{"_id":"69adcc2dec4c80a2af0910a5","slug":"india-winning-icc-trophies-list-1983-to-2026-ind-vs-nz-final-t20-world-cup-to-champions-trophy-stats-2026-03-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"India ICC Trophies: भारतीय टीम ने कब-कौन सा आईसीसी टूर्नामेंट जीता? 1983 से लेकर 2026 तक जानें पूरा इतिहास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
India ICC Trophies: भारतीय टीम ने कब-कौन सा आईसीसी टूर्नामेंट जीता? 1983 से लेकर 2026 तक जानें पूरा इतिहास
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 09 Mar 2026 08:02 AM IST
सार
भारत ने 1983 से 2026 तक कई आईसीसी टूर्नामेंट जीतकर विश्व क्रिकेट में अपना दबदबा कायम रखा है। 2026 में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने तीसरी बार टी20 विश्व कप जीता। टीम इंडिया लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम करने में कामयाब रही।
विज्ञापन
1 of 9
भारत ने पांच बार विश्व कप के खिताब जीते
- फोटो : ICC-ANI-PTI
भारत ने तीसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीत लिया है। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में भारत ने संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 255 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में सिर्फ 159 रन ही बना सकी और भारत ने 96 रन से मैच जीत लिया। इसी के साथ टीम इंडिया तीन टी20 विश्व कप खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई। भारतीय टीम ने कब-कब आईसीसी के टूर्नामेंट पर कब्जा जमाया है, इसके बारे में हम यहां आपको बता रहे हैं। आइये जानते हैं...
Trending Videos
2 of 9
1983 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ कपिल देव
- फोटो : twitter
वनडे विश्व कप 1983
1983 में क्रिकेट जगत ने खेल के इतिहास में सबसे बड़ा उलटफेर देखा था, जब कपिल देव की अगुआई में भारतीय टीम ने विश्व कप फाइनल में जीत हासिल की थी। फाइनल मुकाबला लंदन के ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स पर खेला गया था। भारत का सामना दो बार की विश्व विजेता टीम वेस्टइंडीज से हुआ था। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 54.4 ओवर में 10 विकेट पर 183 रन बनाए थे। जवाब में भारत 60 ओवर के खेल में 54.4 ओवर में 183 रन पर आउट हो गया। जवाब में वेस्टइंडीज 52 ओवर में 140 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई थी। वेस्टइंडीज के बल्लेबाजी क्रम में विवियन रिचर्ड्स जैसे धुरंधर शामिल थे, जिनकी वजह से यह मुकाबला आसान समझ आ रहा था। हालांकि, लेकिन मोहिंदर अमरनाथ और मदन लाल की घातक गेंदबाजी ने विंडीज के बल्लेबाजी क्रम को ढेर कर दिया था। दोनों ने तीन-तीन विकेट हासिल किए थे। इसी के साथ भारत ने 43 रनों से विश्व कप में अपनी पहली जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 9
भारत और श्रीलंका के कप्तान
- फोटो : twitter
चैंपियंस ट्रॉफी 2002
चैपियंस ट्रॉफी 2002 के सेमीफाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। इस मैच में भारतीय टीम का सामना श्रीलंका से हुआ था। माना जा रहा था कि फाइनल मैच रोमांचक होगा , लेकिन कोलंबो में खेला गया यह मुकाबला बारिश में धुल गया था। इसके बाद आईसीसी के नियमानुसार, भारत और श्रीलंका को संयुक्त विजेता चुना गया था।
4 of 9
भारत की टी20 विश्व कप 2007 में जीत
- फोटो : twitter
टी20 विश्व कप 2007
भारत ने टी20 विश्व कप 2007 में खिताब जीता था। उन्होंने पाकिस्तान को पांच रनों से हराया था। भारत ने गौतम गंभीर की 75 रनों की पारी की बदौलत 157 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान 152 रन ही बना सकी थी। महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में टीम इंडिया ने अपना पहला टी20 विश्व कप खिताब हासिल किया था।
विज्ञापन
5 of 9
2011 वनडे विश्व कप चैंपियन टीम
- फोटो : ICC
वनडे विश्व कप 2011
पहली बार टूर्नामेंट जीतने के 28 साल बाद भारत ने 2011 में वनडे विश्व कप का खिताब जीता था। भारत ने श्रीलंका को अपने घर में छह विकेट से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। श्रीलंका ने महेला जयवर्धने की नाबाद 103 रनों की पारी की बदौलत छह विकेट पर 274 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने गौतम गंभीर (97) और महेंद्र सिंह धोनी (91*) की विस्फोटक पारियों की बदौलत 48.2 ओवर में चार विकेट पर 277 रन बनाए थे और 11 गेंदों के शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया था। यह भारत के महानतम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के लिए उनके अंतिम विश्व कप मैच में एक शानदार विदाई थी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।