सब्सक्राइब करें

वॉन का बेतुका बयान: दक्षिण अफ्रीका को बेवकूफ कहा, बोले- भारत को बाहर करने के लिए उन्हें विंडीज से हार जाना था

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Swapnil Shashank Updated Fri, 13 Mar 2026 11:35 AM IST
सार

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने दावा किया कि दक्षिण अफ्रीका को वेस्टइंडीज से हार जाना चाहिए था ताकि भारत सेमीफाइनल में न पहुंच सके। उनके इस बयान की आलोचना हो रही है, क्योंकि जानबूझकर मैच हारना क्रिकेट की भावना और आईसीसी के नियमों के पूरी तरह खिलाफ माना जाता है।

विज्ञापन
Michael Vaughan’s Bizarre Claim: Says South Africa Should Have Lost To West Indies To Knock India Out
वॉन का बेतुका बयान - फोटो : IANS/Twitter
टी20 विश्व कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने ऐसा बयान दिया है जिसे कई लोग क्रिकेट की मर्यादा के खिलाफ मान रहे हैं। वॉन ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका ने बेवकूफी की, क्योंकि अगर वह वेस्टइंडीज से हार जाते तो भारत सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाता।
Trending Videos
Michael Vaughan’s Bizarre Claim: Says South Africa Should Have Lost To West Indies To Knock India Out
दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : IANS
वॉन ने दक्षिण अफ्रीका को बताया सबसे बेवकूफ टीम
एक क्रिकेट पॉडकास्ट में बात करते हुए माइकल वॉन ने कहा कि टूर्नामेंट में सबसे बड़ी गलती दक्षिण अफ्रीका की टीम ने की। उन्होंने कहा, 'मैं आपको बताता हूं, टूर्नामेंट की सबसे बेवकूफ टीम कौन थी- दक्षिण अफ्रीका। अगर उन्होंने सुपर-8 में वेस्ट इंडीज को जीतने दिया होता, तो भारत बाहर हो जाता।' वॉन के मुताबिक अगर दक्षिण अफ्रीका उस मैच में हार जाता तो वेस्टइंडीज की टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाती और भारत का अभियान वहीं खत्म हो जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Michael Vaughan’s Bizarre Claim: Says South Africa Should Have Lost To West Indies To Knock India Out
सूर्यकुमार और मार्करम - फोटो : IANS
'सबसे अच्छी टीम को बाहर करना जरूरी'
वॉन ने अपने बयान में आगे कहा कि किसी भी टूर्नामेंट को जीतने के लिए सबसे मजबूत टीम को रास्ते से हटाना जरूरी होता है। उन्होंने कहा, 'अगर उन्होंने भारत को बाहर कर दिया होता तो जो लहर चल रही थी वह रुक जाती। टूर्नामेंट की सबसे अच्छी टीम को टी20 वर्ल्ड कप जीतने से रोकने का सबसे अच्छा तरीका उन्हें बाहर करना था। दक्षिण अफ्रीका ने वह मौका गंवा दिया।' वॉन ने यह भी कहा कि दक्षिण अफ्रीका की जीत के बाद भारत का आत्मविश्वास और बढ़ गया और टीम ने लगातार मैच जीतते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। वॉन ने कहा, 'दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हराकर, भारतीय टीम की जीत का सिलसिला जारी रहने दिया। इंडिया ने फिर जिम्बाब्वे को हराया, फिर एक तरह के क्वार्टर फाइनल में वेस्टइंडीज को, और फिर सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराया।'
Michael Vaughan’s Bizarre Claim: Says South Africa Should Have Lost To West Indies To Knock India Out
मार्करम, वॉन और सूर्यकुमार - फोटो : IANS/Twitter
आईसीसी नियमों के खिलाफ है ऐसी सोच
हालांकि, वॉन का यह बयान काफी विवादास्पद माना जा रहा है, क्योंकि किसी टीम का जानबूझकर मैच हारना क्रिकेट के नियमों और खेल भावना के पूरी तरह खिलाफ है। आईसीसी के भ्रष्टाचार विरोधी नियमों के अनुसार अगर किसी टीम या खिलाड़ी पर जानबूझकर मैच हारने या फिक्सिंग का आरोप साबित हो जाए तो कड़ी सजा का प्रावधान है। ऐसे मामलों में खिलाड़ियों पर लंबे समय का प्रतिबंध भी लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
Michael Vaughan’s Bizarre Claim: Says South Africa Should Have Lost To West Indies To Knock India Out
भारतीय टीम - फोटो : ANI
भारत ने रचा इतिहास
इस बीच भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टी20 विश्व कप 2026 का खिताब अपने नाम किया। फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर ट्रॉफी जीती। इसके साथ ही भारत टी20 विश्व कप इतिहास में तीसरी बार चैंपियन बनने वाली टीम बन गया और अपने घरेलू मैदान पर यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली टीम भी बना।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed