सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SunRisers Hyderabad face backlash in social media for buying Pakistan spinner Abrar Ahmed in the Hundred

क्यों हो रहा काव्या मारन का विरोध?: आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद का बहिष्कार करने की मांग तेज, क्या है कारण

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sovit Chaturvedi Updated Thu, 12 Mar 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
सार

सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन विवादों में घिर गई हैं। सनराइजर्स और काव्या के खिलाफ सोशल मीडिया पर ट्रेंड चलाए जा रहे हैं। यहां तक कि आईपीएल में भी टीम का बहिष्कार करने की मांग जोरों पर उठ रही है। आइए जानते हैं क्या है इन सबके पीछे की वजह...

SunRisers Hyderabad face backlash in social media for buying Pakistan spinner Abrar Ahmed in the Hundred
अबरार अहमद और काव्या मारन - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

आईपीएल की फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन विवादों में घिर गई हैं और आईपीएल में सनराइजर्स का बहिष्कार करने की मांग सोशल मीडिया पर तेज हो गई है। यूजर्स सोशल मीडिया पर काव्या मारन की आलोचना कर रहे हैं और आईपीएल के आगामी सीजन में उनकी टीम का समर्थन नहीं करने की अपील की जा रही है। आईपीएल 2026 का सीजन 28 मार्च से शुरू हो रहा है, लेकिन इससे पहले ही सनराइजर्स फ्रेंचाइजी के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। 
Trending Videos

अबरार अहमद के साथ करार पड़ेगा भारी?
सोशल मीडिया पर यूजर्स पाकिस्तान के खिलाड़ी अबरार अहमद को द हंड्रेड टूर्नामेंट के लिए सनराइजर्स लीड्स टीम में शामिल करने का विरोध कर रहे हैं। दरअसल, द हंड्रेड के लिए गुरुवार को लंदन में खिलाड़ियों की नीलामी हुई। इस लीग में सनराइजर्स लीड्स का स्वामित्व सन ग्रुप के पास है। इस फ्रेंचाइजी की सीईओ काव्या मारन हैं जो खुद नीलामी में मौजूद थीं। भारतीय स्वामित्व वाली सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तान के अबरार अहमद पर दांव लगाया और उन्हें 2.34 करोड़ रुपये में खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों हो रहा विवाद?
काव्या टीम के मुख्य कोच डेनिल विटोरी के साथ लंदन में मौजूद रहीं जब सनराइजर्स लीड्स ने अबरार अहमद को खरीदने के लिए बोली लगाई। सनराइजर्स लीड्स के कप्तान हैरी ब्रूक हैं। पिछले कई वर्षों में यह पहली बार है जब आईपीएल से जुड़ी किसी फ्रेंचाइजी ने पाकिस्तानी क्रिकेटर को खरीदा है। द हंड्रेड की आठ में से चार फ्रेंचाइजी का स्वामित्व अब भारतीयों के पास ही है। इन फ्रेंचाइजी में मैनचेस्टर सुपर जाएंट्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव और सनराइजर्स लीड्स शामिल हैं। अबरार के खरीदे जाने से उन बातों पर भी विराम लग गया कि द हंड्रेड में भारतीय स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी पाकिस्तानी खिलाड़ियों के लिए बोली नहीं लगाएंगी क्योंकि आईपीएल की फ्रेंचाइजी ने 2009 से दोनों पड़ोसी देशों के बीच खराब राजनयिक रिश्तों के कारण उनसे कोई अनुबंध नहीं किया है।

सोशल मीडिया पर हैशटैग के साथ चल रहे ट्रेंड
सनराइजर्स लीड्स के अबरार अहमद के साथ करार करने की खबर भारतीय प्रशंसकों को जरा भी रास नहीं आई। सोशल मीडिया पर 'शेमऑनएचआरएच' और 'बॉयकॉटसनराइजर्स' जैसे हैशटैग के साथ ट्रेंड चल रहे हैं। आलोचकों का तर्क है कि भारतीय सुरक्षा बलों की सार्वजनिक रूप से निंदा करने वाले खिलाड़ी को अनुबंध देकर फ्रेंचाइजी मालिक ने सामरिक लाभ के लिए राष्ट्रीय भावनाओं की अनदेखी की है।

किस तरह निशाने पर आईं काव्या
एक एक्स यूजर्स ने लिखा, 'वर्षों तक भारतीय टीमों ने राष्ट्रीय भावनाओं का सम्मान करते हुए पाकिस्तानी खिलाड़ियों से दूरी बनाए रखी। लेकिन जैसे ही पैसा और विदेशी लीग मैदान में उतरते हैं, वह दृढ़ता गायब हो जाती है। भारतीय मालिक, भारतीय ब्रांड, लेकिन राष्ट्रीय भावना का कोई अस्तित्व नहीं। अगर लाभ देश से अधिक महत्वपूर्ण है तो भारत का प्रतिनिधित्व करने का दिखावा करना बंद करो।' इसी तरह अन्य प्रशंसकों ने भी काव्या मारन और सनराइजर्स की तीखी आलोचना की। 










अबरार नीलामी में बिकने वाले दूसरे पाकिस्तानी खिलाड़ी
अबरार द हंड्रेड की नीलामी के दौरान बिकने वाले दूसरे पाकिस्तानी खिलाड़ी थे। इससे पहले एक और स्पिनर उस्मान तारिक को बर्मिंघम फीनिक्स ने 140,000 पाउंड (लगभग 1.72 करोड़ रुपये) में खरीदा था। लीग 21 जुलाई से 16 अगस्त तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed