सब्सक्राइब करें

चैंपियंस ने परिवार के साथ मनाया जश्न: ईशान-हार्दिक गर्लफ्रेंड के साथ दिखे, पत्नी नताशा के साथ मुस्कुराए गंभीर

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Swapnil Shashank Updated Mon, 09 Mar 2026 08:42 AM IST
सार

खिताब जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने परिवार और करीबियों के साथ जश्न मनाया। इस दौरान ईशान किशन और हार्दिक पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नजर आए, जबकि गौतम गंभीर अपनी पत्नी नताशा के साथ मुस्कुराते हुए दिखे। खिलाड़ियों की इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं।
 

Sanju Samson: सचिन तेंदुलकर से मिली सलाह ने बदली सैमसन की किस्मत, टी20 विश्व कप में बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

VIDEO: तिरंगा लहराया..पिच की मिट्टी चूमी; चैंपियन बनते ही भावुक हुए कप्तान सूर्यकुमार; हार्दिक के साथ किया ऐसा

भारत ने इतिहास बदलकर नया अध्याय लिख दिया: टीम इंडिया तीसरी बार टी20 चैंपियन, न्यूजीलैंड को 96 रन से दी शिकस्त

विज्ञापन
Champions India Celebrate With Family: Ishan, Hardik Seen With Girlfriends; Gambhir Smiles With wife Natasha
भारतीय खिलाड़ियों का परिवार के साथ जश्न - फोटो : ICC/BCCI
टीम इंडिया तीसरी बार टी20 विश्वकप चैंपियन बन चुकी है। उसने फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। बड़ी जीत हासिल करने के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने मैदान पर खुशी का जश्न मनाया। मैच खत्म होने के बाद कई भारतीय खिलाड़ियों के परिवार और करीबी मैदान पर पहुंचे और सभी ने मिलकर इस खास पल को सेलिब्रेट किया। खिलाड़ियों के चेहरों पर जीत की खुशी साफ नजर आ रही थी और वे अपने परिवार के साथ समय बिताते दिखाई दिए।
Trending Videos
Champions India Celebrate With Family: Ishan, Hardik Seen With Girlfriends; Gambhir Smiles With wife Natasha
खिलाड़ियों का परिवार के साथ जश्न - फोटो : PTI
गर्लफ्रेंड के साथ दिखे ईशान और हार्दिक
टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन भी इस जश्न में खास अंदाज में नजर आए। वह अपनी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया के साथ मैदान पर दिखे और दोनों ने साथ में तस्वीरें खिंचवाईं। वहीं स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ नजर आए। हार्दिक का अंदाज हमेशा की तरह काफी स्टाइलिश दिखा और दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं।


(फोटो क्रेडिट: PTI)


(फोटो क्रेडिट: PTI)


(फोटो क्रेडिट: PTI)


(फोटो क्रेडिट: ICC/BCCI)
विज्ञापन
विज्ञापन
Champions India Celebrate With Family: Ishan, Hardik Seen With Girlfriends; Gambhir Smiles With wife Natasha
खिलाड़ियों का परिवार के साथ जश्न - फोटो : PTI
पत्नी नताशा के साथ मुस्कुराए गंभीर
इस जश्न में कोच गौतम गंभीर भी हिस्सा बने। वह अपनी पत्नी नताशा और दो बेटियों के साथ मैदान पर नजर आए और दोनों बेहद खुश दिखाई दिए। गंभीर आमतौर पर गंभीर स्वभाव के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस खास मौके पर उनके चेहरे पर भी बड़ी मुस्कान दिखाई दी। परिवार के साथ बिताए इन खास पलों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किए जा रहे हैं। फैंस भी अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को इस तरह जश्न मनाते देख काफी खुश नजर आए।
Champions India Celebrate With Family: Ishan, Hardik Seen With Girlfriends; Gambhir Smiles With wife Natasha
खिलाड़ियों का परिवार के साथ जश्न - फोटो : ICC/bCCI
सोशल मीडिया पर छाईं तस्वीरें
मैच के बाद खिलाड़ियों के परिवार के साथ जश्न की कई तस्वीरें सामने आईं, जो देखते ही देखते वायरल हो गईं। फैंस इन तस्वीरों पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और टीम इंडिया को जीत की बधाई दे रहे हैं। खिताब जीतने के बाद खिलाड़ियों का यह पारिवारिक जश्न इस जीत को और भी खास बना गया।



बुमराह और अक्षर का परिवार भी नजर आया
जसप्रीत बुमराह भी पत्नी संजना गणेशन और मां दलजीत बुमराह के साथ दिखे। बुमराह इस विश्वकप अभियान में भारत के प्रमुख शस्त्र रहे। उन्होंने सेमीफाइनल में एकतरफा गेंदबाजी की। वहीं, फाइनल में चार विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द फाइनल बने।











विज्ञापन
Champions India Celebrate With Family: Ishan, Hardik Seen With Girlfriends; Gambhir Smiles With wife Natasha
खिलाड़ियों का परिवार के साथ जश्न - फोटो : ICC/BCCI
अक्षर पटेल भी पत्नी मेहा पटेल और बेटे के साथ नजर आए। वरुण चक्रवर्ती भी बेटे आथमन के साथ जश्न मनाते दिखे। वहीं, तिलक वर्मा का पूरा परिवार यह मैच देखने आया था। सूर्यकुमार और उनकी पत्नी देविशा ने भी ट्रॉफी के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। सूर्यकुमार भारत को टी20 विश्वकप खिताब दिलाने वाले धोनी और रोहित के बाद तीसरे भारतीय कप्तान बने।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed