{"_id":"605ab19889744a7e30009bad","slug":"indian-brother-pairs-who-represented-the-national-cricket-team","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नौ साल बाद आया संयोग: टीम इंडिया में एक साथ खेलने वाली भाइयों की तीन जोड़ियां","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
नौ साल बाद आया संयोग: टीम इंडिया में एक साथ खेलने वाली भाइयों की तीन जोड़ियां
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 24 Mar 2021 09:06 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
टीम इंडिया से खेलने वाले भारतीय भाइयों की जोड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबले के दौरान दोनों ओर से भाइयों की जोड़ियां खेलती नजर आई। टीम इंडिया की ओर से पांड्या बंधु (हार्दिक और क्रुणाल) तो इंग्लैंड की ओर से करन बंधु (सैम और टॉम)। यह भी संयोग ही है कि यह चारों क्रिकेटर ऑलराउंडर ही हैं। इनमें से सिर्फ क्रुणाल ही स्पिनर हैं जबकि हार्दिक, सैम और टॉम तीनों तेज गेंदबाज हैं। सैम और टॉम इससे पहले 2011 में श्रीलंका के खिलाफ एक-साथ वनडे में खेल चुके हैं।
Trending Videos
2 of 4
क्रुणाल और हार्दिक पांड्या
हार्दिक और क्रुणाल भारतीय वनडे इतिहास में एक-साथ खेलने वाले तीसरी भाइयों की जोड़ी है। हालांकि 6 फरवरी 2019 को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में भी दोनों भाई साथ में दिख चुके थे, एकदिवसीय में ऐसा संयोग पहली बार आया। हार्दिक पांड्या 2016 से टीम के स्थायी सदस्य हैं जबकि क्रुणाल को अभी अपनी जगह पक्की करनी है। पांड्या बंधु आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए अरसे से साथ में धमाल मचाते आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
- फोटो : social Media
नौ साल बाद ऐसा मौका आया जब टीम इंडिया में दो भाई एक-साथ खेले। इससे पहले मार्च 2012 में इरफान और यूसुफ पठान एक साथ खेले थे। बड़ौदा के ही बेहद साधारण परिवार में जन्में इन भाइयों की जोड़ी ने भी बचपन में गरीबी देखी, लेकिन एक-दूसरे को सपोर्ट करते हुए क्रिकेट के शिखर तक पहुंचे। यहां भी पहले छोटे भाई इरफान ने टीम इंडिया में जगह बनाई बाद में बड़े भाई यूसुफ की एंट्री हुई। दोनों 2007 में हुए पहले टी-20 विश्व कप में टीम इंडिया का हिस्सा भी थे। पठान बंधुओं ने भारत के लिए आठ वनडे और इतने ही टी-20 साथ खेले हैं। इरफान स्विंग तेज गेंदबाज के साथ-साथ बल्लेबाजी भी करना जानते थे तो यूसुफ पठान पावर हिटर थे और पार्ट टाइम स्पिन भी करते थे।
4 of 4
मोहिंदर अमरनाथ और सुरिेंदर अमरनाथ
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले मोहिंदर और सुरिंदर अमरनाथ ने भी राष्ट्रीय टीम के लिए तीन मैच साथ में खेले। दोनों आजाद भारत के पहले क्रिकेट कप्तान लाला अमरनाथ की संतान हैं। उस वक्त अमरनाथ परिवार को देश में खेल जगत के सबसे प्रतिष्ठित परिवार के रूप में याद किया जाता था। सुरिंदर आक्रामक खब्बू बल्लेबाज थे, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाया था, लेकिन पर्याप्त मौके न मिलने की वजह से वह भारतीय टीम के लिए ज्यादा खेल नहीं पाए। दूसरी ओर मोहिंदर अमरनाथ की गिनती विश्व क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर्स में होती है। बेहतरीन बल्लेबाज के साथ-साथ वह मध्यम तेज गति के गेंदबाज भी थे। 1983 विश्व कप में भारत की जीत में उनका अहम योगदान था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।