फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TOP News: पीएम मोदी एआई शिखर सम्मेलन का आज करेंगे उद्घाटन, अगले दो दिनों तक बरसात के आसार; पढ़ें सुर्खियां

Thu, 19 Feb 2026 06:00 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 19 Feb 2026 06:00 AM IST
विज्ञापन
top news in hindi today important big headlines stories
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे, जहां फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस समेत कई वैश्विक नेता मौजूद रहेंगे। वहीं, उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ से मौसम बदला है और पहाड़ों पर बर्फबारी तथा मैदानी इलाकों में बारिश के आसार हैं। टी20 विश्व कप में भारत ने नीदरलैंड को हराकर लगातार 12वीं जीत दर्ज की। शिवम दुबे और वरुण चक्रवर्ती ने अहम भूमिका निभाई। रमजान की शुरुआत के साथ दिल्ली की मस्जिदों और बाजारों में रौनक बढ़ गई है। वैश्विक स्तर पर एआई निवेश पांच साल में 480 प्रतिशत बढ़ा है, अमेरिका और चीन आगे हैं और भारत तेजी से उभर रहा है। इसी बीच, अमेरिका में ट्रंप गाजा पर शांति बोर्ड की बैठक करेंगे और पांच अरब डॉलर के अनुदान की घोषणा होगी। अमेरिका-ईरान तनाव से युद्ध की आशंका बढ़ी है। उधर, रूस ने कहा भारत ने उससे तेल खरीद बंद नहीं की। मथुरा में कार हादसे में चार युवकों की मौत हुई। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की प्रमुख खबरें-
top news in hindi today important big headlines stories
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई (फाइल)
AI Summit: पीएम मोदी शिखर सम्मेलन का आज करेंगे उद्घाटन, राष्ट्रपति मैक्रों समेत कई वैश्विक नेता रहेंगे मौजूद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत मंडपम में चल रहे इंडिया एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन का बृहस्पतिवार सुबह 9:40 बजे उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी सुबह 9:15 बजे सम्मेलन में शामिल होने आए 20 देशों के राष्ट्राध्यक्षों व शासन प्रमुखों का स्वागत करेंगे। इसके बाद सामूहिक तस्वीर होगी। पीएम मोदी का संबोधन करीब 10:25 बजे शुरू होगा। सम्मेलन में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस समेत कई वैश्विक नेता व शीर्ष उद्योगपति मौजूद रहेंगे। पढ़ें पूरी खबर
top news in hindi today important big headlines stories
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
Weather: उत्तर-पश्चिम भारत में बिगड़ा मौसम, पहाड़ों पर हिमपात-मैदान में बारिश; अगले दो दिनों तक बरसात के आसार
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत और उससे सटे मैदानी राज्यों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ गया है। बुधवार तड़के पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में छिटपुट बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। वहीं, दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में तेज हवाओं के साथ हल्की फुहारें पड़ीं। कुछ क्षेत्रों में गरज के साथ हल्की वर्षा दर्ज की गई। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन
top news in hindi today important big headlines stories
टी20 विश्व कप 2026 - फोटो : पीटीआई
IND vs NED: भारत ने टी20 विश्व कप में लगातार 12वीं जीत दर्ज की; फील्डिंग की कमजोरी फिर उजागर; शिवम दुबे चमके
शिवम दुबे की शानदार बल्लेबाजी के बाद वरुण चक्रवर्ती की गेंदबाजी के दम पर भारत ने नीदरलैंड को 17 रनों से हराया। गत चैंपियन भारतीय टीम ने इस तरह ग्रुप चरण का अंत अजेय रहते हुए किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 193 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड की टीम निर्धारित ओवर में सात विकेट पर 176 रन ही बना सकी। भारत ने टी20 विश्व कप में लगातार 12वीं जीत दर्ज की। टूर्नामेंट में भारत 2024 से ही अजेय बना हुआ है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
top news in hindi today important big headlines stories
रमजान शुरू होने से खरीददारी करते लोग। संवाद
Ramadan 2026: चांद के दीदार के साथ बरसने लगीं रहमतें, नूर में डूबी राजधानी दिल्ली; आज से मुकद्दस महीना शुरू
चांद के दीदार के बाद बृहस्पतिवार से मुकद्दस महीना यानी रमजान की शुरुआत हो गई है। जामा मस्जिद और फतेहपुरी मस्जिद, बंगला वाली मस्जिद, आमिर मस्जिद समेत अन्य मस्जिदें नूर से रोशन हो गई है। मीना बाजार, चांदनी चौक, चितली कबर और दरियागंज जैसे बाजारों में रौनकें बढ़ गई हैं। अकीदतमंदों ने रोजे की तैयारी शुरू की है। महिलाएं भी सहरी की तैयारियों में जुट गई हैं। फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मौलाना मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने लोगों से सभी रोजे रखने, गुनाह से बचने और अल्लाह की इबादत करने की अपील की है। पढ़ें पूरी खबर
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed