सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND W vs PAK W: Harmanpreet Kaur speaks on No handshake policy in womens t20 world cup 2026 know
India Women
170/6 (20 ov)
Pakistan Women
106/10 (17 ov)
India Women won by 64 runs

IND W vs PAK W: पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भी लागू रहेगी नो हैंडशेक नीति? भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ने दिया जवाब

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एजबेस्टन Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sun, 14 Jun 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
सार

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले महिला टी20 विश्व कप मुकाबले से पहले हैंडशेक विवाद पर भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कोई टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि टीम का फोकस सिर्फ क्रिकेट पर है। उन्होंने माना कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच हमेशा दबाव वाला होता है, लेकिन टीम इसे एक सामान्य मुकाबले की तरह लेते हुए जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहती है।

IND W vs PAK W: Harmanpreet Kaur speaks on No handshake policy in womens t20 world cup 2026 know
हरमनप्रीत कौर - फोटो : ANI-Amar Ujala/AI
विज्ञापन

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महिला टी20 विश्व कप मुकाबले से पहले भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने खिलाड़ियों के बीच हैंडशेक को लेकर चल रही चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देने से परहेज किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारतीय टीम का पूरा ध्यान केवल क्रिकेट और मैच पर है।

क्या बोलीं कप्तान हरमनप्रीत?
दरअसल, पिछले कुछ मौकों पर देखा गया है कि भारतीय टीमों ने पाकिस्तान के खिलाफ नो हैंडशेक नीति अपनाई है। पुरुष एशिया कप 2025 से शुरू हुआ यह सिलसिला राइजिंग स्टार्स एशिया कप, अंडर-19 एशिया कप और पिछले महिला विश्व कप तक देखा गया था। पिछले महिला विश्व कप में हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना से हाथ नहीं मिलाया था। मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब उनसे इस मुद्दे पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब देने के बजाय कहा कि टीम का फोकस केवल खेल पर है। उन्होंने कहा, 'हम यहां क्रिकेट खेलने आए हैं और टीम में हम किसी दूसरी चीज के बारे में बात नहीं करते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

IND W vs PAK W: Harmanpreet Kaur speaks on No handshake policy in womens t20 world cup 2026 know
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : IANS
पाकिस्तान के खिलाफ मैच में हमेशा रहता है दबाव
भारत का पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए मुकाबलों में भारत ने 13 जीत हासिल की हैं, जबकि पाकिस्तान को केवल तीन बार सफलता मिली है। वहीं महिला टी20 विश्व कप में भारत 6-2 से आगे है। इसके बावजूद हरमनप्रीत का मानना है कि पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला हमेशा दबाव लेकर आता है। उन्होंने आगे कहा, 'जब से मैंने क्रिकेट को एक प्रशंसक के रूप में देखना शुरू किया, तब से इस मुकाबले का दबाव महसूस किया है। अब खिलाड़ी होने के नाते जिम्मेदारी और दबाव दोनों बढ़ जाते हैं। लेकिन हम टीम में यही बात करते हैं कि ऐसे मैचों का आनंद लेना चाहिए। आखिरकार यह भी एक क्रिकेट मैच ही है।'
विज्ञापन

जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत करना चाहती है टीम इंडिया
भारतीय कप्तान ने कहा कि किसी भी बड़े टूर्नामेंट में पहला मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण होता है क्योंकि वही आगे की राह तय करता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि टीम पिछले महिला वनडे विश्व कप की तरह सकारात्मक सोच के साथ अभियान की शुरुआत करेगी। उन्होंने कहा, 'पहला मैच हमेशा पूरे टूर्नामेंट का माहौल तय करता है। हम सभी इस मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं और जीत के साथ शुरुआत करना चाहते हैं।'

भारत के पास है जीत की लय
भारतीय महिला टीम फिलहाल पाकिस्तान के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार तीन मैच जीत चुकी है। ऐसे में टीम इंडिया इस शानदार रिकॉर्ड को आगे बढ़ाने के इरादे से मैदान में उतरेगी, जबकि पाकिस्तान की कोशिश भारत के खिलाफ अपनी जीत का सूखा खत्म करने की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed