सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IPL 2026: Could Sunrisers Face Trouble In IPL After Signing A Pakistani Player In The Hundred?

IPL 2026: द हंड्रेड में PAK खिलाड़ी को खरीदना सनराइजर्स को पड़ेगा भारी? आईपीएल में उठाना पड़ सकता है नुकसान

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Swapnil Shashank Updated Fri, 13 Mar 2026 01:28 PM IST
विज्ञापन
सार

द हंड्रेड लीग में पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदने के बाद सनराइजर्स फ्रेंचाइजी विवादों में घिर गई है। सोशल मीडिया पर इसका विरोध हो रहा है और कुछ लोग इसे राष्ट्रीय भावना से जोड़ रहे हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या इसका असर आईपीएल में भी सनराइजर्स की छवि और कारोबार पर पड़ सकता है।

IPL 2026: Could Sunrisers Face Trouble In IPL After Signing A Pakistani Player In The Hundred?
अबरार अहमद और काव्या मारन - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के अंदर आने वाली 'द हंड्रेड' लीग चर्चा में है। गुरुवार को लीग के लिए हुए ऑक्शन के बाद जमकर बवाल हुआ है। दरअसल, 12 मार्च को द हंड्रेड के लिए नीलामी का आयोजन किया गया था। भारतीय सन ग्रुप की स्वामित्व वाली सनराइजर्स लीड्स ने नीलामी में पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद को खरीदा। अब खबर यह है कि सनराइजर्स लीड्स का अबरार अहमद को खरीदना फ्रेंचाइजी पर भारी पड़ सकता है। भारतीय क्रिकेट फैंस सनराइजर्स के इस कदम को देश विरोधी बता रहे हैं। 
Trending Videos

सनराइजर्स हैदराबाद का बहिष्कार करने की धमकी
सनराइजर्स लीड्स आईपीएल की सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़ी है। ऐसे में सोशल मीडिया पर फैंस आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद का बहिष्कार करने की धमकी दे रहे हैं। आलोचकों का कहना है कि ऐसे खिलाड़ी को खरीदना, जिसने कथित तौर पर 2025 में भारतीय सेना का मजाक उड़ाने वाला पोस्ट सोशल मीडिया पर किया था, टीम मालिकों की पैसा कमाने की प्राथमिकताओं को देश की भावनाओं पर तरजीह देने जैसा है। बता दें कि सनराइजर्स लीड्स ने ट्रेंट रॉकेट्स से अधिक बोली लगाते हुए अबरार को साइन कर सभी को हैरान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर नहीं लगनी थी बोली?
नीलामी से पहले यह अनुमान लगाया जा रहा था कि द हंड्रेड में शामिल चार भारतीय स्वामित्व वाली टीमें- सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, मैनचेस्टर सुपर जायंट्स और सदर्न ब्रेव, पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर बोली लगाने से बचेंगी। हालांकि, ईसीबी ने नीलामी से पहले सभी आठ टीमों को चेतावनी दी थी कि राष्ट्रीयता के आधार पर खिलाड़ियों को न लेना यूके के एंटी-डिस्क्रिमिनेशन कानूनों का उल्लंघन है। भारतीय स्वामित्व वाली टीमें एसए20 और आईएलटी 20 जैसी अन्य लीगों में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को साइन नहीं करती हैं। अबरार को सनराइजर्स लीड्स ने हेड कोच डेनियल विटोरी की अगुवाई में एक रणनीतिक निर्णय के तहत खरीदा।

सनराइजर्स को करना पड़ रहा चुनौतियों का सामना
फ्रेंचाइजी के अधिकारियों ने कहा कि चयन पूरी तरह क्रिकेट की काबिलियत और टीम की जरूरतों के आधार पर किया गया। शैडो-बैन की आशंकाओं को इस साइनिंग से समाप्त किया गया, लेकिन अब उन्हें भारत में अपने मुख्य कमर्शियल मार्केट में पीआर संकट का प्रबंधन करने की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed