फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hardik-Mahieka: गर्लफ्रेंड माहिका के जन्मदिन पर रोमांटिक हुए हार्दिक पांड्या, खास अंदाज में दी बधाई; वीडियो

Thu, 19 Feb 2026 07:31 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 19 Feb 2026 07:31 PM IST
सार

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने गुरुवार को गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को उनके 25वें जन्मदिन पर खास अंदाज में बधाई दी।

विज्ञापन
Hardik Pandya wishes Girlfriend Mahieka Sharma on her 25th birthday shares romantic video
हार्दिक पांड्या, माहिका शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम@mahiekasharma
भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने गुरुवार को गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को उनके 25वें जन्मदिन पर खास अंदाज में बधाई दी। दोनों ने पिछले साल अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। बता दें कि, हार्दिक इन दिनों टी20 विश्व कप में खेलते नजर आ रहे हैं। भारत लगातार चार ग्रुप मैच जीतकर सुपर-8 में पहुंच चुका है।

Hardik Pandya wishes Girlfriend Mahieka Sharma on her 25th birthday shares romantic video
हार्दिक और माहिका - फोटो : PTI/Instagram
हार्दिक ने किया माहिका को विश
हार्दिक पांड्या ने माहिक शर्मा को रोमांटिक अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने एक खास वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। इसमें दोनों बीच पर मस्ती करते दिख रहे हैं। हार्दिक ने कैप्शन में लिखा, जन्मदिन मुबारक हो मेरी प्रिंसेस। 25 साल पहले इस दुनिया में आने के लिए धन्यवाद। तुम सबसे अद्भुत इंसान हो जिसे मैं जानता हूं। आई लव यू!

View this post on Instagram

A post shared by Hardik Pandya (@hardikpandya93)


Hardik Pandya wishes Girlfriend Mahieka Sharma on her 25th birthday shares romantic video
हार्दिक पांड्या, माहिका शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
रिलेशनशिप अब सार्वजनिक
हार्दिक और माहिका की नजदीकियां पहली बार अक्तूबर में मुंबई एयरपोर्ट पर देखी गई थीं। इसके बाद उनकी बीच वेकेशन की फोटोज सामने आईं और फिर हार्दिक ने माहिका के साथ फैमिली फंक्शन की तस्वीरें भी शेयर कीं। यह सब उनके 2024 में पत्नी नताशा स्टैनकोविक से शांतिपूर्ण अलगाव के बाद आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hardik Pandya wishes Girlfriend Mahieka Sharma on her 25th birthday shares romantic video
हार्दिक और माहिका - फोटो : PTI/Instagram
अक्तूबर 2025 में कंफर्म किया रिश्ता
पिछले साल अक्तूबर में, हार्दिक ने अपने और माहिका के बारे में अफवाहें सामने आने के बाद अपने रिश्ते को कन्फर्म किया था। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर भी एक साथ देखा गया था। इस ऑलराउंडर ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर माहिका के साथ कई फोटो भी पोस्ट की थीं। वे एक साथ छुट्टियों पर भी गए थे।
विज्ञापन
Hardik Pandya wishes Girlfriend Mahieka Sharma on her 25th birthday shares romantic video
हार्दिक और माहिका - फोटो : PTI/Instagram
कौन हैं माहिका शर्मा?
माहिका शर्मा एक मॉडल और अभिनेत्री हैं, जो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर फैशन और फिटनेस कंटेंट भी बनाती हैं। लिंकडिन प्रोफाइल के मुताबिक, माहिका ने अपनी स्कूली शिक्षा नई दिल्ली के नेवी चिल्ड्रन स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने इकॉनोमिक्स और फाइनेंस की पढ़ाई की। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद माहिका ने कई जगह इंटर्नशिप भी की है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed