सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   Fans Celebration pictures India historic win nation erupt in celebration people cracking dance in streets

Fans Celebration: भारत की ऐतिहासिक जीत पर जश्न में डूबा देश, सड़कों पर उतरे लोग; तस्वीरों में देखें माहौल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Himanshu Singh Chandel Updated Mon, 09 Mar 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
सार

टी20 विश्व कप फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब जीत लिया। अहमदाबाद में खेले गए मुकाबले में भारत ने 255 रन का बड़ा स्कोर बनाया। जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल बन गया। आइए, तस्वीरों से समझते हैं भारत की जीत पर कैसा माहौल रहा।

Fans Celebration pictures India historic win nation erupt in celebration people cracking dance in streets
भारत की जीत पर जश्न - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

टी20 विश्व कप में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल बन गया। न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर भारत ने लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप जीत लिया। जैसे ही मैच खत्म हुआ, देश के कई शहरों में लोग सड़कों पर उतर आए। तिरंगा लहराते हुए लोग भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे और देर रात तक जीत का जश्न चलता रहा।
Trending Videos
para_count-0
0

भारत ने 96 रन से दर्ज की बड़ी जीत

Fans Celebration pictures India historic win nation erupt in celebration people cracking dance in streets
भारत की जीत पर जश्न - फोटो : PTI

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रन का विशाल स्कोर बनाया। यह टी20 विश्व कप फाइनल का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। न्यूजीलैंड की टीम इस लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी और भारत ने 96 रन से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारत टी20 विश्व कप तीन बार जीतने वाला पहला देश बन गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
1

देशभर में प्रशंसकों ने मनाया जश्न

Fans Celebration pictures India historic win nation erupt in celebration people cracking dance in streets
भारत की जीत पर जश्न - फोटो : PTI
भारत की जीत के बाद कई शहरों में लोग सड़कों पर उतर आए। जम्मू, रांची, पटना और तिरुवनंतपुरम जैसे शहरों में बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रशंसक इकट्ठा हुए। कई लोग भारतीय टीम की जर्सी पहनकर खुशी मनाते नजर आए। लोग एक-दूसरे को गले लगा रहे थे और ढोल की थाप पर नाचते हुए टीम इंडिया की जीत का जश्न मना रहे थे।
 
2

बड़े शहरों में कैसा रहा जीत का माहौल?

Fans Celebration pictures India historic win nation erupt in celebration people cracking dance in streets
भारत की जीत पर जश्न - फोटो : PTI
दिल्ली में इंडिया गेट के पास बड़ी संख्या में लोग जमा हुए और टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाया। मुंबई, लखनऊ, रांची, रायपुर और पटना जैसे शहरों में भी लोग सड़कों पर निकल आए। कई जगहों पर पटाखे फोड़े गए और ढोल-नगाड़ों के साथ लोगों ने देर रात तक जश्न मनाया।
3

नेताओं ने टीम इंडिया को क्या संदेश दिया?

Fans Celebration pictures India historic win nation erupt in celebration people cracking dance in streets
भारत की जीत पर जश्न - फोटो : PTI
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारत दुनिया का एकमात्र देश है जिसने टी20 विश्व कप तीन बार जीता है और लगातार दो बार खिताब अपने नाम किया है। उन्होंने कहा कि यह जीत देश के लिए गर्व का पल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी टीम इंडिया को बधाई दी और कहा कि इस जीत ने हर भारतीय के दिल को गर्व और खुशी से भर दिया है।
 
4

विपक्षी नेताओं की प्रतिक्रिया क्या रही?

Fans Celebration pictures India historic win nation erupt in celebration people cracking dance in streets
भारत की जीत पर जश्न - फोटो : PTI
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी टीम इंडिया को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मेन इन ब्लू ने देश को एक और यादगार पल दिया है। उन्होंने खास तौर पर संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह के प्रदर्शन की तारीफ की और कहा कि दोनों खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया।
 
5

सोशल मीडिया पर कैसी रही प्रतिक्रिया?

Fans Celebration pictures India historic win nation erupt in celebration people cracking dance in streets
भारत की जीत पर जश्न - फोटो : PTI
टीम इंडिया की जीत के बाद सोशल मीडिया पर भी बधाई संदेशों की बाढ़ आ गई। कई लोगों ने खिलाड़ियों की तस्वीरें और वीडियो साझा किए। एक यूजर ने लिखा कि वह इस जीत से भावुक हो गया है और उसे अपनी टीम पर बहुत गर्व है। वहीं, कई लोगों ने जसप्रीत बुमराह को देश की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए उनकी जमकर तारीफ की।
6

 यह जीत भारतीय क्रिकेट के लिए क्यों खास है?

Fans Celebration pictures India historic win nation erupt in celebration people cracking dance in streets
भारत की जीत पर जश्न - फोटो : PTI
भारत की यह जीत कई मायनों में ऐतिहासिक मानी जा रही है। भारत टी20 विश्व कप तीन बार जीतने वाला पहला देश बन गया है। साथ ही भारत पहली टीम भी बन गया है जिसने लगातार दो बार यह खिताब अपने नाम किया है। इस जीत ने भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ दिया है।
7

स्टेडियम से लेकर सड़कों तक छाया जश्न

Fans Celebration pictures India historic win nation erupt in celebration people cracking dance in streets
भारत की जीत पर जश्न - फोटो : PTI
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच खत्म होते ही हजारों दर्शक अपनी सीटों से खड़े हो गए और टीम इंडिया का स्वागत किया। स्टेडियम के बाहर भी लोग बड़ी संख्या में जमा हो गए। लोग तिरंगा लहराते हुए भारत की जीत का जश्न मनाते रहे और देर रात तक देशभर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed