Sara Tendulkar: भाई की शादी में खूब थिरकीं सारा तेंदुलकर, लहंगे में तस्वीर साझा की; सानिया को क्या संदेश दिया?
सारा तेंदुलकर ने अपने भाई अर्जुन तेंदुलकर की शादी के समारोह की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। लहंगे में सजी सारा डांस करती नजर आईं। उन्होंने अपनी भाभी सानिया चंदोक के लिए भावुक संदेश भी लिखा और दोनों के सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की।
सारा तेंदुलकर ने शादी के कार्यक्रम में रंग-बिरंगे पारंपरिक लहंगे में हिस्सा लिया। एक तस्वीर में वह स्टेज पर परिवार की अन्य महिलाओं के साथ डांस करती दिखाई दे रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में सारा अपने भाई अर्जुन, भाभी सानिया चंदोक के साथ मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं। शादी के इस जश्न में फूलों से सजा मंच और रंगीन सजावट समारोह की रौनक को और बढ़ा रहे थे।
सारा ने अपनी पोस्ट में अपने भाई और नई भाभी के लिए भावुक संदेश भी लिखा। उन्होंने लिखा कि अब उनका बेबी ब्रदर सानिया का हो गया है और वह दोनों के लिए ढेर सारी खुशियों और आशीर्वाद की कामना करती हैं। सारा ने अपने संदेश में लिखा कि वह चाहती हैं कि ब्रह्मांड दोनों पर हमेशा कृपा बनाए रखे और उनकी जिंदगी खुशियों से भरी रहे। सारा ने एक खास तस्वीर भी साझा की, जिसमें सचिन अपने परिवार के लिए कुछ बोलते दिख रहे हैं और अंजलि भावुक नजर आ रही हैं।
सानिया को संदेश देते हुए सारा ने कहा- आप वो बहन हैं जिसका मैं हमेशा से प्रतीक्षा कर रही थी और मेरे पास नहीं थी। आप मेरी भाभी से ज्यादा बहन हैं। जैसा की मेरी मां ने कहा, 'मैं आपका परिवार में स्वागत नहीं कर सकती, क्योंकि आप इस परिवार का पिछले काफी समय से हिस्सा हैं। आपको इस परिवार का हिस्सा बनने में ज्यादा समय नहीं लगेगा, क्योंकि आप पहले से घुली मिली हुई हैं और सब आपसे बेहद प्यार करते हैं। आखिरी चीज जो मैं कहना चाहूंगी, वो ये है कि मेरा भाई मेरे लिए मेरा दिल...मेरा पूरा जहां है और अब मेरा दिल का वो हिस्सा सानिया का हो चुका है। कृपया आप उसका ध्यान रखना, उसकी देखभाल करना और मुझे विश्वास है कि वो भी आपके लिए ऐसा ही करेगा। मैं आप दोनों से बहुत प्यार करती हूं।'
तेंदुलकर परिवार के लिए यह मौका बेहद खास रहा। शादी के कार्यक्रमों में परिवार और करीबी दोस्तों ने जमकर जश्न मनाया। संगीत और अन्य रस्मों के दौरान सारा तेंदुलकर का डांस और उनका पारंपरिक लुक सोशल मीडिया पर फैंस को काफी पसंद आ रहा है।