सब्सक्राइब करें

Shikhar Dhawan Sangeet Ceremony: शुरू हुईं शिखर और सोफी की शादी की रस्में, गब्बर ने साझा की संगीत की तस्वीरें

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 19 Feb 2026 05:41 PM IST
सार

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज शिखर धवन और सोफी शाइन की शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। गुरुवार को दिग्गज खिलाड़ी ने संगीत की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल से साझा कीं।

विज्ञापन
Shikhar Dhawan Shares Sangeet Photos with fiancee Sophie Shine Before Wedding
शिखर धवन-सोफी शाइन - फोटो : Shikhar Dhawan (instagram)
पूर्व भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन और सोफी शाइन की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। गुरुवार को स्टार खिलाड़ी ने संगीत की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल से साझा कीं। इनमें वह अपनी होने वाली पत्नी सोफी के साथ शादी की रस्में निभाते दिख रहे हैं।


View this post on Instagram

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)



Trending Videos
Shikhar Dhawan Shares Sangeet Photos with fiancee Sophie Shine Before Wedding
शिखर धवन और सोफी शाइन - फोटो : Instagram
कौन हैं शिखर की होने वाली दुल्हन सोफी शाइन?
सोफी शाइन आयरलैंड की नागरिक हैं और फिलहाल शिखर धवन फाउंडेशन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। यह फाउंडेशन शिखर धवन के स्पोर्ट्स और सोशल वेंचर्स समूह की परोपकारी शाखा है। सोफी को सामाजिक कार्यों में गहरी रुचि है और वह बीते कुछ समय से धवन के प्रोफेशनल और पर्सनल सफर का अहम हिस्सा बनी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shikhar Dhawan Shares Sangeet Photos with fiancee Sophie Shine Before Wedding
शिखर धवन और सोफी शाइन - फोटो : Instagram
कैसे शुरू हुई लव स्टोरी?
रिपोर्ट के मुताबिक, शिखर धवन और सोफी शाइन की मुलाकात कुछ साल पहले दुबई में हुई थी। दोस्ती से शुरू हुआ यह रिश्ता धीरे-धीरे प्यार में बदल गया। दोनों पिछले एक साल से साथ रह रहे हैं और अपने भविष्य को लेकर गंभीर हैं। सोफी को आईपीएल 2024 के दौरान भी पंजाब किंग्स के मैचों में शिखर के साथ देखा गया था।
Shikhar Dhawan Shares Sangeet Photos with fiancee Sophie Shine Before Wedding
शिखर धवन और सोफी शाइन - फोटो : Instagram
चैंपियंस ट्रॉफी से शुरू हुई चर्चाएं
इस रिश्ते को लेकर पहली बार चर्चाएं तब तेज हुईं, जब शिखर धवन को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान स्टैंड्स में सोफी शाइन के साथ देखा गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें और सार्वजनिक कार्यक्रमों में मौजूदगी ने फैंस की जिज्ञासा और बढ़ा दी।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed