फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Meerut ganga heights man delivery boy beaten locked in room viral video

Viral Video: मेरठ में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, शख्स ने पीटने के बाद फ्लैट में खींचा

Mon, 17 Aug 2026 10:14 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Mon, 17 Aug 2026 10:14 AM IST
सार

Meerut Viral Video: सोशल मीडिया पर मेरठ से एक डिलीवरी बॉय का वीडियो सामने आया है, जिसमें  एक फ्लैट ओनर और महिला डिलीवरी बॉय के साथ बदसलूकी करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Meerut ganga heights man delivery boy beaten locked in room viral video
मेरठ में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वायरल वीडियो - फोटो : @gharkekalesh

विस्तार

विज्ञापन

Meerut Delivery Boy Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में रोज हजारों वीडियो लोगों के सामने आते हैं। कुछ वीडियो हंसाते हैं, कुछ हैरान करते हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जो आपको हैरान कर देगा। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि, एक फ्लैट ओनर और महिला डिलीवरी बॉय के साथ बदसलूकी कर रहे हैं। क्लिप सामने आने के बाद लोग स्थानीय पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग करते दिखे।


Viral Video: चीन के अस्पताल में अजीब हादसा, दोस्त की कुर्सी में फंसी गर्दन निकालने की कोशिश में खुद फंसा शख्स
विज्ञापन


Viral Video: ब्रिटेन की महिला के चेहरे पर लगे 3 मैग्नेट, जरूरत के हिसाब से बदल लेती हैं नाक
विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लाल टी-शर्ट पहने डिलीवरी बॉय हाथ में पैकेट लेकर फ्लैट की डोरबेल बजाता है। दरवाजा खुलने के बाद उसकी वहां मौजूद शख्स से किसी बात को लेकर बहस शुरू हो जाती है। देखते ही देखते विवाद बढ़ता है और शख्स डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट करने लगता है। आवाज सुनकर फ्लैट से एक महिला भी बाहर आती है। वीडियो में डिलीवरी बॉय को महिला से कुछ कहते हुए सुना जा सकता है। इसके बाद महिला शख्स को अंदर जाने का इशारा करती दिखाई देती है। शख्स डिलीवरी बॉय को अपने साथ फ्लैट के अंदर ले जाता है और दरवाजा बंद कर देता है।

 

 

घटना मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र स्थित गंगासागर की गंगा हाइट्स बिल्डिंग की बताई जा रही है। शख्स ने सामान मंगाया था और डिलीवरी बॉय से फोन पर कुछ देर इंतजार करने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर शख्स ने डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट कर दी और उसे अपने फ्लैट के अंदर ले जाकर कुछ देर तक वहां बंद रखा। घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
 

Viral Video: केमिस्ट्री की मुश्किल पीरियॉडिक टेबल अब बनेगी सुपर आसान, टीचर का अनोखा तरीका हुआ वायरल


डिलीवरी बॉय से मारपीट करने के इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है। जिसे अबतक लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो वायरल होने के बाद लोग इस पर तरह-तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं।  ऐसे में एक यूजर ने लिखा- कृपया ऐसे गुंडों के खिलाफ कार्रवाई करें। इस तरह के लोग समाज के लिए कैंसर हैं और इन्हें खुलेआम घूमने की अनुमति नहीं होनी चाहिए। उसे सलाखों के पीछे होना चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा-  उसे अंदर खींचने और पीटने का अधिकार किसने दिया? उस व्यक्ति के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करें और गिग वर्कर्स के लिए आवश्यक कानून बनाएं। यह अमानवीय व्यवहार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed