Weird Facts Blast In Aeroplane: समय की बचत के लिए लोग हवाई जहाज से यात्रा करना पसंद करते हैं। यही वजह है कि हवाई सफर करने वालों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। हवाई सफर करना लोगों की पहली पसंद बनती जा रही है, क्योंकि कम समय में एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचा जा सकता है। हालांकि, अगर कभी आसमान में कोई हवाई जहाज किसी हादसे का शिकार हो जाता है, तो इंसान के बचने की संभावना बेहद कम होती है। इसलिए उड़ाने भरने से पहले जहाज की सुरक्षा की जांच अच्छे से की जाती है ताकि सफर के दौरान कोई समस्या न हो।
Weird News: जब अचानक जहाज में हुआ धमाका, छेद से नीचे गिर गया बच्चा, कैसे हुई थी ये रूह कंपा देने वाली घटना?
Weird News: साल 1986 में एक ऐसा हवाई जहाज हुआ हादसा था जिसके बारे में जानकर लोगों की आज भी रूह कांप जाती है। जहाज में अचानक ब्लास्ट के बाद छेद हो गया था और चार लोग नीचे गिर गए थे। इनमें एक बच्चा भी शामिल था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वट्रांस वर्ल्ड एयरलाइंस का जहाज TWA 840 हादसे का शिकार हुआ था। हादसे के दौरान जहाज ग्रीस के ऊपर से जा रहा था। अचानक विस्फोट के बाद जहाज में तीन फीट का छेद हो गया था। इस हादसे में चार लोग छेद से नीचे गिर गए थे। हादसे में मारे गए लोगों का शव एथेंस में हादसे से करीब 87 मील की दूरी पर बरामद किया गया था। मृतकों में एक ही परिवार के तीन लोग थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक दादी, पोती और पोती की बेटी मरने वालों में शामिल थी।
एक और शख्स विस्फोट से जहाज में हुए छेद से नीचे गिर गया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक, जहाज में बैठे एक शख्स ने बताया है कि उसने अपने बगल में बैठे व्यक्ति को देखा, तो नहीं था। उसने बताया कि उसने महसूस किया कि हवा का प्रेशर उसे नीचे खींच रहा है, तो उसने अपनी पत्नी की बेल्ट को पकड़ लिया था।
Viral Video: करंट लगने के बाद भी सांप ने नहीं मानी हार, हिम्मत देख थमी लोगों की सांसें, देखें वीडियो
कैसे बची लोगों की जान?
इस खतरनाक हादसे में चार लोगों की मौत हुई थी और बाकी अन्य 118 यात्रियों और क्रू मेंबर की जान बच गई थी। जहाज के कप्तान की सूझबूझ से बाकी यात्रियों की जान बची थी। TWA फ्लाइट 840 प्लेन के कप्तान रिचर्ड पीटरसन थे जिनकी इस काम के लिए खूब तारीफ हुई थी। उन्होंने अपनी समझदारी से अन्य लोगों की जान बचा ली थी।
Chandra Grahan 2026: सूर्य ग्रहण के बाद जल्द लगेगा चंद्र ग्रहण, जानिए कब है ब्लड मून और क्या भारत में आएगा नजर
जहाज की आपात लैंडिंग
कप्तान ने अपनी समझदारी से जहाज की इमरजेंसी लैंडिंग कराई। इसके बाद सात यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बाकी अपने घर चले गए थे।