सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   Chhattisgarh CM Vishnu Dev wrote a letter to Mamata Banerjee, find out what he said

राष्ट्रपति के 'स्वागत' पर सियासत तेज: छत्तीसगढ़ के CM विष्णु देव ने ममता बनर्जी को लिखा पत्र, जानें क्या बोले

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Riya Dubey Updated Wed, 11 Mar 2026 02:47 PM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सीएम ममता बनर्जी को पत्र लिखकर राष्ट्रपति के पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान कथित अपमान पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि महिला दिवस से पहले एक आदिवासी महिला राष्ट्रपति के साथ न्यूनतम शिष्टाचार का पालन नहीं किया गया

Chhattisgarh CM Vishnu Dev wrote a letter to Mamata Banerjee, find out what he said
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कथित अपमान के मुद्दे पर कड़ी आपत्ति जताई है। देव ने कहा कि राष्ट्रपति के साथ पश्चिम बंगाल में हुआ व्यवहार लोकतांत्रिक परंपराओं और संवैधानिक मर्यादाओं के विपरीत है।

Trending Videos

लोकतांत्रिक परंपराओं में मतभेद को कभी मनभेद में नहीं बदला गया

मुख्यमंत्री देव ने पत्र में लिखा कि वे दुखी मन से दूसरी बार यह पत्र लिख रहे हैं और उम्मीद है कि ममता इस मुद्दे पर संज्ञान लेंगी। उन्होंने कहा कि भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं में मतभेद को कभी मनभेद में नहीं बदला गया है और इन मूल्यों को बनाए रखना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

साय ने क्या आरोप लगाए?

साय ने आरोप लगाया कि हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान न्यूनतम शिष्टाचार का पालन नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि एक जनजातीय समाज से आने वाली महिला राष्ट्रपति के साथ ऐसा व्यवहार किया जाना बेहद पीड़ादायक है, खासकर तब जब यह घटना अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से ठीक पहले हुई।


पत्र में यह भी कहा गया कि राष्ट्रपति के कार्यक्रम का स्थान बदलना और उन्हें मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखना संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ का उल्लंघन है। साय ने इसे देश के आदिवासी, पिछड़े और दलित समाज के साथ-साथ मातृशक्ति का भी अपमान बताया।

इसके साथ ही साय ने पश्चिम बंगाल के संदेशखाली प्रकरण का भी उल्लेख करते हुए कहा कि उस मामले में भी जनजातीय समाज की महिलाओं के साथ अत्याचार हुए, लेकिन राज्य सरकार ने उस पर उचित ध्यान नहीं दिया।

ममता माफी मांगें- साय

मुख्यमंत्री साय ने ममता बनर्जी से आग्रह किया कि वे राष्ट्रपति, देश और समाज से सच्चे मन से माफी मांगें और भविष्य में लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति सम्मान बनाए रखने का आश्वासन दें। उन्होंने कहा कि ऐसा करना ममता बनर्जी की निजी छवि के लिए भी बेहतर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed