सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND W VS NED W: Smriti Mandhana achieves feat no men or women cricketer has managed in T20Is know

स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास: T20I क्रिकेट में 600 चौके लगाने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी, पुरुषों को पछाड़ा

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Thu, 18 Jun 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
सार

भारतीय स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 600 चौके पूरे कर इतिहास रच दिया और ऐसा करने वाली पुरुष एवं महिला क्रिकेट की पहली खिलाड़ी बन गईं। नीदरलैंड्स के खिलाफ 74 रन की शानदार पारी खेलते हुए मंधाना ने यह उपलब्धि हासिल की, जबकि भारत ने मुकाबला 95 रन से अपने नाम किया।

IND W VS NED W: Smriti Mandhana achieves feat no men or women cricketer has managed in T20Is know
स्मृति मंधाना - फोटो : BCCI Women
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय महिला टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, जिसे अब तक पुरुष या महिला क्रिकेट में कोई भी खिलाड़ी हासिल नहीं कर सका था। मंधाना टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 600 चौके लगाने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने यह ऐतिहासिक उपलब्धि महिला टी20 विश्व कप में नीदरलैंड्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान हासिल की। हेडिंग्ले में खेले गए इस मैच में मंधाना ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से इतिहास रचते हुए 600वां चौका लगाया और टीम की बड़ी जीत में अहम भूमिका निभाई।

47 गेंदों में 74 रन की दमदार पारी
पारी की शुरुआत करने उतरी मंधाना ने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों पर 74 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने कई आकर्षक चौके जड़े और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने चौकों की संख्या 604 तक पहुंचा दी। मंधाना ने यह उपलब्धि महज 168 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में हासिल की है। उनकी बल्लेबाजी का सबसे बड़ा आधार टाइमिंग, क्लासिक स्ट्रोक्स और मैदान के गैप्स का बेहतरीन इस्तेमाल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

IND W VS NED W: Smriti Mandhana achieves feat no men or women cricketer has managed in T20Is know
स्मृति मंधाना - फोटो : BCCI Women
चौकों के मामले में सबसे आगे स्मृति
टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाली खिलाड़ियों की सूची में स्मृति मंधाना अब शीर्ष पर हैं। 

T20I में सबसे ज्यादा चौके

खिलाड़ी चौके
स्मृति मंधाना (भारत) 604
सूजी बेट्स (न्यूजीलैंड) 521
बाबर आजम (पाकिस्तान) 477
पॉल स्टर्लिंग (आयरलैंड) 449
रोहित शर्मा (भारत) 383

मंधाना और दूसरे स्थान पर मौजूद न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स के बीच 80 से अधिक चौकों का अंतर है, जो उनकी निरंतरता और प्रभावशाली बल्लेबाजी को दर्शाता है।
विज्ञापन

एक और रिकॉर्ड किया अपने नाम
नीदरलैंड्स के खिलाफ इस पारी के दौरान मंधाना ने भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को पीछे छोड़ते हुए महिला टी20 विश्व कप में भारत की ओर से सबसे ज्यादा 50+ स्कोर (6) बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

IND W VS NED W: Smriti Mandhana achieves feat no men or women cricketer has managed in T20Is know
भारत बनाम नीदरलैंड - फोटो : BCCI Women
भारत ने नीदरलैंड्स को 95 रन से हराया
बुधवार को खेले गए मैच में मंधाना और शेफाली वर्मा ने पहले विकेट के लिए 115 रन की साझेदारी कर भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई। इसके दम पर भारतीय टीम ने महिला टी20 विश्व कप इतिहास में अपना सर्वाधिक स्कोर बनाते हुए 209 रन खड़े किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड्स की टीम 114 रन पर सिमट गई और भारत ने मुकाबला 95 रन से अपने नाम कर लिया। नीदरलैंड्स की ओर से कप्तान बाबेट डी लीडे ने सर्वाधिक 28 रन बनाए। वहीं, शेफाली वर्मा ने बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए तीन विकेट झटके। भारत की ओर से श्री चरणी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में चार विकेट लेकर जीत पर मुहर लगाई।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अगली चुनौती
विश्व कप में लगातार दो अर्धशतक जड़ चुकी स्मृति मंधाना शानदार फॉर्म में नजर आ रही हैं। भारतीय टीम अब अपने अगले ग्रुप मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी। टीम इंडिया चाहेगी कि मंधाना की यह लय आगे भी बरकरार रहे और टीम को खिताब की दौड़ में मजबूत बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed