Viral Video: गेट खोलते ही शख्स का विशालकाय अजगर से हुआ सामना, खौफनाक वीडियो देख नहीं होगा यकीन
Viral Video: सोशल मीडिया पर विशालकाय अजगर से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक विशालकाय अजगर खेतों से निकलकर गांव की आबादी वाले इलाके में एक घर के दरवाजे पर पहुंच जाता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Giant Python viral video In Hindi: विशालकाय अजगरों से जुड़े कई डरावने और हैरान कर देने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच ही लेते हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के हसनपुर कदीम गांव से अजगर का एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसे देख आपके भी होश उड़ जाएंगे। जब खेतों से निकलकर एक विशाल अजगर गांव के आबादी वाले इलाके में पहुंच जाता है।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक विशालकाय अजगर घर के अंदर जाने की कोशिश करता नजर आ रहा है। इसी दौरान एक ग्रामीण ने हिम्मत दिखाते हुए उसे रोकने की कोशिश की ताकि वह घर के अंदर न जा सके। हालांकि आसपास मौजूद लोग दूरी बनाए हुए थे, क्योंकि अजगर का आकार काफी बड़ा था और कोई भी जोखिम नहीं लेना चाहता था।
अजगर के गांव में पहुंचने की खबर कुछ ही देर में पूरे इलाके में फैल गई। विशाल अजगर को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इस दौरान कई लोग अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाते नजर आए, जबकि कुछ ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी।
😳😳😳 pic.twitter.com/Q51fG7wKrk
बता दें कि, सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों की मदद से सावधानीपूर्वक अजगर को घेरा और उसे सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया। काफी कोशिशों के बाद अजगर को काबू में कर लिया गया, जिससे गांव वालों ने राहत की सांस ली। रेस्क्यू के बाद वन विभाग की टीम अजगर को गांव से दूर ले गई और उसे हस्तिनापुर वन्यजीव अभयारण्य क्षेत्र में छोड़ दिया।
रेस्क्यू के बाद वन विभाग की टीम के अधिकारियों का कहना है कि जंगली जानवर और सांप कई बार भोजन या सुरक्षित जगह की तलाश में आबादी वाले इलाकों में पहुंच जाते हैं। ऐसे मामलों में लोगों को खुद पकड़ने की कोशिश नहीं करनी चाहिए, बल्कि तुरंत वन विभाग या प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना देनी चाहिए।
Viral Video: मछली के चक्कर में मुंह पर चिपका ऑक्टोपस, मछुआरे का चेहरा देख दिल कांप जाएगा आपका
Viral Video: चीन के अस्पताल में अजीब हादसा, दोस्त की कुर्सी में फंसी गर्दन निकालने की कोशिश में खुद फंसा शख्स
विशालकाय अजगर के वायरल हो रहे इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है। जिसे अबतक कई लाखों लोग देख चुके हैं तो वहीं हजारों लोगों ने इसे लाइक भी किया है। इस वीडियो को देख यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- इस भाई की हिम्मत को सलाम है। दूसरे यूजर ने लिखा- इसे देखकर मेरी तो सांस ही थम गई थी।