सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Team India T20 World Cup 2026 Victory Jay Shah, Gautam Gambhir Surya Kumar Yadav Offer Prayers in Ahmedabad

T20 WC 2026: जीत के बाद अहमदाबाद के हनुमान मंदिर पहुंचे जय शाह, गौतम गंभीर और सूर्यकुमार यादव; टेका माथा

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Shivam Garg Updated Mon, 09 Mar 2026 07:34 AM IST
विज्ञापन
सार

टीम इंडिया की टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जीत के बाद आईसीसी चेयरमैन जय शाह, हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अहमदाबाद के हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। खिलाड़ियों ने देशवासियों का आभार भी जताया।

Team India T20 World Cup 2026 Victory Jay Shah, Gautam Gambhir Surya Kumar Yadav Offer Prayers in Ahmedabad
जय शाह, गौतम गंभीर और सूर्यकुमार ने अहमदाबाद हनुमान मंदिर में माथा टेका - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया के जश्न का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में आईसीसी के चेयरमैन जय शाह, टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सोमवार को अहमदाबाद के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की।

Trending Videos


विश्व कप जीत के बाद तीनों ने भगवान हनुमान के चरणों में माथा टेककर देश की सफलता और टीम के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की। इस दौरान मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने टीम इंडिया के लिए जयकारे लगाए और खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जीत के बाद मंदिर में आभार प्रकट
टीम इंडिया ने हाल ही में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतकर देश को गौरवान्वित किया है। इस जीत के बाद टीम से जुड़े कई खिलाड़ी और अधिकारी धार्मिक स्थलों पर जाकर आभार व्यक्त कर रहे हैं।

मंदिर में पूजा के दौरान जय शाह, गौतम गंभीर और सूर्यकुमार यादव ने देशवासियों के समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि पूरे टूर्नामेंट के दौरान देश की दुआएं और प्रशंसकों का उत्साह टीम के लिए बड़ी ताकत बना।

भारत ने 96 रन से दर्ज की बड़ी जीत
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रन का विशाल स्कोर बनाया। यह टी20 विश्व कप फाइनल का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। न्यूजीलैंड की टीम इस लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी और भारत ने 96 रन से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारत टी20 विश्व कप तीन बार जीतने वाला पहला देश बन गया।

देशभर में प्रशंसकों ने मनाया जश्न
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच खत्म होते ही हजारों दर्शक अपनी सीटों से खड़े हो गए और टीम इंडिया का स्वागत किया। स्टेडियम के बाहर भी लोग बड़ी संख्या में जमा हो गए। लोग तिरंगा लहराते हुए भारत की जीत का जश्न मनाते रहे और देर रात तक देशभर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

भारत की जीत के बाद कई शहरों में लोग सड़कों पर उतर आए। जम्मू, रांची, पटना और तिरुवनंतपुरम जैसे शहरों में बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रशंसक इकट्ठा हुए। कई लोग भारतीय टीम की जर्सी पहनकर खुशी मनाते नजर आए। लोग एक-दूसरे को गले लगा रहे थे और ढोल की थाप पर नाचते हुए टीम इंडिया की जीत का जश्न मना रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed