{"_id":"69b3ded10dcb69b8be0fb853","slug":"rinku-singh-and-priya-saroj-arrive-to-attend-the-wedding-of-indian-cricketer-kuldeep-yadav-in-mussoorie-2026-03-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kuldeep-Vanshika Wedding: कुलदीप-वंशिका की शादी में शामिल होने पहुंचे रिंकू-प्रिया; आज हल्दी-मेहंदी कार्यक्रम","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
Kuldeep-Vanshika Wedding: कुलदीप-वंशिका की शादी में शामिल होने पहुंचे रिंकू-प्रिया; आज हल्दी-मेहंदी कार्यक्रम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Swapnil Shashank
Updated Fri, 13 Mar 2026 03:27 PM IST
विज्ञापन
सार
क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी पहाड़ों की रानी मसूरी में होने जा रही है। इसके शादी में क्रिकेट जगत की बड़ी हस्तियां भी शामिल हो सकती हैं।
कुलदीप-वंशिका और प्रिया-रिंकू
- फोटो : ANI/Instagram
विज्ञापन
विस्तार
भारत के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव 14 मार्च को मसूरी में लखनऊ की वंशिका के साथ सात फेरे लेंगे। शादी को लेकर कार्यक्रम की तैयारियों जोर शोर से चल रही हैं। इसी कड़ी में मेहमानों का भी मसूरी पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है। शुक्रवार को कुलदीप के खास दोस्त और टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह अपनी मंगेतर प्रिया सरोज के साथ मसूरी जाते हुए कैप्चर हुए। दोनों के देहरादून एयरपोर्ट से बाहर निकलने का वीडियो सामने आया है। इसी दौरान जब रिंकू से पत्रकारों ने टी20 विश्वकप जीत पर सवाल किया तो रिंकू ने कहा- यह बड़ी उपलब्धि है।
Trending Videos
#WATCH | Uttarakhand: Indian Cricketer Rinku Singh and his fiancée, SP MP Priya Saroj arrive in Dehradun to attend the wedding of Indian Cricketer Kuldeep Yadav in Mussoorie.
विज्ञापनविज्ञापन
On Team India's T20 World Cup win, Rinku Singh says, "It is a big deal." pic.twitter.com/yn3HwDSgVg — ANI (@ANI) March 13, 2026
कुलदीप-वंशिका
- फोटो : Instagram
भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर कुलदीप यादव शादी के लिए दुल्हन वंशिका सिंह के साथ मसूरी पहुंच गए हैं। शहर के होटल द वेलकम सवाय पहुंचे में उनकी शादी की तैयारी जोरों शोरों से चल रही है। आज 13 मार्च को कुलदीप यादव की मेहंदी, हल्दी की रस्में होंगी। इसकी सभी तैयारी पूरी हो गई हैं। 14 मार्च को उनकी शादी होगी।
प्रिया सरोज-कुलदीप यादव-वंशिका
- फोटो : @PriyaSarojMP
शादी समारोह को पूरी तरह से निजी रखा जाएगा। दो दिनों तक बाहर से कोई भी पर्यटक होटल में नहीं पहुंच पाएंगे। शादी के लिए पूरा होटल बुक किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के चाक चौबंद व्यवस्था की गई है।
बचपन की दोस्त वंशिका के साथ सगाई के बंधन में बंधे कुलदीप यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि उनकी सगाई जून 2025 में हुई थी। बताया जा रहा है कि उनकी शादी को पूरी तरह से निजी रखा गया है। शादी में परिवार, करीबी दोस्तों के साथ ही क्रिकेट जगत की प्रमुख हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है।
वंशिका और कुलदीप
- फोटो : instagram
पहले शादी नवंबर 2025 में होनी थी, लेकिन भारतीय टीम के मैच होने और टी20 विश्वकप में कुलदीप का चयन होने के कारण तारीख आगे बढ़ाई गई। शादी में दोनों परिवारों के अलावा बीसीसीआई और भारतीय टीम के पूर्व व वर्तमान क्रिकेटर शामिल हो सकते हैं। रिसेप्शन में बीसीसीआई, यूपीसीए और कई शहरों के गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।