरू हो गया।
अगली आठ साझेदारियां दहाई का आंकड़ा भी ना छू सकीं। आलम ये रहा कि पाकिस्तानी टीम 82 के स्कोर तक अपने नौ विकेट गंवा चुकी थी। यहां से अबरार अहमद ने फहीम अशरफ के साथ अंतिम विकेट के लिए 41 गेंदों में 32 रन जुटाकर टीम को जैसे-तैसे शतक के पार पहुंचाया। पाकिस्तान की ओर से साहिबजादा फरहान के अलावा, माज सदाकत (18), मोहम्मद रिजवान (10) और फहीम अशरफ (37) के अलावा, कोई अन्य बल्लेबज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। विपक्षी खेमे से नाहिद राणा ने सात ओवरों में 24 रन देकर पांच विकेट हासिल किए। उनके अलावा, कप्तान मेहदी हसन मिराज ने 3 विकेट निकाले। तस्कीन अहमद और मुस्तफिजुर रहमान के हाथ 1-1 विकेट लगा।

बांग्लादेश ने जीता पहला मुकाबला
इसके जवाब में बांग्लादेशी टीम ने महज 15.1 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। सैफ हसन ने तंजीद हसन तमीम के साथ पहले विकेट के लिए 16 गेंदों में 27 रन की साझेदारी की। सैफ हसन 10 गेंदों में चार रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद नजमुल हसन शांतो ने तंजीद के साथ दूसरे विकेट के लिए 67 गेंदों में 82 रन की साझेदारी करते हुए बांग्लादेश को जीत के करीब पहुंचा दिया।
नजमुल शांतो 33 गेंदों में पांच चौकों के साथ 27 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद तंजीद ने लिटन दास के साथ टीम को जीत दिलाई। तंजीद 42 गेंदों में 5 छक्कों और 7 चौकों के साथ 27 रन बनाकर नाबाद लौटे, जबकि लिटन ने नाबाद 3 रन बनाए। पाकिस्तान की तरफ से कप्तान शाहीन अफरीदी और मोहम्मद वसीम जूनियर ने 1-1 विकेट हासिल किया।