फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs England: Covid could hit India's preparations for England Test, Virat Kohli Corona Positive after Maldives Tour Ashwin Corona Positive

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की तैयारियों को लग सकता है झटका, कोहली भी हो चुके कोरोना संक्रमित-रिपोर्ट

Wed, 22 Jun 2022 10:49 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 22 Jun 2022 10:49 AM IST
सार

भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी कोरोना की चपेट में आ गए थे। इस वजह से वह बाकी खिलाड़ियों के साथ लंदन नहीं गए थे। हालांकि, अब वह ठीक हैं और प्रैक्टिस मैच से पहले उनके लीसेस्टर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
India vs England: Covid could hit India's preparations for England Test, Virat Kohli Corona Positive after Maldives Tour Ashwin Corona Positive
विराट कोहली - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

भारत और इंग्लैंड की टीम अगले महीने बर्मिंघम में एकमात्र टेस्ट में आमने-सामने होंगी। इससे पहले टीम इंडिया लीसेस्टर काउंटी टीम के खिलाफ 24 जून से प्रैक्टिस मैच खेलेगी। इसके लिए भारतीय खिलाड़ी लीसेस्टर पहुंच भी चुके हैं, लेकिन इस मैच पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम इंडिया के मुख्य बल्लेबाज विराट कोहली भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। ऐसे में और भी खिलाड़ियों के संक्रमित पाए जाने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

इससे पहले भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी कोरोना की चपेट में आ गए थे। इस वजह से वह बाकी खिलाड़ियों के साथ लंदन नहीं गए थे। हालांकि, अब वह ठीक हैं और प्रैक्टिस मैच से पहले उनके लीसेस्टर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले हफ्ते लंदन पहुंचे विराट कोहली भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। हालांकि, अब वह ठीक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि विराट मालदीव से छुट्टी मना के लौटने के बाद कोरोना संक्रमित पाए गए थे। हालांकि, अब वह ठीक हो चुके हैं। इसका मतलब है कि लीसेस्टर के खिलाफ प्रैक्टिस मैच उतना जोश से भरा नहीं रहने वाला है, जितनी कोच द्रविड़ ने उम्मीद की थी। ऐसा माना जा रहा है कि बोर्ड ने टीम मैनेजमेंट से कोरोना से उबर रहे खिलाड़ियों पर ज्यादा दबाव नहीं डालने की सलाह दी है।
विज्ञापन

हाल ही में लीसेस्टर पहुंचने के बाद कोहली कुछ फैन्स के साथ सेल्फी लेते हुए भी दिखे थे। हालांकि, वह लाइन में अकेले दिखाई दिए थे। उनके साथ बस से निकलते वक्त कोई खिलाड़ी मौजूद नहीं था।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोहली को मालदीव से वापस लौटने के बाद अस्पताल जाते देखा गया था।  
भारत और इंग्लैंड के बीच एकमात्र टेस्ट की शुरुआत एक जुलाई से होगी। यह पिछले साल हुई टेस्ट सीरीज का हिस्सा है। पिछले साल भारतीय टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड पहुंची थी, लेकिन चार मैचों के बाद भारत के कुछ खिलाड़ी और कोच कोरोना संक्रमित पाए गए थे।

ऐसे में टीम इंडिया ने चार टेस्ट के बाद पांचवां टेस्ट खेलने से मना कर दिया था। उसी टेस्ट को इस दौरे पर कराया जा रहा है। भारतीय टीम पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में फिलहाल 2-1 से आगे है। यह टेस्ट वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण है।

इससे पहले इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने पुष्टि की है कि इंग्लैंड टीम के बल्लेबाजी कोच मार्कस ट्रेस्कोथिक भी कोरोना संक्रमित पाए गए। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स की भी तबीयत खराब बताई जा रही है। हालांकि, स्टोक्स की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है, लेकिन टीम के साथ वह प्रैक्टिस करते नहीं देखे गए। 23 जून को इंग्लैंड को न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट खेलना है। इसमें स्टोक्स के खेलने पर सस्पेंस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed