सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   The Hundred Controversy: BCCI Reacts To Kavya Maran’s Sunrisers Signing Pakistan Star Abrar Ahmed

The Hundred Controversy: काव्या मारन की सनराइजर्स और अबरार विवाद पर BCCI की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Swapnil Shashank Updated Fri, 13 Mar 2026 02:50 PM IST
विज्ञापन
सार

द हंड्रेड लीग में काव्या मारन की सनराइजर्स लीड्स द्वारा पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को खरीदने पर विवाद बढ़ गया है। इस बीच बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि यह विदेशी लीग का मामला है और बोर्ड इसमें हस्तक्षेप नहीं कर सकता। सोशल मीडिया पर सनराइजर्स को लेकर बहस जारी है।

The Hundred Controversy: BCCI Reacts To Kavya Maran’s Sunrisers Signing Pakistan Star Abrar Ahmed
काव्या मारन और अबरार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

इंग्लैंड की फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग द हंड्रेड की नीलामी में पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को सनराइजर्स लीड्स द्वारा खरीदे जाने के बाद विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। इस टीम का संबंध आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद से है, जिसकी मालिक काव्या मारन हैं। नीलामी के बाद सोशल मीडिया पर इस फैसले की आलोचना होने लगी और कई यूजर्स ने इसे लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी।
Trending Videos


इस पूरे विवाद के बीच अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने साफ किया कि यह मामला उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता क्योंकि यह एक विदेशी लीग से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा, 'यह हमारे दायरे में नहीं आता। उन्होंने किसी विदेशी लीग के लिए यह फैसला किया है। अब इस पर वही लोग निर्णय लेंगे, हम कुछ नहीं कर सकते।'
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय मालिकाना हक वाली टीम ने खरीदा पाकिस्तानी खिलाड़ी
लंदन में हुई द हंड्रेड की पहली पुरुष खिलाड़ियों की नीलामी में सनराइजर्स लीड्स ने अबरार अहमद को 1.90 लाख पाउंड (करीब 2.55 लाख यूएस डॉलर) में खरीदा। इसके साथ ही वह इस टूर्नामेंट में किसी भारतीय स्वामित्व वाली टीम द्वारा खरीदे जाने वाले पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी बन गए। बताया जा रहा है कि अबरार को खरीदने के लिए सनराइजर्स लीड्स और ट्रेंट रॉकेट्स के बीच कड़ी बोली लगी थी।

सोशल मीडिया पर काव्या मारन पर निशाना
अबरार अहमद की खरीद के बाद सोशल मीडिया पर सनराइजर्स लीड्स की सह-मालकिन काव्या मारन को लेकर भी काफी चर्चा हुई। कुछ लोगों ने पिछले साल भारत-पाकिस्तान तनाव के दौरान अबरार से जुड़े कथित सोशल मीडिया पोस्ट का हवाला देते हुए इस फैसले पर सवाल उठाए।

सन टीवी समूह ने खरीदी थी फ्रेंचाइजी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय मीडिया समूह सन टीवी ने पिछले साल इस फ्रेंचाइजी का पूरा अधिग्रहण किया था। पहले यह टीम नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स के नाम से जानी जाती थी। सन टीवी समूह ने इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड से 49 प्रतिशत और यॉर्कशायर से 51 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदकर करीब 100 मिलियन पाउंड में इसे अपने नियंत्रण में लिया।

आईपीएल में 2008 के बाद नहीं खेले पाकिस्तानी खिलाड़ी
गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव के कारण 2008 के बाद से कोई भी सक्रिय पाकिस्तानी खिलाड़ी आईपीएल में नहीं खेला है। हालांकि दुनिया की अन्य टी20 लीगों में आईपीएल फ्रेंचाइजी से जुड़ी कई टीमों में पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed