सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND W vs AUS W: Harmanpreet Kaur creates history becomes the female player with the most international matches

IND W vs AUS W: कप्तान हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, सबसे ज्यादा अंतरराष्टीय मैच खेलने वाली महिला खिलाड़ी बनीं

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 19 Feb 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
सार

भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने गुरुवार को इतिहास रच दिया। वह सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने वाली शीर्ष महिला खिलाड़ी बन गईं। इस मामले में उन्होंने न्यूजीलैंड की दिग्गज खिलाड़ी सूजी बेट्स को पीछे छोड़ दिया।

IND W vs AUS W: Harmanpreet Kaur creates history becomes the female player with the most international matches
हरमनप्रीत कौर और क्रांति गौड़ - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने गुरुवार को इतिहास रच दिया। वह सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने वाली शीर्ष महिला खिलाड़ी बन गईं। इस मामले में उन्होंने न्यूजीलैंड की दिग्गज खिलाड़ी सूजी बेट्स को पीछे छोड़ दिया। बता दें कि, भारतीय टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है और तीन मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। गुरुवार को दूसरा मुकाबला कैनबरा में खेला गया, जिसमें मेजबानों ने भारत को 19 रनों से हराकर सीरीज 1-1 की बराबरी पर पहुंचा दी। इससे पहले टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को शुरुआती मुकाबले में मात दी थी। 
Trending Videos

हरमनप्रीत कौर ने बनाया विश्व रिकॉर्ड
दूसरे टी20 मुकाबले में उतरते ही भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली दुनिया की पहली महिला खिलाड़ी बन गईं। यह उनका 356वां अंतरराष्ट्रीय मुकाबला था। इससे पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स के नाम दर्ज था, जिन्होंने 356 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed