{"_id":"6a8175f965f2a9abd901fa93","slug":"these-bollywood-stars-are-in-tukaram-mundhe-s-crosshairs-2026-08-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"तुकाराम मुंडे के निशाने पर बॉलीवुड के ये सितारे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तुकाराम मुंडे के निशाने पर बॉलीवुड के ये सितारे
वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम Published by: Shruti Updated Sun, 16 Aug 2026 02:04 PM IST
Link Copied
महराष्ट्र के IAS अफसर तुकाराम मुंढे इन दिनों चर्चा में हैं. जबसे वो FDA आयुक्त बने हैं तबसे अपनी सख्त कार्रवाई को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. FDA आयुक्त तुकाराम मुंढ़े का अभियान अब बॉलीवुड तक पहुंच गया है. होटलों और रेस्तरां में कार्रवाई के बाद महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने तीन बड़े फिल्मी सितारों को नोटिस भेजा है. इनमें शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ शामिल हैं. मामला किसी फिल्म का नहीं, बल्कि एक विज्ञापन का है. तीनों अभिनेताओं ने जिस ‘इलायची’ ब्रांड का विज्ञापन किया, उसे लेकर FDA को शक है कि इसके जरिए प्रतिबंधित पान मसाला का अप्रत्यक्ष प्रचार किया गया. अब विभाग ने तीनों से जवाब मांगा है. यानी मामला सीधे तौर पर सितारों की ब्रांड एंडोर्समेंट से जुड़ गया है.
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।