{"_id":"69ad8214fd440a27e60e32e6","slug":"ind-vs-nz-final-abhishek-sharma-fifty-record-ahemdabad-stadium-stats-t20-world-cup-2026-03-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup Final: आलोचकों को अभिषेक शर्मा का मुंहतोड़ जवाब, फाइनल मैच में तूफानी अर्धशतक से दिखाया दम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World Cup Final: आलोचकों को अभिषेक शर्मा का मुंहतोड़ जवाब, फाइनल मैच में तूफानी अर्धशतक से दिखाया दम
Sun, 08 Mar 2026 07:35 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 08 Mar 2026 07:35 PM IST
सार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले में सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने शानदार अर्धशतक जड़ा।
इस मुकाबले के लाइव अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
अभिषेक शर्मा
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले में सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने शानदार अर्धशतक जड़ा। उन्होंने महज 18 गेंदों में अपना पचासा पूरा किया और संजू सैमसन के साथ टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाई।
विज्ञापन
संजू सैमसन-अभिषेक शर्मा
- फोटो : PTI
अर्धशतकीय पारी से अभिषेक ने दिलाई टीम को शानदार शुरुआत
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 98 रनों की दमदार साझेदारी की। अभिषेक ने 21 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के की मदद से 52 रन बनाए और आलोचकों को मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 247.61 का रहा।

आलोचकों को मुंहतोड़ जवाब दिया
फाइनल से पहले अभिषेक को खराब फॉर्म के चलते आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। तमाम क्रिकेट पंडितों ने उन्हें फाइनल मैच में प्लेइंग 11 से बाहर करने की भी सलाह दी थी। लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अभिषेक पर भरोसा बनाए रखा और सलामी बल्लेबाज आज उम्मीदों पर खरे उतरे। 25 वर्षीय बल्लेबाज का यह 10वां टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक है।

अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन
- फोटो : PTI
फाइनल से पहले सिर्फ एक अर्धशतक लगाया था
इस टूर्नामेंट की शुरुआत अभिषेक के लिए अच्छी नहीं हुई थी। अमेरिका, पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले में वह खाता भी नहीं खोल पाए थे। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 15 रन बनाकर टी20 विश्व कप 2026 में अपना खाता खोला। वहीं, जिम्बाब्वे के खिलाफ चेन्नई में खेले गए मैच में उन्होंने 55 रन बनाए। हालांकि, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ क्रमश: 10 और 9 रन बना सके। अब फाइनल मैच में अर्धशतक से अभिषेक ने अपना दम दिखा दिया है।

भारत ने बनाया पावरप्ले का सर्वोच्च स्कोर
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप के फाइनल में पावरप्ले के दौरान बिना किसी नुकसान के 92 रन बनाए। ये टूर्नामेंट के इतिहास में पावरप्ले में बनाया गया सर्वोच्च स्कोर है। टीम ने वेस्टइंडीज को पीछे छोड़ा जिन्होंने 2024 में अफगानिस्तान के खिलाफ पावरप्ले में एक विकेट पर 92 रन बनाए थे। हालांकि, पारी के आठवें ओवर में टीम को पहला झटका लगा और अभिषेक 52 रन बनाकर आउट हो गए।