Chandra Grahan 2026: साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण जल्द ही मार्च के महीने में लगने जा रहा है। यह ग्रहण फाल्गुन पूर्णिमा तिथि के दिन लगेगा।।साल का पहला चंद्रग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। यह चंद्रग्रहण 3 मार्च को लगने जा रहा है। आइए जानते हैं चंद्रग्रहण से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी।
Chandra Grahan 2026: सूर्य ग्रहण के बाद जल्द लगेगा चंद्र ग्रहण, जानिए कब है ब्लड मून और क्या भारत में आएगा नजर
Chandra Grahan 2026: खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वाले लोगों के लिए साल 2026 बेहद खास होने वाला है। साल का पहला चंद्र ग्रहण तीन मार्च को लगेगा। आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण से जुड़ी सभी जानकारी।
कब और क्यों लगता है चंद्र ग्रहण?
पृथ्वी सूर्य का चक्कर लगाती है। चंद्रमा एक उपग्रह है, जो धरती की परिक्रमा करता है। इस दौरान जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है, तो सूर्य की रोशनी चंद्रमा तक नहीं पहुंच पाती है। इससे धरती की छाया चंद्रमा पर पड़ती है। इस खगोलीय घटना को चंद्र ग्रहण कहा जाता है। पूर्णिमा के दिन यह खगोलीय घटना होती है। हिन्दू पंचांग के मुताबिक, प्रत्येक महीने के शुक्ल पक्ष की अंतिम तिथि को पूर्णिमा पड़ती है।
कितने तरह के होते हैं चंद्र ग्रहण?
चंद्र ग्रहण तीन प्रकार के होते हैं। यह इस पर निर्भर है कि सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में किस तरह हैं। आंशिक चंद्र ग्रहण, पूर्ण चंद्र ग्रहण और उपछाया चंद्र ग्रहण होता है। पूर्ण चंद्र ग्रहण तब लगता है, जब पूरे चंद्रमा की सतह पर धरती की छाया पड़ती है।
Viral Video: दिव्यांग कोच में आराम से लेटा था शख्स, RPF जवान के पहुंचते ही खुला ऐसा राज, जानकर हो जाएंगे हैरान
आंशिक चंद्र ग्रहण के दौरान सिर्फ चांद का एक भाग पृथ्वी की छाया में प्रवेश करता है। चंद्रमा के धरती की तरफ वाले हिस्से पर धरती की छाया काली दिखाई देती है। कटा हिस्सा दिखाई देता है, तो वह इस पर निर्भर करता है कि किस प्रकार सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में हैं। उपछाया चंद्र ग्रहण के दौरान धरती की छाया का हल्का बाहरी भाग चंद्रमा की सतह पर पड़ता है। इस ग्रहण को देखना कुछ मुश्किल होता है।
Viral: फिल्टर हटते ही लड़की को देख उड़े फैंस के होश, कुछ सेकंड में ही गायब हुए 1.40 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स
भारत में कब और कितने समय के लिए दिखेगा चंद्र ग्रहण?
भारत में चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 25 मिनट की होगी। दरअसल, भारतीय समय के मुताबिक, 3 बजकर 20 मिनट पर ग्रहण शुरू हो जाएगा और शाम में 6 बजकर 47 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। दिल्ली में चंद्रोदय शाम में 6 बजकर 22 मिनट पर होगा, जिसके बाद ही ग्रहण भारत के शहरों में दिखाई देगा। ऐसे में भारत में चं द्रग्रहण की कुल अवधि 25 मिनट की ही रहेगी।
बता दें कि भारत के अन्य शहरों में चंद्रोदय के समय के मुताबिक, ग्रहण दिखने की अवधि अलग-अलग हो सकती है। लेकिन, दिल्ली में चंद्रोदय के अनुसार, महज 25 मिनट ही ग्रहण दिखाई देगा। पूर्वी उत्तर राज्यों में ग्रहण दिखने का समय करीब 59 मिनट का होगा।