सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ T20 World Cup 2026 Sanju Samson Runs Record Fans Reaction on Innings

T20 WC: 'जहां मैटर बड़े होते हैं वहां सैमसन खड़े होते हैं', संजू की दमदार पारी से भारतीय प्रशंसक गदगद; रिएक्शन

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 08 Mar 2026 08:26 PM IST
विज्ञापन
सार

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने रविवार को टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले में शानदार अर्धशतकीय पारी के साथ प्रशंसकों का दिल जीत लिया।

इस मैच के लाइव अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें।

IND vs NZ T20 World Cup 2026 Sanju Samson Runs Record Fans Reaction on Innings
संजू सैमसन - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने रविवार को टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले में शानदार अर्धशतकीय पारी के साथ प्रशंसकों का दिल जीत लिया। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ खिताबी मैच में 89 रनों की पारी खेली और भारत का स्कोर 200 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
Trending Videos
para_count-0
0

IND vs NZ T20 World Cup 2026 Sanju Samson Runs Record Fans Reaction on Innings
संजू सैमसन - फोटो : PTI
कोहली और अफरीदी के क्लब में शामिल हुए सैमसन
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे टी20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भी सैमसन का बल्ला जमकर गरजा। उन्होंने इस महत्वपूर्ण मुकाबले में अर्धशतक लगाया जो उनका टूर्नामेंट में लगातार तीसरा पचासा है।सैमसन ने इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में भी अर्धशतकीय पारी खेली थी और अब फाइनल में भी वह पचासा लगाने में सफल रहे। सैमसन टी20 विश्व कप के एक संस्करण में सेमीफाइनल और फाइनल में अर्धशतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले विराट कोहली 2014 और शाहिद अफरीदी 2009 में ऐसा कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
1

IND vs NZ T20 World Cup 2026 Sanju Samson Runs Record Fans Reaction on Innings
संजू सैमसन - फोटो : PTI
लगातार तीन मैचों में शतक से चूके
इस मैच में सैमसन ने 46 गेंदों का सामना किया और पांच चौके तथा आठ छक्के की मदद से 89 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 193.47 का रहा। लगातार तीसरे मैच में सैमसन शतक से चूके। इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने 97 रनों की नाबाद पारी खेली। उसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 89 रन बनाए थे। हालांकि, लगातार तीन मैचों में वह शतक से चूक गए।
2

IND vs NZ T20 World Cup 2026 Sanju Samson Runs Record Fans Reaction on Innings
संजू सैमसन-अभिषेक शर्मा - फोटो : PTI
सैमसन की शानदार पारी से गदगद हुए प्रशंसक
सैमसन की शानदार पारी ने प्रशंसकों में उत्साह भर दिया है। सोशल मीडिया पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, जहां मैटर बड़े होते हैं, वहां सैमसन खड़े होते हैं। आइये देखते हैं...
 
 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed