फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND W vs ENG W: Yastika Bhatia creates history, becomes first woman to score Test century at Lords

IND W vs ENG W: लॉर्ड्स टेस्ट में यास्तिका भाटिया ने रचा इतिहास, इस मैदान पर शतक लगाने वाली पहली महिला बनीं

Sun, 12 Jul 2026 07:39 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sun, 12 Jul 2026 07:39 PM IST
सार

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज यास्तिका भाटिया ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया। वह लॉर्ड्स में टेस्ट शतक लगाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गईं और प्रतिष्ठित ऑनर्स बोर्ड में अपना नाम दर्ज कराया।

विज्ञापन
IND W vs ENG W: Yastika Bhatia creates history, becomes first woman to score Test century at Lords
यास्तिका भाटिया - फोटो : IANS

विस्तार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विकेटकीपर-बल्लेबाज यास्तिका भाटिया ने क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर इतिहास रच दिया। इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के तीसरे दिन यास्तिका ने शानदार शतक जड़ते हुए लॉर्ड्स के मैदान पर टेस्ट शतक लगाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनने का गौरव हासिल किया। यह यास्तिका के अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला टेस्ट शतक भी है। उन्होंने 145 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जिसमें 12 शानदार चौके शामिल रहे। इस यादगार पारी के दम पर उन्होंने लॉर्ड्स के प्रतिष्ठित ऑनर्स बोर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया।
विज्ञापन

लंच के बाद बिना दबाव के पूरा किया शतक
तीसरे दिन लंच तक यास्तिका 91 रन बनाकर नाबाद थीं। लंच के बाद उन्होंने किसी भी तरह की घबराहट नहीं दिखाई और इंग्लैंड की तेज गेंदबाज इसी वोंग के खिलाफ लगातार दो चौके जड़ दिए। इसके बाद कवर की दिशा में एक रन लेकर उन्होंने अपना ऐतिहासिक शतक पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह मिला किस्मत का साथ
दिन की शुरुआत में यास्तिका को किस्मत का भी साथ मिला। इंग्लैंड की तेज गेंदबाज लॉरेन बेल की पहली ही गेंद उनके ऑफ स्टंप से टकराई, लेकिन बेल्स नहीं गिरीं। इस जीवनदान का पूरा फायदा उठाते हुए यास्तिका ने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन मिश्रण दिखाया। उन्होंने खासकर सीधे और कवर क्षेत्र में शानदार स्ट्रोक्स खेले।
विज्ञापन

शतक पूरा होते ही भावुक हुईं यास्तिका
जैसे ही यास्तिका ने अपना शतक पूरा किया, वह भावुक हो गईं। उन्होंने घुटनों के बल बैठकर लॉर्ड्स की ऐतिहासिक पिच को चूमा। स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने खड़े होकर तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया। यह पल भारतीय महिला क्रिकेट के लिए भी बेहद खास बन गया।

एसीएल चोट से वापसी के बाद ऐतिहासिक उपलब्धि
बारोडा की रहने वाली यास्तिका भाटिया ने कुछ समय पहले गंभीर एंटीरियर क्रूसिएट लिगामेंट (एसीएल) चोट का सामना किया था। इस चोट के कारण वह लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहीं। इंग्लैंड दौरे पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने के बाद उन्होंने सीधे लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाकर अपनी शानदार वापसी का ऐलान कर दिया।

क्रांति गौड़ के बाद ऑनर्स बोर्ड में दूसरा भारतीय नाम
इस मैच में भारत की ओर से क्रांति गौड़ भी लॉर्ड्स के ऑनर्स बोर्ड में जगह बना चुकी हैं। उन्होंने दूसरे दिन शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट हासिल किए थे। अब यास्तिका के शतक के साथ इस टेस्ट में भारत के दो खिलाड़ियों ने ऑनर्स बोर्ड पर अपना नाम दर्ज कराया है।

मेल जोन्स ने की जमकर तारीफ
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मेल जोन्स ने कमेंट्री के दौरान कहा, 'यास्तिका भाटिया इस ऐतिहासिक पल का पूरा आनंद ले सकती हैं। बारोडा से लॉर्ड्स तक का उनका सफर शानदार रहा है। लॉर्ड्स में शतक लगाना और ऑनर्स बोर्ड में जगह बनाना ऐसा पल है, जिसे वह जिंदगी भर नहीं भूलेंगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed